16 November 2026: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा।

क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

अवतार सिंह बिष्ट,हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | उत्तराखंड, देश-दुनिया और जन सरोकारों की खबरों पर नजर

12 राशियों का दैनिक राशिफल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। धन की हानि होने की आशंका है। किसी को उधार देने या लेनदेन करने से बचें। आर्थिक चिंताओं के कारण मन परेशान रह सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है।

वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति रहेगी और आय के नए स्रोतों से धन प्राप्त होने के योग हैं। बड़े भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। कार्यक्षेत्र में अच्छा मुनाफा कमाने का अवसर मिल सकता है। कुल मिलाकर परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।

मिथुन राशि: आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को नेतृत्व करते हुए पूरा कर सकते हैं। आपकी कार्यशैली से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। पारिवारिक और निजी जीवन सामान्य बना रहेगा।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद सुखद रहने के संकेत दे रहा है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा सहयोग मिल सकता है। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। इसके साथ ही ज्ञान और अनुभव में भी वृद्धि होने की संभावना है।

सिंह राशि: आज मानसिक रूप से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मन में अनजाना भय और बेचैनी बनी रह सकती है। किसी गुप्त बात या रहस्य को जानने की उत्सुकता बढ़ेगी। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ संबंधों में तनाव पैदा हो सकता है। सोशल मीडिया और मोबाइल पर जरूरत से ज्यादा समय बिताने से बचें।

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी और जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है। यदि आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो किसी महत्वपूर्ण व्यावसायिक समझौते पर सहमति बन सकती है।

तुला राशि: आज आपको स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता बरतनी होगी। वायरल बुखार या मौसमी संक्रमण की चपेट में आने की आशंका है। इसलिए साफ-सफाई का ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल करें। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपकी मुश्किलें बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं। किसी भी परिस्थिति में लापरवाही न बरतें।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। हालांकि किसी छोटी सी बात पर प्यार भरी नोकझोंक भी हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई और परीक्षा को लेकर कुछ चिंता सता सकती है।

धनु राशि: आज आपका भाग्य मजबूत रहने वाला है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और किसी मित्र या रिश्तेदार की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। महंगे और लग्जरी सामान की खरीदारी पर धन खर्च होने की संभावना है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने या पार्टी करने का कार्यक्रम भी बन सकता है।

मकर राशि: आज आपको सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आपके आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि परिवार के सदस्यों के साथ किसी मुद्दे पर बहस हो सकती है। आलस्य को खुद पर हावी न होने दें और अपने जरूरी काम समय पर पूरे करने का प्रयास करें।

कुंभ राशि: आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। धन प्राप्ति के नए अवसर मिल सकते हैं और बचत करने में भी सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा। हालांकि बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अनजाने में कही गई कोई बात किसी करीबी को आहत कर सकती है।

मीन राशि: आज आपको हर मामले में थोड़ा संभलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। मानसिक शांति बनी रहेगी और बीते कुछ दिनों से चली आ रही परेशानियों में कमी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं। हालांकि सर्दी-जुकाम या कफ से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें।✨

Advertisement