किच्छा:- वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किच्छा टैक्सी स्टैंड पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा की आई०ई०सी० वैन के साथ यात्रा का स्वागत किया गया। आज किच्छा नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

Spread the love

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंट न्यूज़ शैल ग्लोबल टाइम्स। अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड। (उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी)

विभिन्न विभागों की लगाई गई सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टालों का किया अवलोकन। सभी लोगों को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई।

किच्छा:- वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किच्छा टैक्सी स्टैंड पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा की आई०ई०सी० वैन के साथ यात्रा का स्वागत किया गया। आज किच्छा नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टालों का अवलोकन किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ साथ वंचित लोगों को योजना का लाभ दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उपस्थित सभी लोगों को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि पिछले 09 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत का नाम विश्व पटल पर ऊंचा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने जितनी भी योजनाएं बनायी है, वे सभी योजनाऐं गरीबों को केन्द्रित कर बनायी गयी है। जिसमे आयुष्मान योजना,जल जीवन मिशन योजना, उज्जवला योजना, जनधन योजना, किसान सम्मान निधि योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं, आवास योजना, स्वच्छ भारत, अटल पेंशन योजना, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, स्टार्ट-अप योजना, स्ट्रीट वेंडर योजना, सौभाग्य योजना, मातृ वंदना योजना, डिजिटल भारत योजना शामिल है।

शुक्ला ने कहा निश्चित ही यह यात्रा 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में यह कदम मिल का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी विकसित भारत अधिशासी अधिकारी गुरुमित सिंह, सह नोडल अधिकारी अमित गंगवार, कमलेश रावत, परवीन मेहरा, मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मराज जायसवाल, सुरेंद्र चौधरी, दिनेश भाटिया, देवेंद्र शर्मा, निवर्तमान सभासद संदीप अरोड़ा, राजीव त्यागी, नितिन बाल्मीकि, सचिन बाल्मीकि, मुकेश कोली, ओम तनेजा, सैयद इफ्तार मियां, सुभाष तनेजा, विनोद कोहली, मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, गीता, पुष्पा सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंट न्यूज़ शैल ग्लोबल टाइम्स। अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड। (उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी)

Spread the love