आज दिनांक 28-जनवरी को उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा देहरादून , ऋषिकेश , कोटद्वार , हल्द्वानी , भीमताल , खटीमा , नैनीताल आदि क्षेत्रों से का पूरा दल हल्द्वानी बुद्धा पार्क मेँ मूल निवास एवं सशक्त भू कानून की रैली मेँ उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। रैली बुद्धा पार्क से ठण्डी सड़क से होते हुये मुख्य मार्ग से जेल मार्ग से होकर गोल्ज्यु मन्दिर प्रांगण मेँ समाप्त हुई।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी व कुमाऊँ प्रभारी नरेश भट्ट के साथ ही प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने कहा कि मंच राज्य बनने के बाद से ही राज्य आंदोलनकारियों व राज्य हितों को लेकर संघर्षरत है।मंच तिवारी सरकार मेँ भी भू कानून को लेकर नियम बनवाया साथ ही विजय बहुगुणा के मुख्यमन्त्री काल मेँ मूल निवास व्यवस्था बन्द करने पर 2012 मेँ राजभवन कूच किया था साथ ही क्रांति दिवस पर गत 08-अगस्त को मूल निवास सशक्त भू कानून को लेकर मुख्यमन्त्री आवास कूच किया था। इसी क्रम मेँ आज भी उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा हल्द्वानी मेँ एफ सभी राज्य आंदोलनकारीलामबंद होकर रैली मेँ शामिल हुये।प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने बताया कि यदि सरकार अभी औऱ लेट लतीफी की तो पूरे प्रदेश व्यापी आंदोलन चलाया जायेगा।आज रैली मेँ मुख्यतः अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी के नेतृत्व मेँ प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र भण्डारी , प्रदेश महासचिव रामलाल खंडूड़ी , प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती , प्रदेश महामन्त्री डीo एसo गुसांई मनोज नौटियाल , कुमाऊँ प्रभारी नरेश चन्द्र भट्ट , जिलाध्यक्ष हल्द्वानी दीपक रौतेला , भीमताल से हेम पाठक ,नरेन्द्र नगर प्रभारी सुशील चमोली , आशीष बिष्ट , सांस्कृतिक मोर्चा की अध्यक्ष सुलोचना भट्ट , संयोजक सरिता जुयाल , सुबोधिनी भट्ट , दीपक रावत , प्रचार मंत्री सुदेश कुमार , ऋषिकेश अध्यक्ष रुकम पोखरियाल , सुमित थापा , विनोद असवाल , केप्टन बलबीर सिंह नेगी , सतेन्द्र नौगांई , गुलाब सिंह नेगी एवं सरोजनी थपलियाल , विमला बहुगुणा , मनोरमा चमोली के साथ ही बहुत लोग शामिल हुये। नरेश भट्टकुमाऊँ प्रभारीप्रदीप कुकरेतीप्रदेश प्रवक्ता

हल्द्वानी , मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के बैनर तले नगर में मूल निवास स्वाभिमान महारैली निकाली गई। जिसमें कई संगठनों ने से जुड़े सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया। […]

न्वय संघर्ष समिति के बैनर तले हल्द्वानी में मूल निवास स्वाभिमान महारैली निकाली गई, जिसमें कई संगठनों ने हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों ने कहा कि आज हम नहीं लड़े तो कल बाहरी ताकतें हम पर राज करेंगी।

उत्तराखंड में मूल निवास कानून लागू करने और इसकी कट ऑफ डेट 26 जनवरी 1950 घोषित किए जाने और प्रदेश में सशक्त भू-कानून लागू किए जाने जैसे मुद्दों को लेकर […]

नगर निकायों में ओबीसी आरक्षण बढ़ेगा, एकल आयोग ने सीएम धामी को सौंपी रिपोर्ट, अध्ययन के बाद फैसला।।।नगर निकायों में ओबीसी आरक्षण बढ़ेगा, एकल आयोग ने सीएम धामी को सौंपी रिपोर्ट, अध्ययन के बाद फैसलानगर निकायों में ओबीसी आरक्षण बढ़ेगा, एकल आयोग ने सीएम धामी को सौंपी रिपोर्ट, अध्ययन के बाद फैसला

अब सरकार इस रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद आगे बढ़ेगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में जस्टिस (सेनि) बीएस वर्मा के नेतृत्व में आयोग ने अपनी रिपोर्ट सीएम पुष्कर सिंह […]

काशीपुर,एसीजे द्वितीय के न्यायालय ने चेक बाउंस मामले में दोषी महिला को तीन माह के कारावास व 4 लाख 40 हजार जुर्माना की सजा सुनाई है। गांव गंगापुर निवासी सुरेंद्र ग्रोवर पुत्र हरभगवान दास ने अधिवक्ता प्रयाग दर्शन रावत के माध्यम से एसीजे द्वितीय के न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया था।

जिसमें कहा कि उसने फरवरी 2019 में खड़कपुर देवीपुरा निवासी प्रीत कौर को चार लाख रुपये उधार दिए थे। उसने दिसंबर 2019 तक उधार रकम लौटाने का वायदा किया था। […]

2024: उत्तराखंड से प्रचार अभियान की शुरुआत करेगी कांग्रेस, खड़गे संभालेंगे कमान, की जाएगी ये अपील

2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करने और 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए उत्तराखंड में पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करने को लेकर रविवार […]

गणतंत्र दिवस जनपदभर में धूमधाम से मनाया गया

गणतंत्र दिवस जनपदभर में धूमधाम से मनाया गया – गणतंत्र दिवस जनपदभर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया और […]

उत्तराखंड का विधानसभा सत्र 5 फरवरी को आहूत होगा। विधानसभा सचिवालय ने उत्तराखंड विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें 8 सितंबर 2023 को अनिश्चितकाल के लिए सत्र स्थगित हुआ था।

विधानसभा की कार्यवाही देर रात तक चली थी। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए विभागवार अनुपूरक अनुदान मांगों के पारित करते हुए अनुपूरक विधेयक में 11321 करोड़ की धनराशि […]

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रूड़की के निकट विश्व प्रसिद्ध मुस्लिम धर्मस्थल पिरान कलियर शरीफ में आजादी के बाद पहली बार शुक्रवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने भारत माता की जय और मादरे वतन हिंदुस्तान जिंदाबाद जैसे नारों के बीच दरगाह पर तिरंगा फहराया। शम्स ने संवाददाताओं से कहा […]

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि और बागवानी की जमीनों की बिक्री और लीज की अनुमति देने से जुड़े सभी मामलों के रिकॉर्ड जुटाने शुरू कर दिए हैं। पिछले दस साल के भीतर जमीन की बिक्री और लीज के मामलों से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

इसको लेकर सरकार ने सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों को ऐसे मामलों जुड़ी जानकारी राजस्व विभाग को शीघ्र भेजने को […]

हर साल मनाया जायेगा प्रवासी उत्तराखंड दिवस, पंजीकरण के लिए 15 दिन में तैयार किया जायेगा पोर्टलl उत्तराखंड में हर वर्ष प्रवासी उत्तराखंड दिवस मनाया जाएगा। राज्य के अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि 15 दिन केअंदर उत्तराखंड प्रवासी प्रकोष्ठ का पोर्टल तैयार किया जाए।उत्तराखंड में हर वर्ष प्रवासी उत्तराखंड दिवस मनाया जाएगा। राज्य के अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि 15 दिन केअंदर उत्तराखंड प्रवासी प्रकोष्ठ का पोर्टल तैयार किया जाए।

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने देश और संपूर्ण विश्व में रह रहे उत्तराखंड मूल के प्रवासियों का सटीक डाटा बेस प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। राधा रतूड़ी ने जानकारी […]