रया ,जागी रया हरेला पर्व मनाते रया , बच रया। दीपा पांडे। लेक सिटी के सदस्यों द्वारा बोया गया हरेला। रिपोर्ट। ललित जोशी / हर्षित जोशी।हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,

नेनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में 21 टोकरियों में शगुन आंखर के साथ हरेला बो कर हरेला पखवाड़े की शुरुआत की गयी। पर्यावरण […]

रूद्रपुर, 08 जुलाई, 2024/ खटीमा क्षेत्र में वर्षा बाढ़ से भारी जलभराव होने पर मण्डलायुक्त दीपक रावत, डीआईजी योगेन्द्र सिंह रावत ने खटीमा बाजार, नगला तराई गांव, मेलाघाट जमौट, प्रतापपुर आदि जलभराव क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया

रूद्रपुर, 08 जुलाई, 2024/सू0वि0- खटीमा क्षेत्र में वर्षा बाढ़ से भारी जलभराव होने पर मण्डलायुक्त दीपक रावत, डीआईजी योगेन्द्र सिंह रावत ने खटीमा बाजार, नगला तराई गांव, मेलाघाट जमौट, प्रतापपुर […]

नीट पेपर लीक मामले में 38 याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुकी हैं. उनमें से ज्यादातर याचिकाएं नीट यूजी परीक्षा को रद्द करने की मांग वाली हैं. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच आज उन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी.

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में नीट-यूजी परीक्षा रद्द करने का विरोध किया था. केंद्र सरकार ने अपने हलफनामे में कहा था कि परीक्षा रद्द […]

उत्तराखंड में हो रही लगातार भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है. बारिश की यह लगातार जारी रहने वाली आफत न केवल लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रही है, बल्कि नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा रही है.तहसील गदरपुर के नगरपालिका के वार्ड संख्या 11 के लोगो को जलभराव होने के कारण सुरक्षित स्थल पर विस्थापित किया गया।तहसील गदरपुर के नगरपालिका के वार्ड संख्या 11 के लोगो को जलभराव होने के कारण सुरक्षित स्थल पर विस्थापित किया गया।ग्राम तुर्कातीसोर में एक परिवार को अत्यधिक जलभराव के कारण अन्यत्र शिफ्ट किया गया ।

पिछले कुछ दिन से उत्तराखंड के विभिन्न भागों में भारी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हो रहा है तथा बद्रीनाथ जाने वाला राजमार्ग कई स्थानों पर पहाड़ी से […]

टीम इंडिया को ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा से भी घातक बल्लेबाज मिल गया है, जिसने अपने तूफानी प्रदर्शन के दम पर भारत की टी20 टीम में ओपनिंग पोजीशन के लिए दावा ठोक दिया है. रोहित शर्मा अब टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं.

टीम इंडिया को मिला गया दूसरा ‘हिटमैन’ अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में सिर्फ 46 गेंदों में ही शतक जड़ दिया. […]

2024-25: मोदी 3.0 का पहला बजट कब पेश किया जाएगा ये तो सभी जान गए है लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि बीजेपी के दो बड़े सहयोगियों ने बजट से पहले पीएम मोदी और केंद्र सरकार से भारी भरकम डिमांड कर डाली है।

जानकारी के अनुसार नीतीश और नायडू ने पीएम मोदी से बजट में विशेष सहायता पैकेज की मांग की है। इसके साथ ही राज्य द्वारा लिए जाने वाले कर्ज की सीमा […]

: भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून से जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 07-07-2024 से दिनांक 11-07-2024 तक उत्तराखण्ड के जनपदों में कहीं कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी किये जा रहे बुलेटिन एवं एडवाइजरी के आधार पर जनपद ऊधमसिंह नगर में दिनांक 06.07.2024 की रात्रि से दिनांक 07.07.2024 तक 63 मि०मी० औसत वर्षा दर्ज की गयी है वर्तमान में जनपद में हो रही वर्षा से नदी-नाले उफान में है, साथ ही पहाड़ी जनपदों में हो रही लगातार वर्षा से नदी-नालों के जलस्तर अधिक से अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30(2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर छात्रहित एवं बाल्यहित को देखते हुए (कक्षा 01 से 12 तक संचालित) समस्त राजकीय / परिषदीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्र का संचालन दिनांक 08.07.2024 (सोमवार) को बन्द रहेगा। अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। दिनांक 07 जुलाई 2024 (उदय राज सिंह) जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर। कार्यालय जिलाधिकारी, ऊधम सिंह नगर। जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण एवं आपातकालीन परिचालन केन्द्र, ऊधम सिंह नगर। दूरभाष 40 05044-250250/250719 फैक्स नं0 290103 टोल की 10 1077 email.ddmausn@gmail.com दिनांक 07 जुलाई 2024 पत्र संख्या-२/०4/आ०प्र० प्रा०/ आदेश/2024-25 प्रतिलिपिः- 01-सचिव, आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास, उत्तराखण्ड शासन देहरादून। 02-महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तराखण्ड शाासन, देहरादून। 03. निम्नांकित को अनुपालनार्थः- 01. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंह नगर। 02. मुख्य विकास अधिकारी, ऊधमसिंह नगर। 03. मुख्य चिकित्साधिकारी, ऊधमसिंह नगर। 04. समस्त उपजिलाधिकारी, ऊधमसिंह नगर। 05. मुख्य शिक्षा अधिकारी, ऊधमसिंह नगर। 06. जिला शिक्षा अधिकारी, बेसिक / माध्यमिक, ऊधमसिंह नगर। 07. जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास, ऊधमसिंह नगर। 08. समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, ऊधमसिंह नगर। 09. समस्त प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापक, जनपद ऊधमसिंह नगर। 10. जिला सूचना अधिकारी, ऊधमसिंह नगर को इस निर्देश के साथ प्रेषित कि जनहित के दृष्टिगत प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से उक्त आदेश का निःशुल्क प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर।

रूद्रपुर, 04 जुलाई, 2024/सू0वि0- नीति आयोग भारत सरकार द्वारा आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अन्तर्गत एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में ‘सम्पूर्णता अभियान‘ का शुभारम्भ जिलाधिकारी उदयराज सिंह व राज्य आंदोलनकारी अवतार सिंह बिष्ट के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । जिला अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न कार्यक्रम में समस्त अधिकारियों को जिलाधिकारी द्वारा 6 सूचकांकों की संतृप्तता हेतु प्रतिज्ञा दिलायी गई। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया व कार्यक्रम हेतु अपने विचार व्यक्त करने का आग्रह किया गया। मुख्य अतिथि अरविंद पांडेय (विधायक गदरपुर) ने आयोजन में सभी को प्रेरित किया कि कैसे हम सभी मिलकर एक बदलाव ला सकते हैं, साथ ही संपूर्णता अभियान को सफलता पूर्वक तीन माह के अंतराल में जन जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गदरपुर को आकांक्षी ब्लॉक में चयनित किया गया है इस क्षेत्र को संपूर्णता अभियान के माध्यम से अन्य विकासशील व विकसित ब्लॉक के समकक्ष लाया जा सकेगा। नीति आयोग से चंद्रमणि पालीवाल ने भी इस कार्यक्रम में अपने विचार रखे। जिलाधिकारी ने बताया कि नीति आयोग द्वारा 4 जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक 3 महीने का ‘सम्पूर्णता अभियान‘ आरंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य देश भर के आकांक्षी जिलों में 6 प्रमुख संकेतकों और आकांक्षी ब्लॉकों में 6 प्रमुख संकेतकों की परिपूर्णता अर्जित करने के लिए निरंतर प्रयास करना है। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत आकांक्षी जिलों में 6 संकेतकों में मासिक लक्ष्य बनाते हुए योजनानुसार कार्य किया जाना है इन संकेतकों में पहली त्रैमासिक अवधि के दौरान प्रसवपूर्व देखभाल के लिए पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत, आईसीडीएस कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित रूप से पूरक पोषण लेने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत, पूर्णतः प्रतिरक्षित बच्चों का प्रतिशत (9-11 माह) , वितरित मृदा स्वास्थ्य कार्डों की संख्या, माध्यमिक स्तर पर कार्यात्मक विद्युत सुविधा वाले विद्यालयों का प्रतिशत, शैक्षणिक सत्र शुरू होने के एक महीने के भीतर बच्चों को पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने वाले स्कूलों का प्रतिशत को शत-प्रतिशत बनाना है साथ ही जिन क्षेत्रों में जनपद अच्छा प्रदर्शन कर रहा है उनके शत-प्रतिशत को भी सतत बनाये रखना है। उन्होंने कहा कि जिला व ब्लॉक के सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि तीन माह के रोस्टर के हिसाब से ही इस अभियान को पूरा किया जाएगा इस हेतु रणनीति के साथ सभी को कार्य करना है। सहायक परियोजना निदेशक संगीता आर्य ने पीपीटी द्वारा इस अभियान की तीन माह की प्लानिंग को साझा करते हुए बताया कि हर विभाग की साझेदारी इंडीकेटर्स को 100 प्रतिशत पूरा करने के लिए जरूरी है। नीति आयोग की सहयोगी संस्था पीरामल फाउंडेशन की टीम ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग दिया। पीरामल फाउंडेशन की अभिलाषा ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में उपस्थित राज्य आंदोलनकारी अवतार सिंह बिष्ट ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री का मानना है कि आने वाला दशक उत्तराखण्ड राज्य का दशक होगा। इसे साकार करने हेतु मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का लक्ष्य रखा है, जो कि उत्तराखण्ड को अग्रणी राज्य बनाने के क्रम में सरकार का सराहनीय कदम है । कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति से यह बताया गया कि सरकार की नीतियों का लाभ उठाने के लिए उसकी जानकारी कितनी जरूरी है और इसलिए हम सभी का जागरूक होना अति आवश्यक है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, नीति आयोग सलाहकार चन्द्रमणी पालीवाल, उ.ख. राज्य आंदोलकारी अवतार सिंह बिष्ट, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा, एपीडी संगीता आर्या, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. एके वर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी के.एस. रावत, जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. राजपूत, हरेन्द्र कुमार मिश्रा, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, आशा कार्यकत्रियां आदि उपस्थित थीं। ————- जिला सूचना अधिकारी, ऊधम सिंह नगर।

नीति आयोग ने आज ‘सम्पूर्णता अभियान’ शुरू किया। इसमें देश भर के नागरिकों की महत्वपूर्ण भागीदारी देखी गई। सभी 112 आकांक्षी जिलों और 500 आकांक्षी ब्लॉकों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। 4 जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक चलने वाले तीन महीने के इस व्यापक अभियान का लक्ष्य सभी आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में 12 प्रमुख सामाजिक क्षेत्रों में संकेतकों की शत-प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त करना है।

स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, सामाजिक विकास और शिक्षा जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित करते हुए 4 जुलाई से 30 सितंबर, 2024 तक 3 महीने का अभियान नीति आयोग ने आज ‘सम्पूर्णता […]

500 आकांक्षी ब्लॉकों और 112 आकांक्षी जिलों में 12 प्रमुख सामाजिक क्षेत्र संकेतकों में संतृप्ति प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया गया है।

नीति आयोग नीति आयोग ने ‘सम्पूर्णता अभियान’ शुरू किय 500 आकांक्षी ब्लॉकों और 112 आकांक्षी जिलों में 12 प्रमुख सामाजिक क्षेत्र संकेतकों में संतृप्ति प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित करते […]