छठ पूजा हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। वैसे तो ये पर्व पूरे देश में मनाया जाता है लेकिन उत्तर भारत में इसकी सबसे ज्यादा मान्यता है। इस बार ये पर्व 15 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा।

इस व्रत का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। ऐसी भी मान्यता है कि ये व्रत देवी सीता के समय से यानी सतयुग से किया जा रहा है। इस व्रत से जुड़ी एक कथा भी है। इस कथा को सुने बिना व्रती (व्रत करने वाले) को पूरा फल नहीं मिलता। आगे पढ़ें छठ पूजा की ये रोचक कथा…

अवतार सिंह बिष्ट,हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | उत्तराखंड, देश-दुनिया और जन सरोकारों की खबरों पर नजर

छठ पूजा की कथा

पांडवों को जुए में हारने के बाद 12 साल का वनवास मिला था। इस दौरान पांडवों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक दिन उनके आश्रम में 88 हजार ऋषि-मुनि पहुंचे। युधिष्ठिर के सामने सबसे बड़ी चिंता यह थी कि इतने सारे ऋषियों के भोजन का इंतजाम कैसे किया जाए।

Chhath Puja 2026: कब और किस समय दें डूबते सूर्य को अर्घ्य? जानें पटना से मुंबई तक सूर्यास्त का टाइम

द्रौपदी भी इस परेशानी से दुखी थीं। उन्होंने महर्षि धौम्य से ऐसा व्रत बताने की प्रार्थना की, जिससे पांडवों के दुख दूर हों और उन्हें दोबारा अपना राज्य मिल सके। तब महर्षि धौम्य ने उन्हें सूर्य देव की पूजा से जुड़े रवि षष्ठी व्रत की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि प्राचीन समय में सुकन्या नाम की एक राजकुमारी ने नागकन्या के कहने पर यह व्रत किया था।
सुकन्या के पिता राजा शर्याति थे। एक दिन जंगल में घूमते समय सुकन्या से अनजाने में महर्षि च्यवन की आंखों में चोट लग गई। इससे राजा और उनकी पूरी सेना को परेशानी होने लगी। तब राजा ने अपनी बेटी का विवाह महर्षि च्यवन से कर दिया।
एक दिन पानी लेने गई सुकन्या की मुलाकात नागकन्या से हुई। नागकन्या ने उसे कार्तिक शुक्ल षष्ठी के दिन सूर्य देव का व्रत करने की विधि बताई। उसने बताया कि इस व्रत में नियम और श्रद्धा के साथ सूर्य देव की पूजा की जाती है और अगले दिन सुबह उन्हें अर्घ्य दिया जाता है।
नागकन्या की बताई विधि से सुकन्या ने व्रत किया। मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से महर्षि च्यवन की आंखों की रोशनी वापस आ गई और उनका स्वास्थ्य भी ठीक हो गया। यह कथा सुनकर द्रौपदी ने भी महर्षि धौम्य के बताए अनुसार व्रत किया। कथा के अनुसार, इसके पुण्य से पांडवों को दोबारा सुख-समृद्धि और राजपाट मिला।

Advertisement