खटीमा 8 मार्च 2020 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर चकरपुर स्थित बनखंडी महादेव मंदिर में फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया । इसके उपरान्त माननीय मुख्यमंत्री श्री धामी ने बनखंडी महादेव मंदिर में जलाभिषेक पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की । उन्होंने क्षेत्रवासियों व सभी मेलार्थियों को महाशिवरात्रि की बधाई व शुभकामनाएं दी । इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय लोहिया हेड में जनता से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी व अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल,ब्लॉक प्रमुख रणजीत सिंह नामधारी,जीवन सिंह धामी ,भवानी भंडारी,ललित। बोरा,सोमनाथ ,विक्रम भट्ट,कमलदीप राणा,गोपाल बोरा,नवीन बोरा,रमेश जोशी राजू ,सतीश गोयल, नंदन सिंह खरायत, रेणु भंडारी, मोहिनी पोखरिया,भुवन भट्ट,सहित जिलाधिकारी उदय राज सिंह ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजुनाथ टीसी ,अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय , उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बेस्ट ,मनीष बिष्ट ,सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,मौजूद थे ।
ख़बर शेयर करें – नारायणपुर, 9 अगस्त। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर रविवार को नारायणपुर तिराहे स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कीर्ति स्तंभ पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। […]
ख़बर शेयर करें – पंतनगर उत्तरांचल संगम,हरित क्रांति की जन्मस्थली गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में उत्तरांचल संगम के तत्वाधान की जा रही रामलीला में कैकयी ने […]