दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में लोकभवन कूच करने के मामले में देहरादून पुलिस ने कांग्रेस के 30 नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

इनमे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और विधायक प्रीतम सिंह के नाम भी शामिल हैं. साथ ही 10-15 अज्ञात लोगों को भी मुकदमे में आरोपी बनाया गया है. FIR कैंट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर की तहरीर पर दर्ज की गई है.

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स अवतार सिंह बिष्ट उत्तराखंड | देश-दुनिया की खबरों पर नजर

तहरीर के अनुसार, स्थानीय अभिसूचना इकाई से यह सूचना प्राप्त हुई थी कि कांग्रेस कार्यकर्ता राजपुर रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एकत्र होकर अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित रूप से जुड़े वीआईपी के नाम पर दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने का विरोध करेंगे. योजना के तहत घंटाघर तक कैंडल मार्च निकालने और जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन भेजने की बात कही गई थी.

दुष्यंत कुमार गौतम के खिलाफ की थी नारेबाजी

हालांकि, दोपहर करीब 1:30 बजे गणेश गोदियाल और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एनेक्सी बैरियर पर पहुंच गए. दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल पद से हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे. तहरीर में कहा गया है कि चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कई नेता भी मौके पर पहुंच गए और दुष्यंत कुमार गौतम के खिलाफ नारे लगाए.

‘समझाने के बावजूद नहीं माने प्रदर्शनकारी’

पुलिस के अनुसार, मौजूद कर्मियों ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की. पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की ओर से जारी निर्देशों की अनदेखी की. नारेबाजी करते हुए बलपूर्वक बैरिकेडिंग पार की और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की की. इसके बाद वे लोकभवन के मुख्य गेट तक पहुंच गए और गेट पकड़कर जबरन खोलने का प्रयास करने लगे.

FIR में ये लोगों के नाम है शामिल

एफआईआर में नामजद लोगों में गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत, गरिमा दसौनी, ज्योति रौतेला, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व विधायक राजकुमार, लालचंद शर्मा, आशा मनोरमा शर्मा, सुजाता पॉल, विनोद चौहान, मोहन कुमार काला, सूरज छेत्री, गोदावरी थापली, स्वाति नेगी, मनीष गौनियाल, डॉ. प्रतिमा सिंह, राजेंद्र शाह, अश्वनी बहुगुणा, पीयूष जोशी, चंद्रकला नेगी, गुल मोहम्मद, गोपाल सिंह गढ़िया, ललित भद्री, रितेश छेत्री, सुरेंद्र सिंह रांगड़, सुनीत सिंह राठौड़, हरी कृष्ण भट्ट, दीपक मधवाल और पुष्पा पंवार का शामिल है.

‘