विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी से एक मार्च तक देहरादून में आयोजित किया जाएगा। वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने यह जानकारी साझा की।

Hindustan Global Times/शैल ग्लोबल टाइम्स/अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का यह बजट जेंडर बजट होगा, जिससे राज्य में विकास की गति और तेज होगी।

धामी मंत्रिमंडल की पिछली बैठक में बजट सत्र का आयोजन देहरादून में करने का निर्णय लिया गया था। साथ ही सत्र की तिथि के लिए कैबिनेट ने मुख्यमंत्री को अधिकृत किया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्र 26 फरवरी से एक मार्च तक आयोजित करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दे दी है। वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि कई विधायकों के लिखित अनुरोध को देखते हुए बजट सत्र देहरादून में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

राज्यपाल का होगा अभिभाषण

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने बताया कि बजट सत्र में 26 फरवरी को पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके पश्चात विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी, जिसमें सत्र की रूपरेखा तय की जाएगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का यह बजट जेंडर बजट होगा। सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया जा रहा है। इसमें राज्य के हितधारकों के साथ संवाद और विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रहे सुझावों का समावेश होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता राज्य के समग्र विकास को लेकर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विजन है कि वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश के श्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में शामिल किया जाए। इस दिशा में भी राज्य का यह बजट कारगर साबित होगा।