जांच पूरी कर लौटी टीम: सोमवार सुबह शुरू हुई यह मैराथन छापेमारी लगातार 48 घंटों से अधिक समय तक चलने के बाद समाप्त हुई। बुधवार को जांच पूरी होने के बाद टीमें बिलासपुर (रामपुर) की बत्रा कॉलोनी स्थित दोनों आवासों से रवाना हो गईं।
अहम दस्तावेज ज़ब्त: सूत्रों के मुताबिक, टीमों ने दोनों के घरों से बिजनेस डील, वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों और संपत्तियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। इन कागजातों की स्क्रूटनी अब विभाग के मुख्यालय में की जाएगी।
हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स अवतार सिंह बिष्ट उत्तराखंड | देश-दुनिया की खबरों पर नजर
अस्पताल का हस्तांतरण: रोहिताश बत्रा और डॉ. दीपक छाबड़ा रुद्रपुर के प्रसिद्ध मेडिसिटी हॉस्पिटल में पार्टनर थे। हाल ही में इस हॉस्पिटल को पार्क ग्रुप (Park Group) ने टेकओवर किया था (हस्तांतरित किया गया था)।
पार्क ग्रुप कनेक्शन: चूंकि देश के बड़े मेडिकल चेन ‘पार्क ग्रुप’ के खिलाफ पहले से ही आयकर विभाग और केंद्रीय एजेंसियों की वित्तीय अनियमितताओं को लेकर बड़ी जांच चल रही है, इसी कड़ी में अस्पताल बेचने वाले इन दोनों स्थानीय साझेदारों के वित्तीय खातों और ट्रांजेक्शन को खंगालने के लिए यह छापा मारा गया था।
