रुद्रपुर, 08 मार्च,2024- मुख्य चिकित्सा कार्यालय सभागार में महिला दिवस मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी उपस्थित थे । कार्यक्रम मैं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा महिलाओं को एनीमिया ,ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर के संबंध में जानकारी दी गई तथा महिलाओं को स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी गई । तत्पश्चात जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा पोक्सो एक्ट, एडॉप्शन एवं जुनाइयल जस्टिस बोर्ड, वात्सल्य योजना एवं विभाग द्वारा चलाई जारी रही अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।जिला जिला समयंक प्रदीप मेहरा द्वारा पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत कानूनी जानकारी दी गई तथा लिंगानुपात के संबंध आंकड़े दिए गए।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा महिलाओं के सम्मान में वृक्षारोपण भी किया गया तत्पश्चात उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिनके द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए अपना उत्कृष्ट योगदान दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेमोंटो देकर सम्मानित किया गया साथ ही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त महिलाओं को मतदाता शपथ भी दिलाई गई। मंच का संचालन डॉ राजेश आर्य द्वारा की गई।
इस अवसर पर अमृता शर्मा प्रभारी कलेक्ट, अपर नगर आयुक्त शिल्पा, अनुपमा फुटेला, डॉ अंजलि सोलंकी, सीडीपीओ आशा नेगी, डॉ अमृता शर्मा, हीरा जंगपांगी आदि उपस्थित थे।
ख़बर शेयर करें – नैनीताल सरोवर नगरी से दूर 22 किलोमीटर भीमताल के बहुउद्देश्यीय हॉल में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष […]
ख़बर शेयर करें – आधुनिक उत्तराखंड,शराब, बार बालाओं का डांस और कैसिनों में लाखों का जुआ, नैनीताल में 21 युवक-12 लड़कियां गिरफ्तार यूपी, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा के रहने वाले जुआरी और […]
ख़बर शेयर करें – उत्तराखण्ड प्रदेश मीडिया प्रभारी समाजसेवी पंकज सिंह सार्वजनिक स्थानों मदिरा सेवक करने वाले लोगों खिलाफ विरोध किया हमारी माता बहने गाय भैस चारा काटती गलती बड़ा […]