रुद्रपुर शहर भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित है। 2024 में रुद्रपुर शहर की वर्तमान अनुमानित जनसंख्या 198,000 है, जबकि रुद्रपुर मेट्रो की जनसंख्या 218,000 होने का अनुमान है। पिछली जनगणना 2011 में आयोजित की गई थी और 2021 में रुद्रपुर शहर के लिए निर्धारित जनगणना को कोविड के कारण स्थगित कर दिया गया था।

,Rudrapurनगर निगम, रुद्रपुर

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने शैलबाला ममगाई को (प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ) मनोनीत करते हुए निकाय चुनाव के पदभार की घोषणा की प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पन्त ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ को बधाई दी बताया की पार्टी पूर्ण रूप से निकाय चुनाव की तैयारी मैं लग चुकी है नगर निकाय चुनावों मैं बूथ से लेकर जिलों के प्रभारीयों को नियुक्त किया जा रहा है जिसकी अगुवाई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने अपने गृह क्षेत्र टिहरी जिले का प्रभार स्वयं लेकर सभी कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई किया है प्रदेश संगठन सचिव सुलोचना ईष्टवाल ने बताया कि पार्टी की समस्त मातृशक्ति ने शैलबाला ममंगाई को अपनी अगुवाई करने के लिए महिला प्रकोष्ठ का पद भार दिया जिसमें सभी मातृशक्ति पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करती हैं एवं पार्टी महिला प्रकोष्ठ के नेतृत्व में निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन भी करेगी

निकाय चुनाव 2024 हेतु निम्नलिखित पद परिवार की घोषणा की गईशिव प्रसाद सेमवाल ( निकाय प्रभारी जिला टिहरी)राजेंद्र पन्त (निकाय प्रभारी जिला चम्पावत)श्रीमती सुलोचना ईष्टवाल( निकाय प्रभारी जिला पौड़ी)संजय डोभाल( […]

कालसर्प दोष मुख्य रूप से 12 प्रकार के होते हैं. इन 12 प्रकारों के अलावा, कुछ ज्योतिषी 5 27 प्रकार के कालसर्प दोष भी बताते हैं. प्रत्येक प्रकार का कालसर्प दोष अलग-अलग भावों में राहु केतु की स्थिति के अनुसार निर्धारित होता है, इसका प्रभाव भी व्यक्ति की कुंडली में अन्य ग्रहों योगों के आधार पर अलग होता है.

अगर किसी व्यक्ति के जन्मकुंडली में राहु केतु ग्रहों की स्थिति अशुभ होती है, तो उसे कालसर्प दोष कहा जाता है. इसे अस्त्रोलॉजी में अधिक प्रभावशाली माना जाता है, इसे […]

उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर रोडवेज की यात्रा और सुहानी होने वाली है। राज्य परिवहन निगम 130 नई बसें खरीदने वाला रहा है, जिनकी आवक जून महीने से शुरू हो जाएगी। परिवहन निगम ने लगभग डेढ़ वर्ष पहले पर्वतीय मार्गों पर 130 नई बसों के संचालन के लिए प्रक्रिया शुरू की थी।

इसके तहत निगम ने निविदा भी निकाली थी, लेकिन कुछ तकनीकी नियमों के कारन केवल एक कंपनी आई थी, लिहाजा परिवहन निगम ने टेंडर रद्द कर दिया था। इस बीच […]

उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित महेंद्र भट्ट ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की उम्मीदों और राज्य की जनता के सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद भट्ट ने पीएम नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और सभी […]

लोस की पांचों सीटों पर मतदान संपन्न होने के बाद अब भाजपा में कतिपय विधायकों और नेताओं के बीच खटपट के मामले सामने आ रहे हैं। अभी टिहरी में पार्टी विधायक किशोर उपाध्याय और पार्टी में शामिल हुए पूर्व मंत्री व विधायक दिनेश धनै के बीच का विवाद ठंडा भी नहीं पड़ा कि रानीखेत के विधायक प्रमोद नैनवाल और दायित्वधारी कैलाश पंत में ठन गई है।

दोनों मामलों को लेकर भाजपा नेतृत्व असहज है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक-दायित्वधारी मामले का संज्ञान लेने की बात कही है। टिहरी में विवाद ने तब तूल पकड़ा, जब […]

जिला बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम घोषित, अध्यक्ष बने दिवाकर पांडेय,वहीं गौरव मिड्ढा बने पुस्तकालय अध्यक्ष, अखिलेश कुशवाहा और अमित छाबड़ा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य, परमिंदर सिंह जयप्रकाश गंगवार और संजीत कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य, उपसचिव बने विकास तिवारी, आशीष त्रिपाठी बने लेखा परीक्षक, अध्यक्ष पद पर दिवाकर पांडे, उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण चंद्र, महासचिव पद पर सर्वेश कुमार सिंह विजय घोषित हुए हैं

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 94 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, कुल 588 मतदाताओं में से 554 ने वोट डाले थे… हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/प्रिंट […]

रूद्रपुर 24 अप्रैल 2024 उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद् देहरादून द्वारा Indian Railway Catering and Tourism Corporation Limited, “IRCTC” के सहयोग से देश में प्रथम बार उत्तराखण्ड के विभिन्न अल्पज्ञात गंतव्यों को टूर पैकेज के माध्यम से जोडते हुए पर्यटन को बढावा देने के उद्देश्य से मानसखण्ड एक्सप्रेस ट्रेन (भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन) संचालित की गई। जानकारी देते हुए जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि 22 अप्रैल को प्रथम टूर पैकेज पूणे से प्रस्थान कर 24 अप्रैल को टनकपुर पहंचा, टनकपुर में पर्यटकों का तिलक लगाकर फूल मालाओं से अतिथि देवो भवः की परम्परा को आगे बढाते हुए उत्तराखण्ड की सस्ंकृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम कर भव्य स्वागत किया। जिसमें दो ग्रुप शामिल है ग्रुप ए में 129 एवं ग्रुप बी में 152 पर्यटक कुल 281 पर्यटक शामिल है। उन्होने बताया कि ग्रुप ए द्वारा टनकपुर से माँ पूर्णागिरी मन्दिर को प्रस्थान कर भीमताल से अल्मोड़ा, जागेश्वर, पिथौरागढ़, लोहाघाट चम्पावत होते हुए वापस टनकपुर पहुचेगा।जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने बताया कि ग्रुप बी के 152 पर्यटक टनकपुर से नानकमत्ता पहुंचे। तत्पश्चात् श्री नानकमत्ता साहिब गुरूद्वारा समिति के प्रभारी प्रबन्धक संत बाबा श्री सुखविंदर सिंह भुल्लर सहित समिति के समस्त सदस्यों द्वारा पर्यटकों का उत्साहपूर्वक व आदर के साथ स्वागत अभिनन्दन किया गया। समस्त पर्यटकों ने भी प्रसन्नतापूर्वक उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौन्दर्यता की प्रशंसा की। उन्होने बताया पर्यटक नानकमत्ता साहिब दर्शन, नानकसागर डैम भ्रमण एवं लंगर का प्रसाद ग्रहण कर भीमताल को रवाना हुए। उन्होने बताया ग्रुप ए पूर्णागिरी धाम से लोहाघाट, पिथौरागढ़, जागेश्वर, अल्मोड़ा व भीमताल होते हुए 30 अप्रैल 2024 को नानकमत्ता साहिब में दर्शन करते हुए वापस टनकपुर को प्रस्थान करेंगे।पर्यटकों के स्वागत स्थल पर आई.आर.सी.टीसी. के प्रबन्धक दिनेश यति, आलोक सिंह परमार, 20 क्रू सदस्य, श्री नानकमत्ता साहिब गुरूद्वारा समिति के सम्मानित सदस्य शमशेर सिंह, मनजीत सिंह, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, गणमान्य नागरिक, स्थानीय पुलिस (एल.आईयू.) चिकित्सक टीम अन्य सम्मानितगण उपस्थित थे।

रूद्रपुर 25 अप्रैल /  उत्तराखण्ड सचिव लोक सेवा आयोग, हरिद्वार द्वारा प्रयोगशाला सहायक, उच्च शिक्षा विभाग (समूह ग) लिखित परीक्षा आगामी 27, 28 व 29 अप्रैल को दो सत्रों में आयोजित की जायेंगी, प्रथम पाली 27 अप्रैल को 09 बजे से 11 बजे तक व द्वितीय पाली 02 बजे से 05 बजे तक एवं 28 अप्रैल व 29 अप्रैल को प्रथम पाली 09 बजे से 12 बजे तक व द्वितीय पाली 02 बजे से 05 बजे तक आयोजित की जायेगी।इस संबंध में जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर उदयराज सिंह ने अवगत कराया कि राज्य में सम्मिलित समूह ग की लिखित परीक्षा 27, 28 व 29 अप्रैल को विभिन्न परीक्षा केन्द्रांे – आदर्श राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज पंतनगर, किसान इण्टर कॉलेज लालपुर, विजडम पब्लिक सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल गंगापुर रोड, रूद्रपुर, भंजुराम अमर इण्टर कॉलेज भूरारानी, रूद्रपुर, गर्ल्स इण्टर कॉलेज फाजिलपुर महरौला रूद्रपुर, अटल उत्कृष्ट ए. एन. झा राजकीय इण्टर कॉलेज रूद्रपुर, रूद्रपुर इंस्टी0 ऑफ टैक्नोलोजी भगवानपुर, रूद्रपुर, आर्य कन्या इण्टर कॉलेज काशीपुर बाईपास रोड, रूद्रपुर, सुपर इण्टर कॉलेज खेड़ा, सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज, कल्याणी व्यू, सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज आदर्श कॉलोनी, गोविन्द विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज आदर्श इन्द्रा बंगाली कॉलोनी रूद्रपुर पर आयोजित की जा रही है, जिसे शान्तिपूर्वक ढंग से सुनिश्चित कराया जाना जनहित में आवश्यक है। चूँकि कुछ असामाजिक तत्व इस प्रकार की कार्यवाही कर सकते हैं, जिससे परीक्षा के संचालन में बाधा उत्पन्न हो सकती है, तथा शान्ति भंग हो सकती होने की संभावना हो सकती है। अतः जनहित में शान्ति एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु तुरन्त कार्यवाही करना आवश्यक है।

के क्रम में परगना मजि0 रूद्रपुर मनीष बिष्ट द्वारा क्षेत्रान्तर्गत समस्त परीक्षा केन्द्रों पर धारा 144 लगा दी गयी है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों के चारों ओर 500 मीटर […]

रूद्रपुर 24 अप्रैल, 2024 (सू.वि.)- जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागर में बैठक लेते हुये कहा कि गर्मी का सीजन है जनमानस को सुचारू पेयजल उपलब्ध कराने हेतु पेयजल महकमे अपनी पेयजल लाइनो के लीकेज को बन्द कराये ताकि पानी की बरबार्दी को रोका जा सकें। उन्होने कहा कि सभी पेयजल महकमे जिन शहरो, कस्बो, गांवो में पेयजल समस्या आ रही है उन्हे चिन्हित करते हुये सुचारू पेयजल उपलब्ध कराने हेतु वैकल्पिक व्यवस्थाए करना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने कहा कि जिन स्थानों पर बिजली की सप्लाई की वजह से जनता को पेयजल सुचारू रूप नही मिल पा रहा है उन क्षेत्रों में विद्युत विभाग से वार्ता कर विद्युत सप्लाई समय बढाकर ओवर हैड टैंको को भरकर पेयजल उपलब्ध कराया जाये। उन्होने कहा जिन कस्बों, गांवो में जनसंख्या दबाव बढ़ने व पुरानी पेयजल लाईन कम ब्यास की है व पुरानी होने के कारण लिकेज भी है जिससे पानी की आपूर्ति पुरी नही हो पा रही है एसे क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति कराने के निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने पेयजल महकमो को निर्देश दिये कि पेयजल टैंको की सफाई कराने के साथ ही पेयजल में क्लोरीन डालकर पानी सप्लाई सुचारू करें। उन्होने निर्देश दिये कि पेयजल महकमे के सभी अभियन्ता अपने-अपने क्षेत्र में पेयजल सुचारू उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगें। जहां कही भी पेयजल की कमी आती है तो अभियंता स्वंय क्षेत्र में जाकर पेयजल समस्या का निदान वैकल्पिक व्यवस्थाओं से कराना सुनिश्चित करेगें।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, परियोजना निदेशक अजय सिंह, अधीक्षण अभियन्ता पेयजल मृदुला सिंह, अधिशासी अभियन्ता पीएन चौधरी, जल संस्थान रूद्रपुर तरूण शर्मा, खटीमा अजय कुमार, काशीपुर नरेन्द्र रैखाड़ी, सहायक अभियन्ता एलएम पाण्डे, कमल किशोर सहित पेयजल महकमे के अधिकारी मौजूद थे।

रूद्रपुर 24 अपै्रल 2024 सू0वि0आयोग के निर्देशानुसार व गाइडलाईन के अनुसार निर्वाचन अधिकारियों के साथ ही प्रत्याशी अथवा प्रत्याशी प्रतिनिधियों के द्वारा भी स्ट्रांग रूम का नियमित निरीक्षण किया जाना […]