Aaj Ka Rashifal 04 November 2026: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा।

क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

अवतार सिंह बिष्ट,हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | उत्तराखंड, देश-दुनिया और जन सरोकारों की खबरों पर नजर

12 राशियों का दैनिक राशिफल

मेष राशि: आज वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में धैर्य से काम लें और छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। जीवनसाथी की भावनाओं और विचारों का सम्मान करें। व्यापार में दिन सामान्य रहेगा, हालांकि बिजनेस पार्टनर के साथ किसी मुद्दे पर अनबन होने की आशंका है।

वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों और गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। कुछ लोग आपकी छवि खराब करने या काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए अपनी योजनाओं और जरूरी बातों को गोपनीय रखें।

मिथुन राशि: प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन सुखद रहने वाला है। लव पार्टनर की ओर से कोई खास उपहार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आने की संभावना है। संतान की उपलब्धियां आपको गर्व और खुशी का अनुभव कराएंगी।

कर्क राशि: आज आपके लिए दिन शुभ और उत्साहवर्धक रहेगा। नया मकान, वाहन या संपत्ति खरीदने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। माता का आशीर्वाद आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा कराने में सहायक होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और किसी शुभ समाचार से घर का माहौल खुशनुमा हो सकता है।

सिंह राशि: आज का दिन सामान्य रहने के संकेत हैं, लेकिन दिन के अंत तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके भीतर ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा, जिससे कामकाज में मन लगेगा। हालांकि छोटे भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में संयम रखें और रिश्तों में कड़वाहट न आने दें।

कन्या राशि: आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आमदनी के साथ धन की बचत करने में भी सफल हो सकते हैं। बैंक से कर्ज लेने के प्रयास कर रहे हैं तो सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सप्ताहांत में कहीं घूमने-फिरने की योजना भी बन सकती है।

तुला राशि: आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। मानसिक रूप से खुद को मजबूत और सकारात्मक महसूस करेंगे। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नया अवसर मिलने के संकेत हैं। व्यापारियों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा और कारोबार में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि: आज आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। जल्दबाजी में किया गया निवेश नुकसान का कारण बन सकता है। किसी बड़े आर्थिक निर्णय से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। विदेश से जुड़ी योजनाओं और प्रयासों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए आर्थिक लाभ के अवसर लेकर आ सकता है। कहीं से अचानक धन प्राप्त होने के भी योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई अच्छी उपलब्धि मिल सकती है। सरकारी कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी मनचाही सफलता मिलने के संकेत हैं।

मकर राशि: आज आपके लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पूरी लगन और मेहनत के साथ जिम्मेदारियां निभाएंगे। आपके काम से वरिष्ठ अधिकारी और बॉस प्रभावित हो सकते हैं। सहकर्मियों के बीच भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।

कुंभ राशि: आज भाग्य का पूरा साथ मिलने के संकेत हैं। कम प्रयासों में भी बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं। नई चीजें सीखने और ज्ञान बढ़ाने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को गुरुजनों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त होगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य कमाने का अवसर मिल सकता है।

मीन राशि: आज आपकी रुचि गूढ़ विद्याओं और आध्यात्मिक विषयों को जानने-समझने में बढ़ सकती है। ससुराल पक्ष की ओर से कोई लाभ मिलने के योग हैं। अचानक धन प्राप्त होने या पैतृक संपत्ति से फायदा मिलने की संभावना भी बन रही है। हालांकि वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें और यातायात के नियमों का पालन करें।✨ Fre