मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी और खटीमा के दौरे पर, तीन प्रमुख कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग


रुद्रपुर हल्द्वानी/खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार, 2 नवंबर 2026 को हल्द्वानी और ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री तीन प्रमुख कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से रवाना होंगे और 11:55 बजे जीटीसी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा हल्द्वानी के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर 12:55 बजे एफटीआई हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचने के बाद 1:15 बजे रामपुर रोड स्थित विंटेज ग्रीन में आयोजित NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में प्रतिभाग करेंगे।
इसके बाद दोपहर 3:20 बजे हेलीकॉप्टर से खटीमा के लिए रवाना होकर 3:30 बजे लोहियाहेड हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा नगला तराई स्थित मॉडल प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर शाम 3:45 बजे विद्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।
विद्यालय कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री अपने निजी आवास नगला तराई पहुंचेंगे। शाम 7 बजे वहां से रवाना होकर 7:10 बजे तराई बीज विकास निगम मैदान में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित दीपावली मेले में प्रतिभाग करेंगे। रात्रि 8:20 बजे मुख्यमंत्री वापस अपने निजी आवास पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए संबंधित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा टीम को अग्रिम रूप से भेजा जा रहा है तथा प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | अवतार सिंह बिष्ट, उत्तराखंड
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, संपूर्ण भारत, देश-विदेश, खेल, आध्यात्मिक, राजनीतिक और जन सरोकारों की खबरों पर नजर।