किच्छा:- लोकसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक विजय एवं सांसद अजय भट्ट जी के पुनः 3 लाख से अधिक मतों की विजय पर किच्छा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन जल्होत्रा एवं मंडल अध्यक्ष अक्षय अरोड़ा के साथ मिष्ठान वितरित कर एवं आतिशबाजी कर खुशी मनाइ।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए की यह ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों पर जनता जनार्दन के अटल विश्वास की जीत है, विकसित भारत का हमारा ध्येय लगातार तीसरे कार्यकाल में नए आयाम प्राप्त करेगा। सेवा, सुशासन और विकास का संकल्प लेकर अंत्योदय का हमारा प्रण देश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सशक्त करने के साथ ही उनके आत्मविश्वास को नए पंख देगा। भारत की राजनीति अब नए युग में प्रवेश कर रही है, जहां देश की जनता ने जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण को नकार कर विकासवाद और राष्ट्रवाद को चुना है। यह विजय भारत के जन-जन की विजय व पुनर्जागरण की विजय है। 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार वापस आई है, राज्यों में जहां भी विधानसभा के चुनाव हुए वहां पर एनडीए को भव्य विजय मिली है चाहे वो अरुणाचल प्रदेश हो, आंध्र प्रदेश हो, उड़ीसा हो या फिर सिक्किम।कहा कि चाहे चुनाव की बेला हो, देश का नेतृत्व करने की बात हो और देश की को समस्याओं से निकालने की बात हो- मोदी जी ने हमेशा देश और देश की जनता को आगे बढ़ने का काम किया है।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि विपक्ष द्वारा पूरे चुनाव यह भ्रम फैलाया गया कि सांसद अजय भट्ट जी द्वारा विकास कार्य नहीं किया गया है लेकिन जनता ने 3 लाख से अधिक के अंतर से अजय भट्ट जी को जीताकर यह साबित किया कि क्षेत्र का विकास भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। प्रदेश व देश की डबल इंजन की सरकार के कार्यों पर जनता ने मोहर लगाकर प्रदेश की पांचो सीटें भाजपा की झोली में डालने का काम किया है, इस ऐतिहासिक विजय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बधाई के पात्र हैं।किच्छा की जनता ने अजय भट्ट जी को ऐतिहासिक मतों से विजई बनाकर किच्छा में झूठ-फरेब की राजनीति को नकार दिया है।मिष्ठान वितरण एवं आतिशबाजी कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, जिला मंत्री किसान मोर्चा धीरज सिंह, मंडल महामंत्री बलजीत गाबा और सुशील यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष बिट्टू हुलिया, अमित महान, अमृतपाल सिंह, राजेश कश्यप, मन्नू पाल, अबरार अहमद, मोहित भारद्वाज, अमित कश्यप, रवीना गंगवार, अखिलेश यादव, मनीष पांडे, नीरज द्विवेदी समेत समस्त ग्रामीण मण्डल कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नेनीताल ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट से लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जमकर जश्न मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहीं अबीर गुलाल लगाकर होली मनाई तो कहीं आतिशबाजी कर दीपावली जैसा जश्न मनाया।

चुनाव नतीजे आने से पहले ही भाजपाईयों ने जगह जगह स्थानों पर मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को बधाई दी। देर शाम रुद्रपुर से हल्द्वानी पहुंचे भट्ट को कार्यकर्ता विजय […]

उत्तराखंड में भाजपा को सबसे बड़ी जीत नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने दिलाई। वर्ष 2019 की तर्ज पर इस बार भी भट्ट ने सवा तीन लाख से ज्यादा वोट से जीत दर्ज की।

पिछले लोकसभा चुनाव में भट्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को 3,39,096 वोट के अंतर से हराया था। इस बार जीत का अंतर तीन लाख 34 हजार […]

सामान्य लोकसभा निर्वाचन – 2024 की मतगणना के दौरान ऊधम सिंह नगर जनपद के विभिन्न शहरों में भारी वाहनों हेतु रहेगी नो एंट्री, आदेश जारी।

जनपद ऊधमसिंहनगर में सामान्य लोक सभा निर्वाचन-2024 की मतगणना दिनांक 04-06-2024 को प्रस्तावित है। उक्त मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद ऊधमसिंहनगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भारी […]

नैनीताल। ऊधम सिंह नगर सीट (Udham Singh Nagar Lok Sabha Result) की तस्वीर पर नजर दौड़ाएं तो यहां भाजपा को मोदी मैजिक का सहारा है तो कांग्रेस को समीकरण और पारंपरिक वोट बैंक से आस है।

लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों के मतदान प्रतिशत के आंकड़ों के आधार पर देखें तो दोनों ही प्रमुख दलों भाजपा व कांग्रेस के खेमों में उत्साह, बेचनी […]

रूद्रपुर, 03 जून, 2024/ जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह, मतगणना प्रेक्षक सुरेंद्र सिंह, राजेश प्रजापति व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी की मौजूदगी में जिला सभागार में प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों के साथ मतगणना संबंधित बैठक हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन मतदान में सभी प्रत्याशियों व प्रतिनिधियों का सहयोग मिला उसी प्रकार निर्वाचन के अंतिम चरण मतगणना में भी सभी प्रत्याशी, प्रतिनिधि पूर्ण सहयोग दें।जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों व प्रतिनिधियों को मतगणना संबंधित जानकारियां देते हुए बताया कि मंगलवार, 04 जून को प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारम्भ होगी। प्रत्येक विधानसभा में 14-14 टेबलों पर में मतगणना की जायेगी तथा 40 टेबल में ईटीपीबीएस की स्केनिंग होगी तथा 34 टेबल में पोस्टल बैलेट की मतगणना की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी अपने-अपने ऐजेन्ट टेबलवार तैनात होंगे। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशियों द्वारा एजेन्टों की तैनाती सूची उपलब्ध हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी अपने एजेन्टों को निर्धारित समय प्रातः 6ः30 बजे मतगणना केन्द्र बगवाड़ा मंे अनिवार्य रूप से भेजें। उन्होंने बताया कि प्रातः 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गणना प्रारम्भ होंगी तथा उसके आधे घंटे के बाद ईवीएम मशीन की मतगणना प्रारंभ होगी, इसलिए सभी प्रत्याशी ऐजेन्ट प्रातः 6ः30 बजे अनिवार्य रूप से मतगणना स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि जो एजेन्ट जिस विधानसभा व जिस टेबल के लिए तैनात किए जायेंगे वे उसी टेबल पर तैनात रहेंगे अनावश्यक इधर-उधर कतई नहीं जायेंगे।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना कक्ष में मोबाइल पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा इसलिए मतगणना एजेन्ट अपना मोबाइल घर पर ही रखकर आयें या एंट्री गेट पर ही मोबाइल जमा काउंटर बनाया गया है वहां पर जमा कराना होगा। उन्होने कहा कि मतगणना केन्द्र में केवल तैनात किये गये एजेन्ट व कार्मिक ही प्रवेश करेंगे। उन्होंने बताया कि मतगणना सीसीटीवी की निगरानी में होगी तथा वीडियोग्राफी भी कराई जायेगी। उन्होंने कहा मतगणना स्थल बगवाडा मंडी में मतगणना संबंधित सभी व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार सुनिश्चित की कर दी गयी हैं। उन्होने कहा कि मतगणना स्थल में पार्किंग, पेयजल व्यवस्था व चिकित्सा स्टॉल की व्यवस्था भी की गई है। प्रत्याशियों के तैनात ऐजेन्ट व मतगणना कार्मिक, सुरक्षा बल ही मतगणना स्थल में प्रवेश करेंगे बाकी सभी मतगणना स्थल के 100 मी. परिधि से बाहर रहेंगे। मतगणना स्थल व मतगणना स्थल के बाहर पर्याप्त सुरक्षा बल के साथ ही मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी एजेन्टों के लिए पार्किंग स्थल मंडी गेट के बगल पश्चिम में निर्धारित है तथा मतगणना कार्मिकों के लिए राधा स्वामी सत्संग स्थल में निर्धारित किया गया है ।

बैठक में सीडीओ मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक क्राइम चंद्रशेखर घोड़के, जिला उप निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी, प्रत्याशी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी सुरेन्द्र सिंह, पं्रत्याशी भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी जे […]

रुद्रपुर: अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी डा.मंजूनाथ टीसी ने सराहनीय कार्य करने वाले 22 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। साथ ही जिले के अलग अलग थानों को 12 नए वाहन भी वितरित किए गए।

इस दौरान एसएसपी ने थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारियाें को अपराध पर अंकुश लगाने के साथ ही लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के निर्देश दिए। शुक्रवार शाम को एसएसपी डा.मंजूनाथ टीसी ने […]

रूद्रपुर, 30 मई, 2024/ गुरूवार को भारत के उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उत्तराखण्ड के राज्यपाल व विवि के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) गुरमीत सिंह तथा कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने उप राष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके उपरांत उप राष्ट्रपति तराई भवन पहुंचे जहाँ पर उन्होंनेें अपनी धर्मपत्नी डॉ. (श्रीमती) सुदेश धनखड़ के साथ चंदन का पौधारोपण किया।इसके बाद उप राष्ट्रपति महोदय ने नाहेप भवन में लगाये गये कृषि उत्पाद स्टालों का निरीक्षण किया व कृषि संग्रहालय का भ्रमण किया। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पंतनगर विवि के कृषि संग्रहालय का भ्रमण कर विवि के छह दशक की पूरी गाथा जानी व विवि की स्थापना, हरित क्रांति को इतिहास से जुड़ी तस्वीरों और दस्तावेजों के माध्यम से जाना। कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ. शिवेंद्र कुमार ने उप राष्ट्रपति को संग्रहालय की विशेषताएं बताई। संग्रहालय देख उप राष्ट्रपति काफी प्रभावित हुऐ। उप राष्ट्रपति महोदय ने संग्रहालय की तारीफ की।उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पंतनगर कृषि विवि के संग्रहालय का भ्रमण करने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि बदलते परिवेश में किसान अपने को तकनीकी रूप से आगे बढ़ायें । उन्होंने कहा कि बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था में किसानों को अपना योगदान देना है तो किसानों को तीन बातों के लिए वचनबद्ध होना पड़ेगा। किसानों को कृषि के साथ ही कृषि उद्योगों से जुड़ना होगा। किसान अपना उत्पाद तुरंत बेच देते हैं, जिससे उनको उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पता है और उन्हें आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा फायदा लेने के लिए वेयर हाउसिंग बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा यह देखा जाता है कि किसान दूध और छाछ तक ही सीमित रहता है, अब समय आ गया है कि दूध से आइस क्रीम, पनीर व सभी प्रकार के दुग्ध उत्पाद तैयार कर बाजार में बेचें। उन्होंने कहा कि किसानों को आय बढ़ाने के लिए कृषि उत्पादों की ब्रैंडिंग, पैकेजिंग कर संगठित बाजार व क्लस्टरों से जुड़ना होगा ताकि वे अधिक से अधिक लाभ उठा सकें । उन्होंने कहा कि कृषकों के योगदान से ही भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र होगा।इस दौरान विवि के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, जिलाधिकारी उदयराज सिंह, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, सीडीओ मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक क्राइम चंद्रशेखर घोड़के, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, कौस्तुभ मिश्र, रविन्द्र जुवांठा, गौरव पांडे, नगर उपायुक्त शिप्रा जोशी, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, शोध निदेशक डॉ. अजीत सिंह नैन, सीजीएम फार्म डॉ. जयंत सिंह आदि मौजूद थे। –

रूद्रपुर भारत के माननीय उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के अनुसार पंतनगर जनपद ऊधम सिंह नगर में पधार रहे है। कार्यक्रम के अनुसार माननीय उप राष्ट्रपति महोदय 30 मई वृहस्पतिवार को 12ः55 बजे हैलीपैड कैन्ट हलद्वानी तिकोनिया से प्रस्थान कर 1ः15 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुचेंगे। 1ः20 बजे माननीय उप राष्ट्रपति महोदय पंतनगर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से प्रस्थान कर 1ः30 बजे गोविन्द बल्लभ पंत विश्वविद्यालय पहुचेंगे।माननीय उप राष्ट्रपति महोदय 1ः30 बजे से 3ः00 बजे तक विश्वविद्यालय के तकनीकी स्टाफ से संवाद करेंगे तथा 3ः00 बजे गोविन्द बल्लभ पंत विश्वविद्यालय से पंतनगर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। माननीय उप राष्ट्रपति महोदय पंतनगर एयरपोर्ट से 3ः15 बजे हेलीकॉप्टर से बरेली के लिए प्रस्थान करेंगे।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंटिंग मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स /संपादक अवतार सिंह बिष्ट , रूद्रपुर, उत्तराखंड

रूद्रपुर, 29 मई, 2024/सू.वि.- लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतगणना हेतु आवंटित कार्यों का निष्पक्ष तथा कुशल संचालन कर अपनी योग्यता एवं कार्य कुशलता का परिचय दें। यह निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने विकास भवन सभागार में मतगणना सुपरवाईजर, मतगणना सहायक व माइक्रो ऑब्जर्वर की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिए।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम चरण मतगणना है जो अति महत्वपूर्ण है इसलिए मतगणना कार्मिकों को निष्पक्ष व पारदर्शिता से संपन्न कराना सुनिश्चित करें । उन्होंने सभी कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि जिस कर्मठता से अपने दायित्वों का पालन करते हुए मतदान शांतिपूर्ण रूप से संभव हुआ, मतगणना में भी आप इसीप्रकार प्रदर्शन को दोहराते हुए मतगणना भी संपन्न कराएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की शंका का समाधान प्रशिक्षण सत्र के दौरान ही कर लें ताकि मतगणना दिवस पर किसी भी प्रकार की समस्या अथवा त्रुटि न हो।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रातः 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गणना प्रारम्भ होंगी तथा उसके आधे घंटे के बाद ईवीएम मशीन की मतगणना प्रारंभ होगी, इसलिए सभी कार्मिक प्रातः 6ः00 बजे अनिवार्य रूप से मतगणना स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। प्रत्येक विधानसभा में 14-14 टेबलों पर मतगणना की जायेगी तथा 50 टेबल में ईटीपीबीएस की स्केनिंग होगी तथा 34 टेबल में पोस्टल बैलेट की मतगणना की जायेगी। उन्होंने कहा कि जो एजेन्ट जिस विधानसभा व जिस टेबल के लिए तैनात किए जायेंगे वे उसी टेबल पर तैनात रहेंगे अनावश्यक इधर-उधर कतई नहीं जायेंगे।उन्होंने कहा ईटीपीबीएस की स्कैनिंग व पोस्टल मतगणना में विशेष ध्यान व सावधानी रखी जाए। उन्होंने कहा सीसीटीवी की नजर में मतगणना की जाए तथा प्रत्याशियों व उनके ऐजेन्टों को मतगणना मशीन (कंट्रोल युनिट) की सील, ऐडरस टैग, डिस्पले अवश्य दिखायें व मतगणना डाटा साझा करें ताकि मतगणना की पारदर्शिता बनी रहे। मतगणना उपरान्त निर्धारित प्रपत्रों को भरेंगे तथा मतगणना उपरांत ईवीएम मशीनों को सुरक्षा बलों की सुरक्षा में व प्रत्याशियों , प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वेयरहाउस में सुरक्षित रखा जाये व सील किया जाए।प्रशिक्षण में सभी कार्मिकों को सैद्धांतिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कैरिंग केस व कंट्रोल युनिट की सील खोलने से पहले सभी टैग चैक करने व इसके आगे की प्रक्रिया ईवीएम से मतगणना तथा संबंधित जरूरी प्रपत्रों को भरने संबंधी प्रशिक्षण देने के साथ ही वीवीपैट मशीन से पर्चियों की गणना का प्रशिक्षण भी दिया गया।

प्रशिक्षण में वीसी प्राधिकरण अभिषेक रूहेला, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, नोडल प्रशिक्षण/नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल,सहायक नोडल प्रशिक्षण/परियोजना निदेशक अजय सिंह आदि उपस्थित थे। हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंटिंग मीडिया शैल […]