रूद्रपुर 30 मार्च 2024  जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी/नोडल स्वीप मनीष कुमार के निर्देशन में बौर जलाशय गुलरभोज में जल क्रीड़ा गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा क्याक व बोट रेस को हरि झंडी दिखाकर जल क्रीड़ा गतिविधियों का शुभारंभ किया गया। बोट के माध्यम से वोट की श्रंृखला बनाई गई तथा सभी को मतदान के लिए जागरूक किया गया। क्षेत्र की समस्त बीएलओ के माध्यम से भी मतदान का संदेश दिया गया। नोडल स्वीप मनीष कुमार ने कहा के लोकसभा निर्वाचन की थीम “चुनाव का पर्व, देश का गर्व है।” आयोग द्वारा निर्वाचन को एक पर्व के रूप में मनाने के लिए निर्देशित किया गया है। जनपद के सभी मतदाता जो जहाँ कहीं भी निवास कर रहे हैं उन्हंे मतदान हेतु स्वीप के माध्यम से प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज बौर जलाशय में स्वीप कार्यक्रम क्याक व बोट रेसिंग के माध्यम से मतदान हेतु जागरूक किया जा रहा है। उन्होने कहा इस जलाशय में जनपद के साथ ही बाहर के पर्यटक भी आते हैं, इसलिए यहाँ आने वालो को शत-प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए यह स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। नोडल स्वीप ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह के नेतृत्व में जनपद में लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि लोकसभा सामान्य निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदान हो सके व लोकतंत्र को और मजबूती मिल सके। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी गदरपुर गौरव पांडेय, जिला पर्यटन विकास अधिकारी श्रीमती लता बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, जिला प्रोेबेशन अधिकारी व्योमा जैन, पारस, पिंकेश, आदि उपस्थित रहे।

रूद्रपुर 30 मार्च, 2024  निष्पक्ष व पारदर्शिता से निर्वाचन कराना हम सबका दायित्व है इसलिए मिल कर आपसी सहयोग से शांतिपूर्ण व निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न कराये। यह बात सामान्य प्रेक्षक गगनदीप सिंह बरार, पुलिस प्रेक्षक शिव कुमार वर्मा, व्यय प्रेक्षक टी0 शंकर, रिटर्रिंग आफिसर उदयराज सिंह ने प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों की बैठक लेते हुये कही।
प्रेक्षकों ने कहा कि आज से सभी 10 प्रत्याशी अधिकृत रूप से प्रत्याशी हो गये है इसलिए निर्वाचन आयोग की गाईडलाइन का पालन करते हुए प्रचार व कार्य करें। उन्होने कहा कि आदर्श आचार संहिता का अक्षसह पालन करना भी सुनिश्चित करेगें। उन्होने कहा कि सभी प्रत्याशी सभाओं, रैली, नुक्कड़ सभाओं, वाहनों, लाउडस्पीकर, रोड शो आदि के पूर्व अनुमति लेगंे। उन्होने कहा एसएसटी, एफएसटी, वीएसटी, एलएमटी, एमसीएमसी टीमे व सैक्टर, जोनल मजिस्टेªट प्रत्याशियों के प्रचार पर पैनी नजर रखे हुये है इसलिए सभी प्रकार की अनुमतिया पूर्व में ले ले। उन्होने कहा कि सभी प्रत्याशी अपने-अपने पोलिंग व मतदान अभिकर्ता बनाकर सूची आरओ व एआरओ कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि निर्वाचन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होने प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों से कहा कि किसी प्रकार की समस्या हो तो उनसे भी समय लेकर मिल सकते है।
रिटर्निंग ऑफिसर उदयराज सिंह ने कहा कि रैली, सभाओं आदि का परमिशन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दी जायेगी। उन्होने कहा कि सभी प्रत्याशियों को समान अवसर देना आयोग का उद्देश्य है। उन्होने कहा कि रोड शो, रैली के दौरान सड़क के एक किनारे चले पूरी सड़क न घेरे ताकि एम्बुलेंस व अन्य यातायात वाधित हो। सुविधा एप पोर्टल संचालित है प्रत्याशी कोई भी अनुमति ऑनलाईन ले सकते है। प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, नोडल एमसीसी, व्यय, प्रशिक्षण द्वारा विस्तृत जानकारियां दी गयी।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, सीडीओ मनीष कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी, नोडल एमसीसी पंकज उपाध्याय, व्यय डॉ0 पंकज कुमार शुक्ल, प्रशिक्षण नरेश चन्द्र दुर्गापाल, प्रत्याशी अखिलेश कुमार, रमेश कुमार, जीवन चन्द्र उप्रेती, अखतर अली, सुरेन्द्र सिंह, हितेश पाठक, प्रतिनिधि संजय किरौला, चन्द्रकेश्वर राव आदि मौजूद थे।