समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद हाईकोर्ट दोनों से राहत मिल गई है, लेकिन उनकी यह आजादी अभी भी ‘अंतरिम जमानत’ की पतली डोर पर टिकी हुई है.

क्योंकि इसके पहले वह फरवरी 2020 से नवंबर 2026 के बीच वे चार अलग-अलग बार जेल चुके हैं. पहली बार में वह 27 महीने, दूसरी बार 23 महीने, तीसरी बार 11 महीने और चौथी बार 18 दिन यानी कुल 61 महीने और 18 दिन (5 साल, 1 महीना और 18 दिन) का लंबा वक्त जेल की सलाखों के पीछे बिता चुके हैं. इस बार वह अब वे गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा होकर खुली हवा में जरूर आ गए हैं, लेकिन उन पर दर्ज 106 मुकदमों की कानूनी दहाड़ अब भी उनका पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है. अब वे गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा होकर खुली हवा में जरूर आ तो गए हैं, लेकिन उन पर दर्ज मुकदमों की कानूनी दहाड़ अब भी उनका पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है. जानते हैं पूरी कहानी.

अवतार सिंह बिष्ट,हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | उत्तराखंड, देश-दुनिया और जन सरोकारों की खबरों पर नजर

चार बार जेल यात्रा और 61 महीने का वनवास

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आजम खान अब तक चार बार जेल जा चुके हैं. पहली बार वे फरवरी 2020 से मई 2022 तक करीब 27 महीने (814 दिन) सीतापुर जेल में रहे. दूसरी बार अक्टूबर 2023 से सितंबर 2025 तक 23 महीने (706 दिन) सलाखों के पीछे गुजारे हैं. तीसरी बार नवंबर 2025 से अक्टूबर 2026 तक रामपुर जेल में 11 महीने 14 दिन (348 दिन) काटे हैं. चौथी बार 31 अक्टूबर 2026 को जेल से निकलते ही ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और इस बार वह 18 दिन डासना जेल में रहे.

चौथी बार जेल से बाहर आए हैं आजम खान

आजम खान को 31 अक्टूबर 2026 को रामपुर जेल से बाहर आते ही ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया था. यह मामला मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच से संबंधित है. इसके बाद उन्हें गाजियाबाद की डासना जेल भेज दिया गया. आजम खान ने अपनी गिरफ्तारी को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी.

हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर उठाए थे सवाल

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खान को अंतरिम जमानत दे दी थी. अदालत ने प्रथम दृष्टया माना था कि ED ने गिरफ्तारी के समय संविधान के अनुच्छेद 22(1) और PMLA की धारा 19 के तहत जरूरी प्रक्रिया का सख्ती से पालन नहीं किया. कोर्ट ने गिरफ्तारी के आधार लिखित रूप में दिए जाने को लेकर भी सवाल उठाए. हालांकि, यह अंतरिम आदेश था. हाईकोर्ट ने ED को विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया और मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को तय की है.

सुप्रीम कोर्ट से भी ED को राहत नहीं

हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ ED सुप्रीम कोर्ट पहुंची. एजेंसी ने अंतरिम जमानत पर रोक लगाने की मांग की, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसमें हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया. अदालत ने साफ किया कि हाईकोर्ट का आदेश अंतरिम है और उसकी प्रथम दृष्टया राय का अंतिम फैसले पर असर नहीं पड़ेगा. इस तरह आजम खान की अंतरिम जमानत बरकरार रहेगी.

106 मुकदमों में 90 अब भी लंबित

लेकिन क्या आजम खान अब जेल नहीं जाएंगे? यह सवाल अभी भी बना हुआ है. क्योंकि आजम खान के सामने सबसे बड़ी चुनौती उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों की है. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, उनके खिलाफ कुल 106 मुकदमे दर्ज हैं. इनमें से 16 मामलों में फैसला आ चुका है, जबकि 90 मामले अब भी अदालतों में लंबित हैं. यानी जेल से बाहर आने के बाद भी उनकी कानूनी लड़ाई खत्म नहीं हुई है. कई मामलों में सुनवाई और फैसले का इंतजार है.

कितने दिन कायम रहेगी आजम की राहत?

आजम खान को फिलहाल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत मिली है. यह राहत हाईकोर्ट में अगली सुनवाई यानी 10 दिसंबर 2026 तक प्रभावी है. उस दिन मामले में आगे की सुनवाई होगी. इसलिए अभी यह कहना संभव नहीं है कि वे कितने दिन बाहर रहेंगे. इतना जरूर है कि 61 महीने 18 दिन जेल में बिताने के बाद मिली इस राहत के बावजूद उनके सामने 90 लंबित मुकदमों की कानूनी चुनौती बनी हुई है.

Advertisement