भारत जैसे कृषि प्रधान देश में किसान की हालत देखकर देश के विकास संबंधी दावे बेमानी लगते हैं। इसका बड़ा कारण है कि सरकारों को किसानों पर जितना ध्यान देना चाहिए, उतना नहीं दिया गया। इस समय लोकसभा चुनाव की सरगर्मी है और हर दल ने अपने-अपने घोषणापत्र में किसानों के लिए ढेरों वादे किए हैं।

मगर दूसरी तरफ हकीकत यह है किसान अपनी मांगें लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। न्यूनतम समर्थन मूल्य […]

लोकसभा चुनाव के बीच आज का PM मोदी का अयोध्या दौरा बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, गौर हो कि दो फेज की वोटिंग हो चुकी है और पांच की बाकी है, पीएम मोदी के साथ पूरी कैबिनेट और पार्टी पदाधिकारी विजयश्री हासिल करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं, 5 मई को पीएम मोदी अयोध्या के दौरे पर आए उन्होंने यहां एक रोड शो किया, पहले पीएम ने भगवान रामलला के दर्शन किए।

गौर हो कि पूरे लोकसभा चुनाव में बीजेपी के पास राम मंदिर सबसे बड़ा मुद्दा है। पीएम देश के सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले प्रदेश यानी उत्तर प्रदेश में बीजेपी […]

रूद्रपुर 06 मई, 2024- जिला मजिस्टेªट उदयराज सिंह ने बताया कि विभिन्न माध्यमों/श्रोतो से ज्ञात हुआ है कि जनपद में फसल कटाई के उपरांत खाली खेतों में गेहूं/धान की बची हुई (अवशेष)/चारा आदि को जलाया जाता है, जिससे जहां एक ओर पर्यावरण/वातावरण प्रदूषित होता है वही बुजुर्गो, छोटे बच्चों के साथ ही आम जनमानस को भी श्वांस सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गर्मी बढ़ रही है, जिससे आग लगने की सम्भावना भी बढ़ रही है। इसके अतिरिक्त पर्यावरण/वातावरण फैली धुंध से परिवहन में भी काफी दिक्कते आती है। उन्होने बताया कि वर्तमान स्थिति में गेहूॅ/धान की बची हुई अवशेषों भूसा, पराली, पुआल आदि जलाये जाने पर प्रतिबन्ध लगाना आवश्यक है।जिला मजिस्टेªट ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत जनपद में भूसा, पराली, पुआल आदि को खेतों में व अन्य स्थानों पर जलाने पर तत्काल प्रभाव से सम्पूर्ण रूप से 30 जून 2024 तक रोक लगाई है।

उपरोक्त आदेश का उल्लंघन वर्तमान में प्रवृत्त अन्य कानूनों के प्रासंगिक प्राविधानों व नियमों के तहत अनुमन्य न होने के कारण भा.द.सं. की धारा-188 सपठित वायु एवं प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम […]

रूद्रपुर 06 मई, 2024- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ0 बीबीआरसी पुरूषोत्तम ने वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होने बताया कि मतगणना केन्द्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर लें। उन्होने बताया की मतगणना केन्द्रांे में बिना प्रवेश पत्र के किसी को भी प्रवेश न करने दिया जाये। उन्होने कहा कि मतगणना केन्द्र में प्रेक्षक के अतिरिक्त किसी को भी मोबाईल फोन ले जाने की अनुमति नही होगी।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना स्थल पर इन्टरनेट की उचित व्यवस्था हो इसका विशेष ध्यान रखे एवं विद्युत व्यवस्था भी सुचारू रहे। उन्होने बताया कि मतगणना केन्द्र में प्रिंटर, फोटो स्टेट मशीन, स्केनर आदि आवश्यकता अनुसार सभी व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित कर लिया जाये। उन्होने कहा कि मतगणना की रिपोर्ट समय से उपलब्ध हो इसके लिये भी सभी तैयारी कर लें। मीडिया के लिये मतगणना स्थल पर मीडिया सेन्टर स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर लिया जाये। उन्होने कहा कि मतगणना स्थल पर भोजन, पानी, शौचालय, कुर्सी, टेबल आदि की उचित व्यवस्था समय से पूर्ण कर लें।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी, जिला विकास अधिकारी अजय सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी आदि मौजूद थे।

देहरादून, 06 मई । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से सोमवार को राजभवन में सचिव उद्योग एवं मुख्यमंत्री कार्यालय विनय शंकर पाण्डेय ने मुलाकात की।

इस दौरान राज्यपाल को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की प्रगति पर आधारित दस्तावेज की प्रति भेंट की। सचिव उद्योग पांडेय ने बताया कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट ने उत्तराखण्ड में निवेश के […]

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग थमने का नाम नहीं ले रही है। चाहे गढ़वाल मंडल हो या कुमाऊ मंडल। यहां की कई जगहें आग की लपटों में घिरी हुई नजर आ रहीं हैं। एक जगह पर आग पर काबू पाया जाता है इतने में दूसरी जगह से सूचना मिलती हैं कि यहां के जगलों में आग लग गई।

प्रशासन की तरफ से आग को बुझाने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन वो सब कम ही दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच अब पौड़ी जिले के […]

कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सोमवार को कांग्रेस भवन में मीडिया से बात करते हुए उत्तराखंड में जंगलों में लगी आग को आपदा आपातकाल जैसे हालात करार दिया। कहा कि इस आग से अब देवालय भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। जिस आपदा प्रबंधन विभाग पर जिम्मा है, वो निष्क्रिय पड़ा है। तत्काल आपदा प्रबंधन मंत्रालय को भंग किया जाए।कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सोमवार को कांग्रेस भवन में मीडिया से बात करते हुए उत्तराखंड में जंगलों में लगी आग को आपदा आपातकाल जैसे हालात करार दिया। कहा कि इस आग से अब देवालय भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। जिस आपदा प्रबंधन विभाग पर जिम्मा है, वो निष्क्रिय पड़ा है। तत्काल आपदा प्रबंधन मंत्रालय को भंग किया जाए।

धस्माना ने कहा कि आज प्रदेश में डेढ़ हजार हेक्टेयर वन भूमि खाक हो चुकी है। वन संपदा, वन्य जीव जंतु, आम आदमी तक हताहत हुए हैं। कई लोगों की […]

उत्तराखंड के जंगलों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसे लेकर आज मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि अब जंगल में बार-बार आग लगाने वालों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा।

साथ ही वन संपदा को हुए नुकसान की भरपाई भी आग लगाने वालों से की जाएगी। Uttarakhand Forest Fire: फैल रही उत्तराखंड के जंगल की आग, पिथौरागढ़ में मचाई तबाही, […]

पिथौरागढ़ जिले में वनों में लगी आग बेकाबू होती जा रही है। इस सीजन में आग की 111 घटनाओं में अब तक 167.20 हेक्टेयर जंगल खाक हो चुका है। आग से चार लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। वन्य जीव जान बचाने को आबादी का रुख कर रहे हैं।

जिले में सिविल, पंचायती वनों में आग लगने की 74 घटनाएं हुई हैं। इनमें 115.25 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है। आरक्षित वन में हुई 37 घटनाओं में 51.95 हेक्टेयर जंगल […]

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तराखंड में जंगल की लगी भीषण आग की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए 8 मई का तारीख दिया है. पिछले साल 1 नवंबर से अब तक उत्तराखंड में 910 ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिससे लगभग 1145 हेक्टेयर जंगलों को नुकसान पहुंचा है.

मामले की सुनवाई जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने की. इस मामले में पक्षकार बनने के लिए आवेदन दायर करने वाले एक वकील ने पीठ […]