6 May 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार आज रेवती नक्षत्र सोमवार का दिन है. आज का दिन कैसा रहने वाला है.किस समय पूजा करें किस समय कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए ये सारी जानकारी हिंदू पंचांग में होती है.

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल से जुड़े एक महिला के अपहरण अवैध रूप से बंधक बनाने के मामले में गिरफ्तार बीजेपी की सहयोगी जेडीएस के वरिष्ठ नेता और विधायक एच डी रेवन्ना को बेंगलुरु की एक अदालत ने 8 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

वहींं मुख्य आरोपी प्रज्वल रेवन्ना अभी भी फरार है। पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस के संरक्षक एच डी देवेगौड़ा के बेटे रेवन्ना को एक महिला के अपहरण और अवैध रूप से […]

गैंगस्टर,अपने वक्त के दो जिगरी दोस्त दिल्ली एनसीआर के नामी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया और जितेंद्र उर्फ गोगी दोनों मारे जा चुके है पर दोनो की गैंग अब एक दूसरे की खून की प्यासी हो गई है.

हाल में दिल्ली के अलीपुर में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में हुई एक बदमाश नरेन्द्र की हत्या के बाद से दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का शक गैंगवॉर पर गहरा रहा था […]

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में वनाग्नि की चपेट में आकर एक महिला की मृत्यु हो गई जबकि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में धधकते जंगलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को सभी जिलाधिकारियों को एक सप्ताह तक हर दिन वनाग्नि की निरंतर निगरानी करने के निर्देश जारी करने को कहा।

वहीं, जंगलों में आग लगाने के आरोप में चार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।पौड़ी के जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, पौड़ी तहसील के […]

पीआरएसआई देहरादून चैप्टर की आमसभा में रवि बिजारनिया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। श्री बिजारनिया वर्तमान में सूचना विभाग में उपनिदेशक पद पर कार्यरत हैं। इसी प्रकार अनिल सती को सचिव और सुरेश चन्द्र भट्ट को कोषाध्यक्ष के साथ ही डॉ. ए.

एन. त्रिपाठी उपाध्यक्ष, राकेश डोभाल संयुक्त मंत्री के पद पर फिर से चुना गया है। हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /। प्रिंट मीडिया : शैल ग्लोबल टाइम्स/संपादक: अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर, उत्तराखंड […]

भाऊवाला के सुंदरवन क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ियों में लगी आग लगने से 93 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। इस दौरान पुलिस व अग्निशमन की टीम ने आग में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला।

साथ ही एक झोपड़ी व एक कच्चे मकान को जलने से बचाया। हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /। प्रिंट मीडिया : शैल ग्लोबल टाइम्स/संपादक: अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर, उत्तराखंड पुलिस ने झोपड़ियों […]

बिग ब्रेकिंग आईपीएल 2024 :🏏कोलकाता की 98 रनों से जीत, लखनऊ को दूसरी बार दी मात, गेंदबाजों ने बरपाया कहर!

खबर शेयर करें – आज आईपीएल 2024 का 54वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने टॉस जीतकर पहले […]

बिग ब्रेकिंग बागेश्वर ‌:जंगल की ‘अग्नि कुंड’ में भेट चढ़ा राशन से भरा ट्रक!

कठायतबाड़ा के पास सड़क किनारे राशन से भरा ट्रक जंगल की आग की भेंट चढ़ गया। यदि समय पर पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो करीब 22 वाहन आग की […]

देहरादून के विकासनगर से हिमाचल प्रदेश के नेरवा जा रहा है एक पिकअप वाहन हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर छिबरौ पावर हाउस के पास खाई में गिर गया। दुर्घटना में वाहन में सवार हिमाचल प्रदेश के तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने तीनों शवों और गंभीर रूप से घायल चालक को खाई से बाहर निकाला। घायल चालक को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश नंबर का एक पिकअप वाहन हरिपुर-कोटी-मीनस रविवार को शाम करीब छह विकास नगर से हिमाचल प्रदेश के नेरवा की ओर जा रहा […]

रूद्रपुर 05 मई, 2024  जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने रविवार को अधिकारियों के साथ स्ट्रांग रूम बगवाड़ा मंडी का निरीक्षण किया व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम सहित पूरे परिसर निरीक्षण किया। उन्होने स्ट्रांग रूम परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मिकों को 24 घंटे सजग रहने के साथ बिना अनुमति के किसी भी व्यक्ति को स्ट्रांग रूमपरिसर में प्रवेश कतई न करने के निर्देश दिये। स्ट्रांग रूम परिसर पर पैनी नजर रखने के लिये 04 पुलिस वॉच टावर बनाये गये है, जिसमे सुरक्षा बल तैनात पाये गये।जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम पर 24 घंटे पैनी नजर रखने हेतु लगाये गये सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों को सीसीटीवी पर नजर बनाये रखते हुये उसके स्टोरेज व पॉवर ब्रेकअप पर भी ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होने कहा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी बिना प्रतिस्थानी के कन्ट्रोल रूम कतई नही छोडे़गें।निरीक्षण के दौरान सहायक रिटर्निगं ऑफिसर मनीष बिस्ट, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, आदि मौजूद थे।

———————————– हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंट मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स/ संपादक :अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड,