रुद्रपुर। इस बार पड़ रही भीषण गर्मी से इंसान के साथ ही बेजुबान भी बेहाल हैं। प्रचंड गर्मी ने रोडवेज की आय को भी प्रभावित किया है। पूरे माह में परिवहन निगम को लगभग 60 लाख रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा है।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंटिंग मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स /संपादक अवतार सिंह बिष्ट , रूद्रपुर, उत्तराखंड

उत्तराखंड परिवहन निगम के तहत यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के रुद्रपुर रोडवेज से कुल 82 बसों का संचालन किया जाता है। इसमें जहां परिवहन निगम की 42 बसें हैं तो इतनी ही अनुबंधित बसें भी शामिल हैं। सामान्य दिनों में बसें रुद्रपुर रोडवेज से ही यात्रियों से भरकर निकलती हैं। इससे रोडवेज को रोजाना लगभग 15 से 15 लाख रुपये तक की आय होती है। इधर मध्य अप्रैल के बाद से शुरू हुए गर्मी के सितम से लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं। अप्रैल में लोकसभा चुनाव में बसों को लगाया गया था। हालांकि इस दौरान यात्रियों को आवागमन में परेशानियों से जूझना पड़ा परंतु परिवहन निगम को अच्छी खासी आय भी हुई। इधर, चुनाव बीतने व प्रचंड गर्मी व उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। इससे जिन्हें बहुत ही जरूरी निकलना है वह ही निकल रहे हैं। ऐसे में बसों की आय पर बहुत बुरा असर पड़ा है।

सुबह-शाम ही दिख रहे यात्री
रुद्रपुर। लगभग 40 डिग्री के आसपास चल रहे तापमान में लोग बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। जिन्हें बहुत जरूरी है वे सुबह-शाम ही निकलने में अपनी भलाई समझ रहे हैं। इसके चलते रोडवेज परिसर में सुबह-शाम ही यात्री दिख रहे हैं, दोपहर में सन्नाटें की स्थिति बन जा रही है। संवाद

14-15 लाख – सामान्य दिनों में प्रतिदिन की आय
12-13 लाख – मई माह में प्रतिदिन की आय

इन रूटों पर चलती हैं बसें
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, लुधियाना, लखनऊ, आगरा, अयोध्या, देहरादून, हरिद्वार, बरेली, टनकपुर, हल्द्वानी, नैनीताल।

अत्यधिक गर्मी पड़ने से रोडवेज बसों की आय पर असर पड़ा है। सामान्य दिनों की अपेक्षा प्रतिदिन लगभग दो से ढ़ाई लाख रुपये आय कम हो रही है। केएस राणा, सहायक महाप्रबंधक रुद्रपुर रोडवेज।