केदारनाथ धाम में सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम से की पहली पूजा, हजारों श्रद्धालु बने कपाट खुलने की प्रक्रिया के साक्षी । श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ धाम के साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शुक्रवार सुबह सबसे पहले 7 बजे विधि-विधान से केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के खोले गये। इस दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ बाबा केदार की पंचमुखी डोली केदारनाथ पहुंची। वहीं यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट भी विधि विधान से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। केदारनाथ धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर सीएम धामी अपनी पत्नी गीता धामी के साथ मौजूद रहे और बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। उन्होंने केदारनाथ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से पहली पूजा कराई और सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। शुक्रवार को अक्षय तृतीया के मौके पर श्रद्धालुओं के लिए तीन धामों के कपाट खोले गए और इसी के साथ इस वर्ष की चारधाम यात्रा आरंभ हो गई। पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अपनी पत्नी गीता के साथ केदारनाथ में द्वार खोले जाने की प्रक्रिया के साक्षी बने। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से पहली पूजा कराई। इस दौरान बम-बम भोले और बाबा केदार की जय के उद्घोष से पूरा वातावरण गुंजायमान ण् हो उठा। केदारनाथ धाम के कपाट खोलने के अवसर पर सेना के ग्रेनेडियर रेजीमेंट के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ मंदिर परिसर में मौजूद करीब 10 हजार श्रद्धालु भक्ति भाव में डूब गए। कुछ श्रद्धालु परिसर में डमरू के साथ नृत्य करते दिखाई दिए । मंदिर को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। कपाट खुलते समय तीर्थ यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई। वहीं यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस दौरान परिसर में हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। चार धाम यात्र के शुरू होने के मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को बधाई दी और देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तीर्थयात्रियों को अच्छी सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस बार चारधाम यात्र नया कीर्तिमान बनाएगी। गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर बाद खुलेंगे, जबकि चारधामों में शामिल बद्रीनाथ के द्वार रविवार को खुलेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भक्त और तीर्थयात्री इस यात्र का इंतजार करते रहते हैं। वह पवित्र दिन आ गया और कपाट खुल गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। यात्र के लिए सभी व्यवस्थाएं हो चुकी हैं। मैं सभी का अभिनंदन करता हूं और सभी का स्वागत करता हूं। पीएम मोदी के नाम पर यहां पहली पूजा की गई, उनके पीएम बनने के बाद पूरे विधि-विधान के साथ दर्शन का काम शुरू हो गया है। उनके पीएम बनने के बाद बाबा केदार मंदिर के पुनर्विकास का काम तीन चरणों में पूरा किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि यह जल्द पूरा हो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार चारधाम यात्र पिछले सभी पुराने रिकार्ड तोड़ेगी। राज्य सरकार सुरक्षित चारधाम यात्र के लिए प्रयासरत है। इस वर्ष अभी तक लगभग 20 लाख से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

अक्षय तृतीया को धन-वैभव समृद्धि का देवता भगवान कुबेर की पूजा का विशेष महत्व होता है. इस दिन कुछ खास उपाय करके आप भगवान कुबेर को प्रसन्न कर सकते हैं अपने जीवन में धन-समृद्धि ला सकते हैं.

भगवान कुबेर हिन्दू धर्म में धन, ऐश्वर्य, समृद्धि के देवता के रूप में पूजे जाते हैं. वे धन के संरक्षक संचालक माने जाते हैं उन्हें ‘लोकपाल’ के रूप में भी […]

भगवान परशुराम चालीसा, भगवान परशुराम की भक्ति स्तुति का एक भक्तिपूर्ण भजन है. यह 40 छंदों का एक संग्रह है जो भगवान परशुराम के जीवन, उनकी वीरता, उनके गुणों उनके भक्तों पर उनकी कृपा का वर्णन करता है.

चालीसा का पाठ करने से भक्तों में भगवान परशुराम के प्रति भक्ति श्रद्धा बढ़ती है. ऐसा माना जाता है कि चालीसा का पाठ करने से पापों का नाश होता है […]

उत्तरकाशी। Incredible Uttarakhand: सड़क मार्ग जांगला से गंगोत्री धाम के लिए गंगा की डोली रथ पर लेकर जाने के निर्णय पर मुखवा गांव के ग्राम देवता सोमेश्वर के आदेश ने विराम लगा दिया।

इस बार मां गंगा की डोली को रथ पर लेकर जाने के लिए रथ भी तैयार किया गया। देवता के आदेश में मां गंगा की डोली को परंपरा के अनुसार […]

उत्तराखंड हाईकोर्ट की बेंच ऋषिकेश शिफ्ट किए जाने को लेकर पूरे गढ़वाल मंडल के वकील एकजुट होंगे। शुक्रवार को देहरादून में गढ़वाल मंडल की सभी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बुलाया गया है।

इनकी संयुक्त बैठक होगी। इसके बाद बार एसोसिएशनों के पदाधिकारी आगामी सोमवार को हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी से अपना पक्ष रखने के लिए समय मांगेंगे। बार एसोसिएशन देहरादून […]

देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी के कारण जहां एक तरफ लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ जगंलों में आग भी लग रही है. उत्तराखंड में भी लगी आग अभी तक बुझी नहीं है. इस आग को बुझाने के लिए सेना के साथ 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी लगे हुए हैं.

ऊत्तराखंड हाईकोर्ट की बेंच ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल क्षेत्र में शिफ्ट करने को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है। इस बीच इस फैसले के विरोध और समर्थन में पक्ष आमने सामने हो गए है।

ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल क्षेत्र में हाईकोर्ट की बेंच शिफ्ट करने का आदेश जारी होते ही हाईकोर्ट बार में उबाल है। अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बेंच शिफ्टिंग का अलग-अलग तरीके से विरोध […]

केद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने वनाग्नि की स्थिति पर उत्तराखंड सरकार से रिपोर्ट ली। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उन्हें बताया कि प्रदेश में 0.1 प्रतिशत वन क्षेत्र वनाग्नि से प्रभावित हुआ है, लेकिन कुछ लोग गलत आंकड़ों से दुष्प्रचार कर रहे हैं।

देहरादून, 09 मई । उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) देहरादून की ओर से राष्ट्रीय एव अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ सहयोगात्मक रूप से प्रदेश भर में साप्ताहिक हैंड्स-ऑन-ट्रेनिंग, एक्सपोजर विजिट, इंस्टीट्यूशनल विजिट, ट्रेनिंग, कार्यशालाओं आदि का आयोजन किया जा रहा है।

इसका उद्देश्य उत्तराखंड में बौद्विक रूप से जीवंत शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है। विभिन्न कार्यक्रम के जरिए प्रदेश के विद्यालयी एवं उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों तथा अध्यापकों को […]

चारधाम यात्रा के लिए 227 बसों से 6,778 तीर्थयात्री चारधाम की यात्रा पर रवाना हुए। आईएसबीटी से कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, चकराता विधायक प्रीतम सिंह, निवर्तमान मेयर अनीता ममगाईं, माता मंगला, भोले महाराज, स्वामी नारायण आश्रम के महंत सुनील भगत ने हरी झंडी दिखाकर 11 बसों को रवाना किया।

आईएसबीटी में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि पहले यात्रा कठिन होती थी, लेकिन अब ऑल वेदर रोड और अन्य सड़कें ठीक होने से यात्रा आसान […]