द्वाराहाट। उत्तराखण्ड में जंगलों की आग लगातार विकराल होती जा रही है। कई जगहों पर हालात बेहद खराब हैं। कुमाऊं की बात करें तो यहां नैनीताल और अल्मोड़ा में जंगल धधक रहे हैं। नैनीताल जिले में कई जगहों पर वनाग्नि हो रही है, वहीं अल्मोड़ा में भी जंगलों में आग की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे वन संपदा को खासा नुकसान पहुंच रहा है। इस बीच अल्मोड़ा के द्वाराहाट में द्रोणागिरी मंदिर परिसर में लगी आग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हांलाकि वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन वीडियो में आग का विकराल रूप देखने को मिल रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि मंदिर परिसर के अंदर कुछ भक्तजन मौजूद हैं और आसपास आग लगी है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है। आग का विकराल रूप देखकर भक्तजन भागते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इन दिनों द्वाराहाट के द्रोणागिरी मंदिर में नवविवाहित जोड़े आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं और खासी संख्या में भक्तजन य

गुजरात के सूरत से एक मौलवी को गिरफ्तार किया गया है। उस मौलवी के निशाने पर हिंदू नेता थे, बीजेपी की नुपूर शर्मा का नाम भी लिस्ट में शामिल था। पाकिस्तान से हथियार सप्लाई हुए थे और एक बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी थी।

लेकिन शनिवार रात को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सूरत से उस मौलवी को गिरफ्तार कर लिया और अब उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार […]

दुल्हन के घर बारात की स्वागत की तैयारियां जोरों पर थी। हर कोई बरात के आने की प्रतीक्षा कर रहे थे। घर में सारे मेहमान भी आ चुके थे। आरोप है कि दूल्हा पक्ष दहेज में कार नहीं मिलने की बात कहते हुए शाम को बरात लेकर नहीं आया।

इस पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने कोतवाली में सीओ बीएस भंडारी को मामले से अवगत कराते हुए दूल्हा व उसके अन्य स्वजन के खिलाफ तहरीर दी है। बड़ी मस्जिद […]

सीमांत तहसील क्षेत्र के निमगा गांव में सहारनपुर निवासी दो मजदूर पैर फिसलने से 300 मीटर गहरी खाई में गिर गए। एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे मजदूर को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।

हादसा तब हुआ जब दोनों मजदूर शौच के लिए जा रहे थे। राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार त्यूणी क्षेत्र में कथियाण – दारागढ़ मोटर मार्ग से निमगा कैराड़ […]

NEET Exam 2024: मेडिकल, डेंटल, आयुष और वेटरनरी कोर्स में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का आयोजन आज यानी रविवार को होने जा रहा है।

जिसके लिए देहरादून के अलावा ऊधम सिंह नगर, उत्तरकाशी, हल्द्वानी, रुड़की, अल्मोड़ा, चमोली, हरिद्वार, नैनीताल, नई टिहरी, पंतनगर, पौड़ी गढ़वाल व पिथौरागढ़ में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बलूनी क्लासेज […]

अंकित हत्याकांड मामले में शुक्रवार को अभियोजन पक्ष की ओर से एसआईटी में तैनात रहे हेड कांस्टेबल गोपाल राम के बयान अदालत में दर्ज कराए गए। उन्होंने एसआईटी जांच के दौरान चीला पावर हाउस के सीसीटीवी के डीवीआर से पैन ड्राइव में प्राप्त की गई फुटेज की फर्द और अपने हस्ताक्षर की शिनाख्त की।

अंकिता भंडारी की हत्या के मुकदमे का कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में ट्रायल चल रहा है। अंकिता के पिता के अधिवक्ता बार एसोसिएशन कोटद्वार के अध्यक्ष अजय […]

रूद्रपुर 04 मई उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद देहरादून के तत्वावधान में विभिन्न साहसिक खेल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन समय..समय पर किया जा रहा है जिस क्रम में आगामी 06 मई […]

देहरादून 04 मई 2024पत्रकार गजेन्द्र सिंह रावत के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने की धीरेन्द्र प्रताप ने की निंदा

उत्तराखण्ड कंाग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप ने बयान जारी करते हुए जानेमाने पत्रकार गजेन्द्र सिंह रावत के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने की निंदा की हैं, धीरेन्द्र प्रताप ने […]

बोर्ड परीक्षा के बेहतर परिणाम में अतिथि शिक्षकों की भूमिका, अतिथि शिक्षकों के कार्य की पूरे प्रदेश में हो रही है प्रशंसा! जहां-जहां अतिथि शिक्षक नियुक्त थे, या पूर्ण रूप से जिम्मेदारी अतिथि शिक्षकों की थी, वहां का रिजल्ट अन्य स्कूलों की अपेक्षा उत्कृष्ट रहा, खबर हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स प्रिंट मीडिया शैल ग्लोबल टाइम से,

अल्मोड़ा जिले के ताकुला ब्लॉक में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मंसारीनाला चौड़ा में विगत कुछ समय पहले शिक्षकों की कमी की खबर प्रकाशित हुई थी , जिसमें रिक्त पदों और […]

सुगम और शहरों में तैनाती के लिए जद्दोजहद के बजाय अध्यापक बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए मशक्कत करते तो परीक्षार्थियों का परिणाम बेहतर होता। इस बार उत्तराखंड बोर्ड में हाईस्कूल का परीक्षाफल 89.14 प्रतिशत और इंटर का 82.62 प्रतिशत रहा, जबकि हल्द्वानी विकासखंड के कई स्कूल का परीक्षा 50 फीसदी से भी कम रहा।

हल्द्वानी विकासखंड के 34 राजकीय विद्यालयों में हाईस्कूल में सफलता प्रतिशत 84.98 और इंटर में 87.79 प्रतिशत रहा। राइंका बनभूलपुरा में हाईस्कूल में 57 प्रतिशत बच्चे फेल हो गए। यहां […]