कार्तिक पूर्णिमा भारतीय सनातन संस्कृति का अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक पर्व है। इस दिन देशभर में श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान, पूजा-पाठ, दान-पुण्य और दीपदान कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक असुर का वध कर देवताओं को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी। भगवान शिव की इस विजय की खुशी में देवताओं ने स्वर्ग से उतरकर काशी के गंगा घाटों पर दीप प्रज्वलित किए थे। इसी दिव्य परंपरा के कारण कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है।
वर्ष 2026 में कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली का पर्व 24 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। द्रिक पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर 2026 की रात 11 बजकर 42 मिनट पर प्रारंभ होगी और 24 नवंबर की रात 8 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगी। सूर्योदय के समय पूर्णिमा तिथि होने के कारण उदया तिथि के अनुसार 24 नवंबर को स्नान, दान और पूजा-पाठ करना शुभ माना जाएगा।
कार्तिक पूर्णिमा पर ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 3 मिनट से 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सुबह 7 बजकर 47 मिनट तक पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों के लिए शुभ समय बताया गया है। शाम को चंद्रोदय लगभग 5 बजकर 1 मिनट पर होगा। स्थानीय सूर्योदय और पंचांग के अनुसार मुहूर्त में थोड़ा अंतर हो सकता है।