रुद्रपुर में 25 अक्टूबर को भाईचारा एकता मंच का 7वां वार्षिकोत्सव एवं पटेल जयंती सम्मान समारोह

कुर्मी समाज की एकता, सम्मान और विकास के संकल्प के साथ जुटेंगे विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख लोग, अम्बेडकर पार्क में होगा आयोजन

रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर। भाईचारा एकता मंच (रजि.) एवं भाईचारा एकता मंच ट्रस्ट की ओर से रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को रुद्रपुर के अम्बेडकर पार्क में सातवां वार्षिक उत्सव एवं पटेल जयंती सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे से होगा। आयोजन का उद्देश्य कुर्मी समाज की एकता, सामाजिक सम्मान, विकास और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स अवतार सिंह बिष्ट उत्तराखंड | देश-दुनिया की खबरों पर नजर

आयोजकों के अनुसार, समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक व्यक्तित्वों की उपस्थिति प्रस्तावित है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के पूर्व सांसद बालकुमार पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मां भारती डॉ. रेखा गुर्जर, संरक्षक कुर्मी धाम, को भी मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

विशिष्ट अतिथियों में कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य देवी सौम्या सरस्वती सचान, कुर्मी धाम अयोध्या के अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा, महाराष्ट्र के कुर्मी एवं किसान नेता एम.सी. पाटिल, फिल्म निर्माता एवं निर्देशक तथा मिसेज इंडिया 2022 राज श्री वर्मा और कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा शामिल हैं। रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को अति विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

समारोह में सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्रीय एकता में योगदान तथा छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वाभिमान और शौर्य के आदर्शों को स्मरण करते हुए समाज में एकता, सम्मान और संगठन की भावना को प्रोत्साहित करने पर जोर रहेगा। आयोजकों को ने समाज के लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष के.पी. गंगवार और केंद्रीय सचिव काजल गंगवार आयोजन की प्रमुख जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। आयोजन से जुड़े अन्य पदाधिकारियों में स्वामी आधार श्रीवास्तव, शिखा गुप्ता और सुमन पंत सहित मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हैं।

कार्यक्रम का विवरण

  • दिनांक: 25 अक्टूबर 2026, रविवार
  • समय: प्रातः 10 बजे से
  • स्थान: अम्बेडकर पार्क, रुद्रपुर, जिला ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड
  • आयोजक: भाईचारा एकता मंच (रजि.) एवं भाईचारा एकता मंच ट्रस्ट

आयोजकों ने इसे कुर्मी समाज की एकता, सामाजिक समरसता और सामूहिक विकास के प्रति समर्पित आयोजन बताते हुए सभी समाजबंधुओं से सहभागिता की अपील की है।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | रुद्रपुर