एक शादीशुदा महिला अपने पति को छोड़कर दूसरे पुरुष के साथ रहने चली गई थी. आरोप है कि पति और गांव के कुछ लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और ‘शुद्धिकरण’ के नाम पर महिला के साथ बर्बरता की. सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि वहां मौजूद किसी ने भी महिला की मदद नहीं की, उल्टे लोग विभत्स घटना का वीडियो बनाते रहे.
अवतार सिंह बिष्ट,हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | उत्तराखंड, देश-दुनिया और जन सरोकारों की खबरों पर नजर
पुलिस के मुताबिक, महिला को पहले घर में कैद किया गया. मौका पाकर वह फिर भाग गई, लेकिन बाद में पति समेत कुछ लोगों ने उसे और उस पुरुष को ढूंढकर वापस ले आए. इसके बाद सुरेंद्रनगर में महिला को पेड़ से बांधकर मारपीट की गई और उसी पुरुष से सबके सामने यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया.
आरोपियों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. सुरेंद्रनगर के एसपी प्रेमसुख डेलू के अनुसार, वीडियो के आधार पर जांच शुरू की गई.
महिला से पूछताछ के बाद आरोपियों की पहचान की गई और कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. मामले की जांच जारी है. यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि किसी भी नाम से की गई हिंसा और जबरदस्ती कानूनन अपराध है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। भीड़ को खुद इंसाफ करने का कोई अधिकार नहीं है.
