दोनों के बीच दबदबा कायम करने और अपने-अपने प्रभाव क्षेत्र को बढ़ाने की होड़ ने कई बार खूनी संघर्ष का रूप लिया है। शनिवार को हुई फायरिंग को भी इसी आपराधिक प्रतिद्वंद्विता की अगली कड़ी माना जा रहा है।
अवतार सिंह बिष्ट हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | उत्तर प्रदेश, संपूर्ण भारत, देश-विदेश, खेल, आध्यात्मिक, राजनीतिक और जनसरोकारों की खबरों पर नजर।
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक, दोनों के बीच रंजिश इतनी गहरी थी कि एक समय सिमरनजीत पर गगन पर हमला करवाने का आरोप लगा था। इस हमले में गगन बाल-बाल बचा था। इसके बाद गगन ने सिमरनजीत की हत्या की साजिश रची। इसके लिए बाहर से चार शूटर बुलाकर किच्छा में किराये के मकान में ठहराए गए थे।
2023 चारों शूटरों को किया था गिरफ्तार
शूटर सिमरनजीत की रेकी कर रहे थे। मार्च 2023 में उत्तराखंड एसटीएफ और किच्छा पुलिस ने हल्द्वानी बाईपास स्थित काली मंदिर के पास एक मकान में दबिश देकर चारों शूटरों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से एक पिस्टल, तीन तमंचे और 19 कारतूस बरामद हुए थे। गगन रतनपुरिया के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 32 मुकदमे दर्ज है।
इनमें हत्या के प्रयास, डकैती, बलवा, मारपीट और फायरिंग जैसे मामले शामिल हैं। उस पर 2017 में गुंडा एक्ट और 2019 में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी। जनवरी 2024 में फायरिंग और डकैती के मामले में गिरफ्तारी हुई, जबकि सितंबर 2025 में एसबीएस राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ नामांकन के दौरान मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था। वहीं, सिमरनजीत को पुलभट्टा क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है।
मार्च 2023 में पुलिस ने उसके खिलाफ उत्तराखंड और यूपी में 25 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी थी। वह 20 हजार रुपये का इनामी भी रह चुका है। उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी हुई थी।
इतने मुकदमों और पुलिस कार्रवाई के बावजूद दोनों नामों का बार-बार आपराधिक घटनाओं से जुड़ना कानून-व्यवस्था के साथ ही राजनीतिक संरक्षण के आरोपों पर भी सवाल खड़े करता है। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से आरोप लगते रहे हैं कि चुनावों में भीड़ जुटाने और दबदबा कायम करने के लिए आपराधिक छवि वाले लोगों का इस्तेमाल किया जाता है।

