जेल से बाहर आते ही आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। जेल से बाहर आते केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वो तानाशाही के खिलाफ लड़ रहे हैं।

जनता इस तानाशाही का अंत करेगी। – Arvind Kejriwal Released: तिहाड़ से बाहर आ गए अरविंद केजरीवाल, सुप्रीम कोर्ट से आज ही मिली है राहत शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस करेंगे केजरीवाल […]

पहाड़ों पर हो रही बारिश की वजह से जगह-जगह लैंडस्लाइड (Uttarakhand Landslide) का खतरा बढ़ता जा रहा है. उत्तराखंड के श्रीनगर में बारिश के बीच पहाड़ दरक रहे हैं. जो लोगों के लिए खतरा बन सकते हैं.

वैसे तो उत्तराखंड में बारिश (Uttarakhand Rain) के मौसम में पहाड़ों का दरकना कोई बड़ी बात नहीं है. यहां रह रहे लोग भले ही इसके आदी हो गए हों, लेकिन […]

आज परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड द्वारा परशुराम चौक पर कार्यक्रम करके भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया गया इस दौरान कार्यक्रम को दीप जलाकर ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संयोजक एवं भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा एवं ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश वशिष्ठ ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों ने हमेशा समाज को धर्म से जोड़ रखा है और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है उन्होंने कहा कि सभी को हिंदू धर्म की रक्षा करनी चाहिए क्योंकि बिना धर्म के जीवन व्यर्थ है उन्होंने कहा कि सनातन धर्म आदि अनादि काल से हमको रहा दिखाता आया है और इसके पीछे ब्राह्मणों की विशेष भूमिका रही है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश वशिष्ठ ने कहा कि बहुत जल्दी आवास विकास के अंदर भगवान परशुराम जी की भव्य मूर्ति की स्थापना भी की जाएगी उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट रखना ब्राह्मण महासभा का मुख्य उद्देश्य है उन्होंने कार्यक्रम में आए हुए सभी क्षेत्रवासियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन राहुल भारद्वाज ने किया।कार्यक्रम में इंद्रेश मिश्रा पदम शर्मा नितिन कौशिक राहुल भारद्वाज रामकिशन शर्मा हिमांशु शुक्ला प्रमोद शर्मा कृष्ण वत्स रचना भारद्वाज ममता त्रिपाठी नरेश उप्रेती अनिल शर्मा मीना शर्मा सी पी शर्मा राज बहादुर शर्मा बी डी भट्ट एम एम बिष्ट श्याम शर्मा विकास शर्मा अनुज शर्मा धीरू त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सतत कृषि उत्पादन को समृद्ध बनाने हेतु पुनर्याेजी कृषि पद्धतियों को अपना कर कृषि आय में वृद्धि।रूद्रपुर 10 मई, 2024/सू0वि0- जनपद में पुनर्योजी कृषि पद्धतियों को अपनाने वाले किसानों के लिए कार्बन वित्त परियोजना पर स्थानीय हितधारक परामर्श पर वराहा क्लाइमेट एजी कम्पनी एवं कृषि विभाग के सहयोग से विकास भवन सभागार रुदपुर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वराहा क्लाइमेट एजी कम्पनी के क्षेत्रीय प्रबन्धक धीरज भट्ट ने बताया की कृषक, पुनर्याजी कृषि पद्धतियों जैसे धान की सीधी बीजाई. जैविक खेती, दलहनी फसलों की खेती, फसल अवशेष प्रबन्धन, जीरो टिलेज, जैविक खेती के द्वारा कार्बन क्रेडिट अर्जित कर अतिरिक्त कृषि आय प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही जो किसान अपने खेतों में किसी प्रकार की पुनर्याेजी खेती का अभ्यास कर रहे है।हितधारक परामर्श बैठक में धीरज भट्ट ने बताया कि कार्बन क्रेडिट क्या होते है? कैसे बनते है? तथा इसके क्या लाभ है? और किसान कैसे इस परियोजना के साथ जुड़ सकते है? इस सब बातों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, जल संरक्षण, फसल विविधता, और पर्यावरण को उद्धरण करने के लिए आधुनिक कृषि तकनीको पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही कृषि नवाचार को बढ़ावा देने और सतत समृद्ध कृषि विकास को प्रोत्साहित करने में सहयोग और साझेदारी की महत्वता को उजागर किया। साथ ही श्री भट्ट के द्वारा अवगत कराया गया, कि परियोजना की प्रचार-प्रसार हेतु विकास खण्ड स्तर पर भी बैठकों का आयोजन कराया जायेगा, जिससे इस परियोजना के अन्तर्गत अधिक से अधिक कृषकों को जोड़ कर सत्त कृषि उत्पादन कर कृषि आय में वृद्धि के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी किया जा सके।

बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी डॉ ए.के. वर्मा, सहायक परियोजना अधिकारी संगीता आर्य, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, सहित सहायक आयुक्त गन्ना विभाग, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, एन आर […]

रुद्रपुर। श्री खाटू श्याम सेवा मंडल आदर्श कॉलोनी घास मंडी द्वारा श्याम संकीर्तन का आयोजन किया।

श्याम संकीर्तन की संध्या पर भव्य श्याम निशान यात्रा निकाली गई। इसके बाद देर रात्रि तक चले श्याम संकीर्तन में पूरी रात बाबा भक्त दिल्ली व मेरठ से आए गायक […]

रुद्रपुर। श्री खाटू श्याम सेवा मंडल आदर्श कॉलोनी घास मंडी द्वारा श्याम संकीर्तन का आयोजन किया।

श्याम संकीर्तन की संध्या पर भव्य श्याम निशान यात्रा निकाली गई। इसके बाद देर रात्रि तक चले श्याम संकीर्तन में पूरी रात बाबा भक्त दिल्ली व मेरठ से आए गायक […]

आदर्श कॉलोनी में निकाली गई भव्य निशान यात्रा

रुद्रपुर की आदर्श कालोनी में निशान यात्रा निकालते लोग। संवाद रुद्रपुर। श्री खाटू श्याम सेवा मंडल की ओर से भव्य निशान यात्रा निकाली गई। बुधवार को बड़ी संख्या में मंडल […]

हल्द्वानी  कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर हुई पांच मोटर साईकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को चोरी की मोटरसाईकिलों सहित गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि 7 मई को दिक्षित जोशी निवासी नीलांचल कालोनी डहरिया की मोटरसाईकिल संख्या यूके 04एसी 9447 सुशीला तिवारी अस्पताल के बाहर से चोरी की गई थी। 21फरवरी को भुवन चन्द्र पाण्डे निवासी प्रेम विहार बडी मुखानी की मोटरसाईकिल यूए 03-1988 सुशीला तिवारी अस्पताल के बाहर से चोरी की गई। 03 मई को सचीन्द्र कबिदयाल निवासी तेजपुर नेगी लालकुआं की मोटरसाईकिल संख्या यूके 04एफ-6594 को सुयाल कालोनी बरेली रोड से चुराई गई। 4 दिसम्बर 2023 को राहुल राजपूत निवासी दमुवाढूंगी पंनचक्की हल्द्वानी की मोटरसाईकिल संख्या यूके 04एल-3975 रूद्राक्ष बैंकट हाल के सामने से चुराई गई जबकि 20 अप्रैल को हसीन साह निवासी इन्द्रानगर बनभूलपुरा की मोटरसंाईकिल यूके 04 एडी 6407 घर के बाहर से अज्ञात द्वारा चोरी की गई थी। उपरोक्त घटनाओं के संबंध में थाना हल्द्वानी व थाना बनभूलपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया। उपरोक्त चोरी की घटनाओं के खुलासे हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। टीमों द्वारा घटनास्थल के आस-पास सीटीवीकैमरों का अवलोकन, करते हुए मोटर साईकिल चोरी की घटनाओं में लिप्त एक अभियुक्त कोे एफटीआई रोड से चोरी की एक मोटर साईकिल सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता साहिल पुत्र स्व. सगीर निवासी ग्राम अजीतपुर वार्ड न. 1 निकट सरायवाली मस्जिद थाना सिविल लाईन जिला रामपुर उ0प्र0 हाल निवासी इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा बताया। कड़ी पूछताछ करने पर उसनें अन्य चोरी की घटनाओं को भी स्वीकार करते हुए भिन्न-भिन्न स्थानों से चोरी की गयी 4 अन्य मोटरसाईकिलें बरामद करायी।उसने बताया कि वह बनभूलपुरा क्षेत्र में किराये में रह रहा है तथा रंगाई-पुताई का काम करता है। उसके द्वारा चोरी की गयी बाईकें को कुछ दिनों के लिये छुपा लिया जाता था फिर उसी बाईक से घूमते हुए रैकी की जाती थी फिर पहली चोरी की गयी बाईक को आस-पास पार्क कर दूसरी बाईक चुरा ली जाती थी और उसको छुपाने के बाद पहली बाईक ले जायी जाती थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 प्रवीण कुमार मेडिकल चौकी प्रभारी, हे0कानि0 इसरार नवी, प्रहलाद सिह व अनिल जौहरी शामिल थे।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंट मीडिया :शैल ग्लोबल टाइम्स/ अवतार सिंह बिष्ट, अध्यक्ष :उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद/

किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने देहरादून में मुख्यमंत्री कार्यालय में उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को एक पत्र सौपा जिसमें कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान राजेश शुक्ला ने ग्राम नजीमाबाद में उनका मानसिक संतुलन खराब बताते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। बेहड़ ने पत्र के माध्यम से कहा कि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला द्वारा अपने भाषण में कहा गया है कि बेहड़ का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है उनका इलाज दिल्ली के ऐम्स या आगरा में चेकअप कराया जाए इनकी आँखे भी खराब हो गयी है आँखों की भी जांच कराई जाए। बेहड़ ने सीएम से कहा कि इस तरह की बात आपकी पार्टी के नेता ने एक नहीं बल्कि अनेको सभाओं में व सोशल मीडिया में बयान देकर कही है। उत्तराखण्ड की राजनीति में इस तरह की भाषा का प्रयोग पहली बार किया गया है। जिससे मुझे बड़ा मानसिक कष्ट पहुंचा है। बेहड़ ने सीएम से कहा कि उच्च स्तरीय मानसिक चिकित्सालय में मेरा मेडिकल चेकअप कराया जाये ताकि उत्तराखंड की जनता के सामने मेरे मानसिक संतुलन की सही जानकारी आ सके। अगर मेडिकल चेकअप में मेरा मानसिक संतुलन बिगड़ा होता है तो किसी बेहतर अस्पताल में भर्ती कराकर सरकार की तरफ से इलाज कराया जाए ताकि मैं ठीक होकर दुबारा से जनता की सेवा कर सकूँ। साथ ही बेहड़ ने मुख्यमंत्री धामी से किच्छा में विकास की योजनाओं के बारे में भी विस्तृत चर्चा की। बेहड़ ने मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत किच्छा में कम्युनिटी हाल व फायर बिग्रेड स्टेशन तथा ग्राम नजीमाबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना हेतु भूमि उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को आदेशित करने का अनुरोध किया। साथ ही पंतनगर की आंतरिक सड़कों का निर्माण शीघ्र प्रारंभ कराये जाने , लेफ्ट पाहा नहर की कवरिंग का कार्य समय पर पूरा कराने ,किच्छा में बंडिया व पुरानी गल्ला मंडी में नदी पार करने हेतु दो पुलों का शीघ्र निर्माण कराये जाने व किच्छा के विकास हेतु अनेकों योजनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री धामी ने विधायक बेहड़ की बात को गंभीरता से सुना व सभी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

रूद्रपुर जसपुर क्षेत्र की पतरामपुर चौकी में बृहस्पतिवार रात मित्र पुलिस की दबंगई और अनुशासनहीनता का बड़ा उदाहरण सामने आया। चौकी इंचार्ज की अनुपस्थिति में चौकी के सिपाही अन्य बाहरी लोगों के साथ दारू पार्टी कर रहे थे। इसी बीच 112 पर आई मारपीट की सूचना पर चौकी के पुलिस कर्मी एक व्यक्ति को चौकी उठा लाये। जब उसकी पैरवी करने कुछ लोग पहुंचे तो नशे में धुत सिपाही ने उनसे बदसलूकी और मारपीट की। शिकायत पर जब पुलिस के अधिकारी चौकी में पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गये। इस पूरे मामले में एसएसपी मंजूनाथ टिसी ने सख्ती से एक्शन लेकर बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे चौकी इंचार्ज सहित तीन सिपाहियों को निलंबत कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दिये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंतरामपुर चौकी की बैरक में बीती रात चौकी के सिपाही शराब पी रहे थे। इसी बीच 112 पर सूचना मिली कि दो पक्षों में मारपीट हो गयी है। मारपीट में एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटे जाने की सूचना थी। इस सूचना पर पतरामपुर चौकी से सिपाही सचिन और अनिल मोके पर पहुंचे और एक पक्ष के मंगल सिंह नाम के व्यक्ति को चौकी उठा लाये। कुछ देर बाद मंगल सिंह पक्ष के कुछ लोग उसकी पैरवी करने चौकी पहुंच गये। इनमें कुछ सभ्रांत लोग भी थे। पैरवी करने पहुंचे लोगों पर कांस्टेबल सचिन आग बबूला हो गया, उसने न सिर्फ अभद्रता की बल्कि उनके साथ मारपीट की। सचिन द्वारा की जा रही मारपीट पर सिपाही अनिल और बिना किसी सूचना के वहां पहुंचा दोराहा चौकी का सिपाही सुभाष चौधरी भी मूकदर्शक बना रहा।दोनों ने कोई बीच बचाव नहीं किया। क्षेत्र के सभ्रांत लोगों ने चौकी में हुए इस वाकये की शिकायत तुरंत एएसपी, सीओ और कोतवाल से की। जिस पर रात को ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। जब चौकी का नजारा देखा तो पुलिस अधिकारी भी दंग रह गये। चौकी की बैरक में शराब की पार्टी चल रही थी। जिस पर पुलिस अधिकारियों ने सिपाही का मेडिकल कराया तो वह नशे में था। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मंजूनाथ टिसी ने पिछले तीन दिनों से बिना अनुमति चौकी से गायब चल रहे चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा सहित चौकी के सिपाही सचिन और अनिल एवं दोराहा चौकी के सिपाही सुभाष चौधरी को भी निलंबित कर दिया। एसएसपी ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि चौकी की बैरक में बाहरी लोगों के साथ महफिल जमाना घोर अपराध है। उन्होंने कहा कि यह घटना हैरान करने वाली है। उन्होंने कहा कि पब्लिक के लोगों के साथ बदसलूकी करना कतई सहन नहीं किया जायेगा। एसएसपी ने बताया कि चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा टेªनिंग के नाम पर पिछले तीन दिनों से चौकी से गायब है। इस पूरी घटना में सबसे बड़ी लापरवाही चौकी इंचाज की है। चौकी इंचार्ज के गायब होने से ही उनके अधीनस्थों के हौंसले बुलंद हैं। एसएसपी ने कहा कि जब शिकायत के बाद टीम पतरामपुर चौकी पहुंची तो वहां पर मौजूद दो बाहरी लोग फरार हो गये। उन्होंने बताया कि चौकी में चल रही महफिल में दोराहा चौकी का सिपाही सुभाष चौधरी भी अवैध तरीके से वहां गया था उसने चौकी इंचार्ज कोई सूचना दी नहीं दी थी। इसको लेकर दोराहा चौकी इंचार्ज से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। एसएसपी ने कहा कि इस तरह की अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मामले की जांच सीनियर अधिकारी द्वारा की जायेगी। जिन लोगों के साथ पुलिस ने बदसलूकी की है अगर वो चाहेंगे तो उनकी ओर से पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जायेगी।