रूद्रपुर 06 मई, 2024- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ0 बीबीआरसी पुरूषोत्तम ने वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होने बताया कि मतगणना केन्द्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर लें। उन्होने बताया की मतगणना केन्द्रांे में बिना प्रवेश पत्र के किसी को भी प्रवेश न करने दिया जाये। उन्होने कहा कि मतगणना केन्द्र में प्रेक्षक के अतिरिक्त किसी को भी मोबाईल फोन ले जाने की अनुमति नही होगी।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना स्थल पर इन्टरनेट की उचित व्यवस्था हो इसका विशेष ध्यान रखे एवं विद्युत व्यवस्था भी सुचारू रहे। उन्होने बताया कि मतगणना केन्द्र में प्रिंटर, फोटो स्टेट मशीन, स्केनर आदि आवश्यकता अनुसार सभी व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित कर लिया जाये। उन्होने कहा कि मतगणना की रिपोर्ट समय से उपलब्ध हो इसके लिये भी सभी तैयारी कर लें। मीडिया के लिये मतगणना स्थल पर मीडिया सेन्टर स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर लिया जाये। उन्होने कहा कि मतगणना स्थल पर भोजन, पानी, शौचालय, कुर्सी, टेबल आदि की उचित व्यवस्था समय से पूर्ण कर लें।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी, जिला विकास अधिकारी अजय सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी आदि मौजूद थे।
Spread the loveदेश के गृह मंत्री श्री अमित शाह का आगामी 19 जुलाई को प्रस्तावित रूद्रपुर दौरा निश्चित ही जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया […]
Spread the loveसांठगांठ से चल रहे ओवरलोडिंग के खेल में रसूखदार नेताओं के लोग भी शामिल हैं। इसी रसूख के चलते इन वाहनों पर अंकुश नहीं लग सका है।बाजपुर, काशीपुर, […]
Spread the loveइसके उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिफेंस कॉलोनी रोड स्थित गोरखपुर (दून) में स्थानीय बच्चों के बीच जाकर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उपहार वितरित किए। […]