नानकमत्ता क्षेत्र में ग्रामीणों के विरोध के बाद भी रातभर चलते रहे मिटटी के डम्पर

नानकमत्ता थाना क्षेत्र में ग्रामीणों के विरोध के बाबजूद खनन माफिया बैखोफ अवैध मिटटी के डम्पर चलाने से बाज नही आ रहें है। आक्रोशित ग्रामीणों ने रात्रि में ही मुख्यमंत्री […]

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में विनायक प्लाईवुड एवं विनायक ट्रांसपोर्ट के पार्टनरों के चार ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने 23 मई को छापेमारी की थी. आयकर विभाग की टीम ने चार ठिकानों में से चौथे दिन दूसरे ठिकानें पर अपनी कार्रवाई करने के बाद आईटी विभाग की वापस लौट गई, जबकि दो ठिकानों पर अब भी जांच चल रही है.

उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में विनायक प्लाईवुड एवं विनायक ट्रांसपोर्ट के पार्टनर गुलशन नारंग, उनके पुत्र रोनिक नारंग और सौरभ गाबा के नारंग फर्नीचर मार्ट, सिविल लाइन […]

रुद्रपुर। इस बार पड़ रही भीषण गर्मी से इंसान के साथ ही बेजुबान भी बेहाल हैं। प्रचंड गर्मी ने रोडवेज की आय को भी प्रभावित किया है। पूरे माह में परिवहन निगम को लगभग 60 लाख रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा है।

उत्तराखंड परिवहन निगम के तहत यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के रुद्रपुर रोडवेज से कुल 82 बसों का संचालन किया जाता है। इसमें जहां परिवहन निगम की 42 बसें […]

सिडकुल की एक फैक्टरी में डिप्टी मैनेजर की ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। वार्ड नंबर दस, चंद कॉलोनी निवासी भैरव दत्त मेलकानी (54) पुत्र जयदत्त मेलकानी सिडकुल स्थित गाजियाबाद प्रीसीशन प्रा.लि. कंपनी में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।

बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को ड्यूटी के दौरान फैक्टरी में हाइड्रा मशीन का एक बड़ा हिस्सा टूटने से वह उसकी चपेट में आ गए जिससे वह बुरी तरह […]

कुमायूं विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने जीते पदक…. अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वुडबॉल महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन दिनांक 8 मई से 11 मई 2024 तक जे.एन.सी.टी. प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी,भोपाल में कराया गया। कुमाऊं विश्वविद्यालय,नैनीताल के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया इस प्रतियोगिता में कुमाऊं विश्वविद्यालय के महिला एवं पुरुष वर्ग मे कुल 14 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर कुमाऊं विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। इस टीम के टीम मैनेजर एवं कोच आर ए एन पब्लिक स्कूल की अध्यापिका श्रीमती जया पांडे एवं अभय बिष्ट रहे। डॉ नागेंद्र शर्मा ने बताया की इस प्रतियोगिता में स्ट्रोक एवं फेयरवे दोनों ही इवेंट्स में विश्वविद्यालय की टीम ने प्रतिभाग कर विश्वविद्यालय के लिए एक स्वर्ण एक रजत तथा एक कांस्य पदक अर्जित किया। पुरुष वर्ग में स्ट्रोक इवेंट के डबल्स इवेंट मे योगेश पाण्डेय एवं तेजस्वी कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया। महिला वर्ग में फेयरवे इवेंट के डबल्स इवेंट में वैशाली पांडे एवं कशिश शर्मा ने रजत पदक तथा स्ट्रोक इवेंट के सिंगल इवेंट मे मनजोत कौर मैं कांस्य पदक हासिल किया। उक्त अवसर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत ने समस्त पदक विजेता खिलाड़ियों एवं क्रीडा परिषद को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। उक्त अवसर पर कुलसचिव दिनेश चंद्र,उपकुल सचिव दुर्गेश डिमरी,अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वुडबॉल महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन दिनांक 8 मई से 11 मई 2024 तक जे.एन.सी.टी. प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी,भोपाल में कराया गया। कुमाऊं विश्वविद्यालय,नैनीताल के क्रीड़ा अधिकारी डॉक्टर नागेंद्र शर्मा ने बताया इस प्रतियोगिता में कुमाऊं विश्वविद्यालय के महिला एवं पुरुष वर्ग मे कुल 14 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर कुमाऊं विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। इस टीम के टीम मैनेजर एवं कोच आर्यन पब्लिक स्कूल की अध्यापिका श्रीमती जया पांडे एवं अभय बिष्ट रहे।

डॉ नागेंद्र शर्मा ने बताया की इस प्रतियोगिता में स्ट्रोक एवं फेयरवे दोनों ही इवेंट्स में विश्वविद्यालय की टीम ने प्रतिभाग कर विश्वविद्यालय के लिए एक स्वर्ण एक रजत तथा […]

रुद्रपुर : कुछ कमियों के चलते परिवहन विभाग की ओर से रांग साइड में किए गए चालान निरस्त होंगे। ये चालान कुछ समय से सड़क निर्माण में वन वे पर हुए रांड साइड पर कटे हैं।

वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने चालान की भरपाई कर चुके हैं। जबकि कुछ शिकायतें एआरटीओ प्रवर्तन से हुई है। जिसमें बाद यह निर्णय लिया गया है। हिंदुस्तान ग्लोबल […]

बाजपुर : घरेलू कलह से आक्रोशित महिला ने पति की रोटी सेंकने वाले तवे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। नगरपालिका के वार्ड नंबर-8 मोहल्ला सुभाषनगर निवासी चंद्रप्रकाश उर्फ सोनू पुत्र शंकर […]

रूद्रपुर 23 मई, 2024/जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने आज गुरूवार को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम बागवाला रूद्रपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आर्थिक कमजोर वर्ग के लोगों हेतु निर्मित किए जा रहे भवनों का निरीक्षण किया व अधिशासी अभियंता जिला विकास प्राधिकरण से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।जिलाधिकारी को उक्त योजना के संबंध में अधिशासी अभियंता प्राधिकरण द्वारा अवगत कराया गया कि योजना की लागत 128.93 करोड़ है। जिसमें 4 मंजिल 23 ब्लॉक के अन्तर्गत 1872, ईडब्लूएस भवनों का निर्माण किया जाना प्रस्तावित हैै। वर्तमान तक 560 भवनों के स्ट्रक्चर निर्मित हो गये हैं तथा ब्लॉक ‘सी‘ को छोडकर शेष 22 ब्लाकों की ‘प्लिंथ‘ तक कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है। योजना में भवनों के निर्माण के साथ-साथ बाह्य विकास कार्य भी सम्मिलित हैं जिसमें एसटीपी, पार्क आदि का भी प्रावधान रखा गया है।जिलाधिकारी द्वारा कार्य में और तेजी लाये जाने के निर्देश संबंधित फर्म एवं संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीण मार्ग को समीपस्थ स्थित ट्यूबवेल तक बढाये जाने हेतु, उक्त का आगणन तैयार कराये जाने के निर्देश अधि0 अभियंता को दिए ताकि सडक का लाभ ग्रामीणों को भी मिल सके साथ ही कच्ची सडक को तत्काल भरान करने के भी निर्देश दिए ताकि मानसून सीजन में आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या न आए।जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि प्रस्तावित योजना के समीप स्थित भूमि में हाईस्कूल तक स्कूल भवन, सामुदायिक भवन तथा खेल मैदान का प्रस्ताव तैयार कराया जाये ताकि योजनान्तर्गत पात्र निवासियों के बच्चों को पास में ही स्कूल आदि की सुविधा भी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि वाहन पार्किंग, पार्क, खेल मैदान आदि के साथ ही प्रोविजन स्टोर व मेडिकल स्टोर जैसी मूलभूत सुविधाओं हेतु भूमि की उपलब्धता का भी ध्यान रखें।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, अधिशासी अभियंता जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, अवर अभियंता विकास प्राधिकरण, कार्यदायी संस्था मैसर्स अभिलाषा इंटरप्राइजेज के साइट इंजी0 व योजना हेतु चयनित थर्ड […]

रूद्रपुर, 22 मई, 2024/ जनपद के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का अकादमिक वर्ष 2023-24 में बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम पर समीक्षा करते हुए प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि जिन विषयों में छात्रों का प्रदर्शन खराब रहा है, उन विषयों के शिक्षकों पर कार्यवाही करें व उन्हें बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्ति के लिए प्रेरित करें, यह निर्देश विकास भवन स्थित गांधी हॉल में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेते हुए दिए।मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से विषयवार व संकायवार परीक्षाफल पर चर्चा की, खराब प्रदर्शन के कारण जानें व उनकी समीक्षा की जिसमें विद्याार्थियों की कम उपस्थिति, विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, शिक्षण का माध्यम अंग्रेजी होना जैसे कारणों पर चर्चा की गई। उन्होंने परीक्षाफल में सुधार के लिए कम्पार्टमेंट प्राप्त छात्रों पर अगले दो माह में अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए साथ ही कहा कि जिन विद्यालयों का परीक्षाफल अच्छा रहा है उनसे समन्वय कर बेहतर शिक्षण तरीकों को अपनाएं तथा ऐसे तरीकों को अपनाएं जो बच्चों के लिए रूचिकर हों। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा उनकी काउंसलिंग करें व उन्हें बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करें साथ ही पीटीए मीटिंग करते हुए उनके परिजनों को भी प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि ऐसे कारक जो बच्चों के ज्ञान, कौशल, योग्यताएं व मूल्यों में वृद्धि के लिए अच्छे हैं उन पर विशेष ध्यान दें। कहा कि जो छात्र लगातार विद्यालय नहीं आ रहे हैं, उनके परिजनों से बात करें साथ ही उनकी सूची बनाकर खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से हमें प्रेषित करें ताकि छात्रों व अभिभावको की काउंसलिंग की जा सके। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है उन विद्यालयों में ऑनलाईन पीएम ई-विद्या चैनल के द्वारा कक्षाएं संचालित की जाएं।मुख्य विकास अधिकारी ने डायट के प्राचार्य को निर्देश दिए कि जो एनजीओ शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं, उनसे शिक्षण कौशल व पठन-पाठन के तरीकों का आदान-प्रदान करें साथ ही शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी के.एस.रावत, जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. राजपूत, खंड शिक्षा अधिकारी, डायट प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र सिंह सहित संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद थे।

रूद्रपुर 21 मई, 2024/ उत्तराखण्ड शहरी निकाय विकास अभिकरण (यूयूएसडीए) द्वारा यूरोपीय इनवेस्टमेंट बैंक से वित्त पोषित रूद्रपुर, काशीपुर व सितारगंज के नगर निकायों की वर्ष 2057 की जनसंख्या को आधार मानते हुए पेयजल प्रणाली को और सुदृढ़ करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना डीपीआर बनाई जा रही है। जिसका प्रस्तुतिकरण मंगलवार को जिलाधिकारी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में जिला सभागार में परियोजना प्रबंधक यूयूएसडीए के द्वारा किया गया।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि योजना के अन्तर्गत पेयजल हेतु नगर निकाय का कोई क्षेत्र पेयजल सप्लाई से कतई छूटना नहीं चाहिए, इसलिए संबंधित नगर निकायों व जल संस्थान से पेयजल संयोजनों व वर्तमान पेयजल सप्लाई की स्थिति का डाटा लेकर समाहित किया जाए ताकि योजना में डुप्लीकेसी न हो, न ही कोई क्षेत्र पेयजल से छूटने पाए। उन्होंने कहा कि संबंधित निकायों, जल संस्थान व अन्य विभागों से जो भी एनओसी चाहिए उसे तत्काल लिया जाये, इस हेतु उपजिलाधिकारी, एमएनए, ईओ, जल संस्थान के साथ समन्वय बैठक की जाए, ताकि सभी से शीघ्र एनओसी प्राप्त की जा सके।योजना के अन्तर्गत नगर निगम रूद्रपुर में 29 नए नलकूप व 11 ओवर हैड टैंकों के साथ ही 542 किमी. पेयजल वितरण प्रणाली हेतु पाइपलाईन बिछाई जाएगी, जिसकी डीपीआर दो फेज में बनाई गई है प्रथम फेज डीपीआर 289.93 करोड़ व द्वितीय फेज की डीपीआर 238.13 करोड़ प्रस्तावित ह,ै योजना में 33116 पेयजल संयोजन देने का लक्ष्य है। इसीप्रकार काशीपुर नगर की पेयजल प्रणाली को और सुदृढ़ करने हेतु 27 नए नलकूप व 10 नए ओवर हैड टैंक व 458 किमी. पेयजल लाइन नेटवर्क प्रस्तावित है जिसमें प्रथम फेज में 287 करोड़ व द्वितीय फेज में 194.88 करोड़ की डीपीआर प्रस्तावित की गयी है। जबकि नगर निकाय सितारगंज की पेयजल योजना को और सुदृढ़ करने हेतु 9 नए नलकूप व 4 ओवर हैड टैंक के साथ ही 135 किमी. पेयजल वितरण प्रणाली की 119.88 करोड़ की डीपीआर प्रस्तावित की गयी है। जिसमें 8529 परिवारों को पेयजल संयोजन से जोडना प्रस्तावित है।जिला अधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री का लक्ष्य प्रदेश के निकायों में बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए सभी को सुचारू, निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराना है, इसलिए कार्यदायी संस्था त्रुटिरहित डाटाबेस तैयार करते हुए योजना बनाएं, ताकि वर्ष 2057 तक सभी को सुचारू पेयजल उपलब्ध हो सके।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, नगर आयुक्त शिप्रा पांडे, उपायुक्त नगर निगम काशीपुर रोहिताश शर्मा, परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह, युद्धवीर सिंह, अधिशासी अभियंता जल संस्थान रूद्रपुर ज्योति पालनी, खटीमा अजय कुमार, सहायक अभियंता एल एम पांडे, जितेन्द्र त्यागी, के.सी. बुघानी आदि मौजूद थे।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंटिंग मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स /संपादक अवतार सिंह बिष्ट , रूद्रपुर, उत्तराखंड