फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर की 24 साल सहायक टीचर की नौकरी, अब हुआ बर्खास्त..

हाईस्कूल इंटर के फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर 24 साल सहायक टीचर की नौकरी, अब हुआ बर्खास्त.. काशीपुरः हाईस्कूल और इंटर के फर्जीप्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी करना शिक्षक […]

राजस्व में इजाफे के लिए जिले में खोल दीं शराब की उपदुकानें

64 दुकानों के लिए ली है अनुमति, 30 उपदुकानों का संचालन शुरू प्रस्ताव में उपदुकानों में शराब की हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/प्रिंट मीडिया :शैल ग्लोबल टाइम/ संपादक अवतार सिंह बिष्ट रूद्रपुर […]

रूद्रपुर, 16 मई, 2024/ जनपद में जल संरक्षण एवं ग्रीष्मकालीन धान के क्षेत्रफल को कम करने एवं वैकल्पिक रूप से अन्य फसलों को बढ़ावा दिये जाने हेतु जिलाधिकारी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में कृषि वैज्ञानिकों, कृषि संगठनोें, प्रगतिशील कृषकों व संबंधित अधिकारियों के बीच गहन मंथन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जल संरक्षण के साथ ही जीविकोपार्जन करना अति महत्वपूर्ण है। ग्रीष्मकालीन धान की फसल उत्पादन से अत्यधिक जल दोहन से भूमिगत जल स्तर निरंतर कम होता जा रहा है तथा जल स्रोत सूख रहे हैं, जो अत्यधिक चिंतनीय है। उन्होेंने अत्यधिक जल दोहन के दुष्परिणामों पर चर्चा करते हुए कहा कि जल संरक्षण, प्राकृतिक स्रोत व पर्यावरण को बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी हैै। कृषक जागरूक होकर जिम्मेदारी समझते हुए कृषि कार्य करें।जिलाधिकारी ने कहा कि कृषक ग्रीष्मकालीन धान की जगह गन्ना, मक्का, दलहन, जैसी फसलों का उत्पादन को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि यह बैठक हमारा पहला कदम है आगे भी इसप्रकार की चर्चाएं की जाएंगी। उन्होंने कृषकों व कृषक संगठनों से अपनी समस्या व सुझाव लिखित रूप में देने को कहा ताकि समस्याओं व सुझावों पर विचार-विमर्श कर समाधान निकाला जा सके।गर्मी के धान के विकल्प के रूप में अन्य फसलों को बढावा दिये जाने के सम्बन्ध में विभिन्न संस्थानों से आये वैज्ञानिकों द्वारा धान की फसल को उगाने के नई तकनीकों जैसे धान की सीधी बुवाई कर पानी खपत को कम करना, दलहनी एवं तिलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा दिया जाना, गन्ने की खेती को बढावा दिया जाना तथा जनपद में मैथा एवं सूरजमूखी की फसलों को बढावा दिये जाने पर चर्चा की गयी। संवाद कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आये कृषकों एवं कृषक संगठनों द्वारा सुझाव रखा कि जनपद में गेहूं की फसल की कटाई के तुरन्त बाद जो धान की खेती की जा रही है, वह पर्यावरण के दृष्टिकोण से हानिकारक है, इस पर रोक लगाई जाए साथ ही धान की खेती को अन्य राज्यों यथा पंजाब, हरियाणा की तर्ज पर धान की रोपाई की तिथि निर्धारित की जाए। कृषकों द्वारा यह भी सुझाव दिये गये कि भू-जल स्तर को बनाये रखने के लिए जनपद में स्थापित डैमों में जमा हो रही सिल्ट को निकाला जाए तथा कृषकों का यह भी सुझाव था कि ग्रीष्मकालीन धान के विकल्प के रूप में अन्य फसलों के उत्पाद के विपणन की व्यवस्था की जाए। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार द्वारा बैठक में वैज्ञानिकों एवं कृषकों द्वारा दिये गये सुझावों की संक्षेप में जानकारी दी तथा अवगत कराया गया कि इस विषय पर समय-समय पर इस तरह के संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।जिलाधिकारी द्वारा कृषक संगठनों से अनुरोध किया गया कि ग्राम स्तर पर गर्मी के धान से होने वाले नुकसान के बारे में ग्राम स्तर पर भी चर्चा करें। उपाध्यक्ष किसान आयोग राजपाल सिंह ने भी ग्रीष्मकालीन धान के विकल्प के रूप में गन्ना, मक्का, दलहन, तिलहन का उत्पादन करने को कहा ताकि हमारा जल, पर्यावरण बचा रहे।

बैठक में निदेशक अनुसंधान पंतनगर अजीत सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक आइ.आई.आर.आर.हैदराबाद डॉ. बृजेन्द्र, आर. महेन्द्र कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक आई आई टी रूड़की प्रोफेसर आशीष पांडे, वरिष्ठ वैज्ञानिक आई.सी.ए.आर./आई.आई.आर.आर. लुधियाना डॉ. एस […]

रुद्रपुर 16 मई 2024 सूचना। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने गुरुवार को प्रातः 10.05 बजे विकास भवन स्थित कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी के कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, रूद्रपुर के सम्बन्ध में पूछे जाने पर कार्यालय स्टाफ द्वारा अवगत कराया गया कि वे मा० सूचना आयोग, देहरादून गये हैं। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कार्यरत् गीता कौर सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1. लोकेश कुमार मानचित्रक, सन्तोष कुमार कमल वरिष्ठ सहायक अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित कार्मिकों आज 16 मई का वेतन आहरण पर रोक लगायी गयी है तथा सम्बन्धितों का स्पष्टीकरण प्राप्त कर प्रस्तुत करने हेतु मुख्य कृषि अधिकारी ऊधमसिंह नगर को निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान विभिन्न पटलों पर कार्यरत कर्मचारियों द्वारा संपादित किये जा रहे कार्यों से सम्बन्धित अभिलेखों का परीक्षण किया गया तथा परीक्षण के दौरान पायी गयी त्रुटियों को सुधारने हेतु सम्बन्धितों को मौके पर ही निर्देश दिये गये। मुख्य कृषि अधिकारी को यह भी निर्देश दिये गये कि कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, रूद्रपुर के देहरादून जाने हेतु ली गयी अनुमति से सम्बन्धित पत्रावली पृथक से प्रस्तुत कराना सुनिश्चित करेंगे। कर्मचारियों को निर्देश दिये गये कि विभाग द्वारा संचालित एवं क्रियान्वित समस्त योजनाओं का पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से समस्त वांछित औपचारिकताएँ पूर्ण कराने के उपरान्त ही पात्र कृषकों / लाभार्थियों का चयनित कर लाभान्वित करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय तथा किसी भी अपात्र व्यक्ति / कृषक को लाभान्वित न किया जाय, यदि किसी अपात्र व्यक्ति / कृषक को लाभान्वित किया जाना पाया जायेगा तो इस हेतु सम्बन्धित कर्मचारी को उत्तरदायी मानते हुए अवमुक्त की गयी धनराशि की वसूली सम्बन्धित कर्मचारी से कराने की कार्यवाही की जायेगी। यह भी निर्देश दिये गये कि सभी कर्मचारी प्रत्येक कार्य दिवस में निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा कार्यालय समयावधि के उपरान्त ही कार्यालय से प्रस्थान करना सुनिश्चित करें ।

रूद्रपुर 14 मई, 2024/ नैदानिक स्थापन अधिनियम 2010 एवं उत्तराखण्ड नियमावली(रजि0 एवं विनियमन) 2015 के क्रियान्वयन व निजी चिकित्सालयों के स्थायी व अस्थायी पंजीकरण अथवा नवीनीकरण हेतु अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में जिला रजिस्ट्रीकरण प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि चिकित्सा सेवा मानव जीवन से संबंधित है, इसलिए चिकित्सालयों में मानकों के अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों ताकि मरीज को उचित उपचार मिल सके। उन्होने कहा कि मानव स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि एक्ट में उल्लिखित पद्धतियों के आधार पर ही चिकित्सा संस्थानों के पंजीकरण किये जाये।अपर जिलाधिकारी ने कहा कि चिकित्सालय जनता के लिए होते हैं इसलिए पंजीकरण मानकों व सुविधाओं के अनुसार किया जाये। चिकित्सालयों में सेवा देेने वाले सभी कार्मिक सेवा की पात्रता अवश्य रखते हों ताकि मरीज को स्वास्थ्य की उचित सेवा मिल सके। उन्होंने कहा कि जनपद में अपंजीकृत चिकित्सकों(झोलाछाप) द्वारा अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों, पैथोलॉजी लैबों तथा ऐसे पंजीकृत क्लीनिकों, चिकित्सालय जो नियम विरूद्ध कार्य कर रहे हैं की संयुक्त टीम चिकित्साधिकारी, उपजिलाधिकारी, पुलिस, अन्य सदस्यों द्वारा छापेमारी की जाए, छापेमारी जांच दौरान फोटो एवं वीडियोग्राफी करते हुए उपकरण, दवाएं आदि सील किये जाएं व पुख्ता जांच आख्या बनाकर क्लीनिक को सीज किया जाए व प्राथमिकी भी दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सालयों, क्लीनिकों में एस.टी.पी. के साथ ही बायोमेडिकल वेस्ट मानकों के अनुसार किया जाए।उन्होंने कहा कि सरकारी चिकित्सालयों में उचित व्यवस्थाएं जैसे साफ-सफाई, बिस्तर, शौचालय, आवश्यक उपकरणों की उचित व्यवस्थाएं करते हुए संचालित किए जाएं ।

चिकित्साधिकारी नियमित चिकित्सालयों का अवश्य निरीक्षण करें ताकि उचित व्यवस्थाएं बनी रहें। हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/ प्रिंट मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स/ अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार […]

रूद्रपुर 14 मई, 2024/ जनपद में कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा अपराध करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने हेतु त्वरित अपराध निरोधात्मक कार्यवाही की जाये व अवैध शराब व खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाये। यह निर्देश जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने कलेक्ट्रेट एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कड़े कदम उठाये जाएं साथ ही अपराध करने की प्रवृत्ति को रोकने के लिए भी त्वरित कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों के निस्तारण हेतु त्वरित तारीखें ली जायें तथा सभी राजस्व अधिकारी नियमित अपनी कोर्ट लगायें व वादों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत सम्मनों की तामीली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि खनन, परिवहन, जीएसटी, आबकारी, बैंकों, निगमों आदि की बड़ी आरसी की सूची तहसीलवार तैयार करते हुए वसूली की जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में विभिन्न स्तरों पर लंबित सीलिंग प्रकरणों की भी तहसीलवार सूची बनाकर प्रस्तुत करें ताकि लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जा सके। भूमि वादों को सभी उपजिलाधिकारी संवेदनशील होकर निस्तारित करें।जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध कच्ची शराब बनाना व विक्रय करना गंभीर अपराध है इसको पूर्णतया रोकने हेतु कार्ययोजना बनायी जाए व संयुक्त टीम बनाकर नियमित प्रर्वतन कार्य किया जाए । उन्होंने कहा कि जनपद में खनन नियमानुसार करने के साथ ही अवैध खनन व अवैध परिवहन को रोकने एवं बिना नंबर प्लेट अथवा अवैध रूप से चल रहे वाहनों हेतु रोस्टर बनाकर परिवहन, खनन, पुलिस व राजस्व अधिकारी को संयुक्त रूप से छापेमारी कर रोकने व कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा संज्ञान में आया है कि जनपद से बिना रॉयल्टी के खनन दूसरे प्रदेशों में परिवहन किया जा रहा है, जिससे सरकार को राजस्व हानि हो रही है, उन्होंने इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए ताकि राजस्व हानि को रोका जा सके। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को मजिस्ट्रियल जांचें शीघ्र करने के निर्देश दिए साथ ही कहा कि दुर्घटना स्थलों पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार तुरंत पहुंचें व घायलों आदि को तुरंत चिकित्सकीय उपचार दिलायें। उन्होंनें एआरटीओ को निर्देश दिए कि वे दुर्घटना में घायलों को चिकित्सालयों से रिपोर्ट लेते हुए नियमानुसार राहत राशि बांटने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी थानाध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं की शीघ्र सूचना उपजिलाधिकारियों को देंगे ताकि त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने एआरटीओ व पुलिस को अपने अपने क्षेत्रों में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए उन स्थानों पर बैरियर, रंबल स्ट्रिप लगवाने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी मनोज कत्याल, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, रविन्द्र बिष्ट, राकेश तिवारी, गौरव चटवाल, गौरव पांडे, कौस्तुभ मिश्र, अभय प्रताप सिंह, रविन्द्र जुवांठा, […]

रूद्रपुर, 13 मई,2024/ पेयजल संकट एवं दैवीय आपदा बाढ़ से निपटने के लिए अमल शुरू। सोमवार को जिलाधिकारी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आपदा न्यूनीकरण कार्य की स्वीकृति हेतु उच्च स्तरीय समिति की बैठक हुई, जिसमें जनपद में 257.88 लाख की 34 बाढ़ आपदा न्यूनीकरण कार्यों को स्वीकृति दी गयी।गत दिनों सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा काशीपुर में पेयजल एवं आपदा संबंधी बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बाढ़ आपदा न्यूनीकरण कार्य के प्रस्ताव आगणनों की जांच एवं स्वीकृति हेतु बैठक हुई, जिसमें सिंचाई विभाग के तीनों खण्डों द्वारा आपदा न्यूनीकरण कार्योे के कुल 56 आगणन प्रस्ताव प्रस्तुत किए गये। समिति द्वारा प्रस्तुत आगणन प्रस्तावों की जांच कर प्राथमिकता एवं आवश्यकताओं के मद्देनजर 34 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गयी। सिंचाई खण्ड रूद्रपुर के 15 में से 9 प्रस्ताव धनराशि 71.60 लाख, सिंचाई खण्ड काशीपुर के 20 प्रस्ताव में से 10 प्रस्ताव धनराशि 85.28 व सिंचाई खण्ड सितारगंज के 21 आपदा न्यूनीकरण प्रस्ताव में से 15 प्रस्ताव धनराशि 01 करोड़ की स्वीकृति दी गयी।जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंताओं को आपदा न्यूनीकरण हेतु स्वीकृत सभी कार्यों के एक सप्ताह कंे भीतर टेंडर लगाकर कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि आपदा न्यूनीकरण हेतु नदी-नालों की जो डिसिल्टिंग करायी जायेगी, उस सिल्ट की तुरंत नीलामी कराने के निर्देश भी संबंधित उपजिलाधिकारियों को दिए। उन्होंने तहसील सितारगंज में स्थित अरविन्द नगर एवं झाड़ी गाँव में जलभराव के निदान हेतु वन देवी मन्दिर से ग्राम गोठा तक सूखी/बैगुल नदी के जलप्रवाह का डायवर्जन कार्य हेतु 96.63 लाख की स्वीकृति देते हुए 10 लाख की धनराशि की सैद्धांतिक स्वीकृति दी साथ ही शेष धनराशि की मांग हेतु विभागाध्यक्ष सिंचाई, सचिव सिंचाई व सचिव आपदा को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, मुख्य कोषाधिकारी डॉ0 पंकज कुमार शुक्ल, प्रभारी अधिकारी दैवीय आपदा गौरव पांडेय, अधीक्षण अभियंता सिंचाई पी.के. दीक्षित, लो.नि.वि. हरीश कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई ए.एस. नेगी, पी.सी. पाण्डे, दीक्षांत गुप्ता, पेयजल निगम ज्योति पालनी, डीडीएमओ उमा शंकर नेगी आदि मौजूद थे।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/ प्रिंट मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स/ अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड

रूद्रपुर, 13 मई,2024/ पेयजल संकट एवं दैवीय आपदा बाढ़ से निपटने के लिए अमल शुरू। सोमवार को जिलाधिकारी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आपदा न्यूनीकरण कार्य की स्वीकृति हेतु उच्च स्तरीय समिति की बैठक हुई, जिसमें जनपद में 257.88 लाख की 34 बाढ़ आपदा न्यूनीकरण कार्यों को स्वीकृति दी गयी।गत दिनों सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा काशीपुर में पेयजल एवं आपदा संबंधी बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बाढ़ आपदा न्यूनीकरण कार्य के प्रस्ताव आगणनों की जांच एवं स्वीकृति हेतु बैठक हुई, जिसमें सिंचाई विभाग के तीनों खण्डों द्वारा आपदा न्यूनीकरण कार्योे के कुल 56 आगणन प्रस्ताव प्रस्तुत किए गये। समिति द्वारा प्रस्तुत आगणन प्रस्तावों की जांच कर प्राथमिकता एवं आवश्यकताओं के मद्देनजर 34 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गयी। सिंचाई खण्ड रूद्रपुर के 15 में से 9 प्रस्ताव धनराशि 71.60 लाख, सिंचाई खण्ड काशीपुर के 20 प्रस्ताव में से 10 प्रस्ताव धनराशि 85.28 व सिंचाई खण्ड सितारगंज के 21 आपदा न्यूनीकरण प्रस्ताव में से 15 प्रस्ताव धनराशि 01 करोड़ की स्वीकृति दी गयी।जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंताओं को आपदा न्यूनीकरण हेतु स्वीकृत सभी कार्यों के एक सप्ताह कंे भीतर टेंडर लगाकर कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि आपदा न्यूनीकरण हेतु नदी-नालों की जो डिसिल्टिंग करायी जायेगी, उस सिल्ट की तुरंत नीलामी कराने के निर्देश भी संबंधित उपजिलाधिकारियों को दिए। उन्होंने तहसील सितारगंज में स्थित अरविन्द नगर एवं झाड़ी गाँव में जलभराव के निदान हेतु वन देवी मन्दिर से ग्राम गोठा तक सूखी/बैगुल नदी के जलप्रवाह का डायवर्जन कार्य हेतु 96.63 लाख की स्वीकृति देते हुए 10 लाख की धनराशि की सैद्धांतिक स्वीकृति दी साथ ही शेष धनराशि की मांग हेतु विभागाध्यक्ष सिंचाई, सचिव सिंचाई व सचिव आपदा को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, मुख्य कोषाधिकारी डॉ0 पंकज कुमार शुक्ल, प्रभारी अधिकारी दैवीय आपदा गौरव पांडेय, अधीक्षण अभियंता सिंचाई पी.के. दीक्षित, लो.नि.वि. हरीश कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई ए.एस. नेगी, पी.सी. पाण्डे, दीक्षांत गुप्ता, पेयजल निगम ज्योति पालनी, डीडीएमओ उमा शंकर नेगी आदि मौजूद थे।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/ प्रिंट मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स/ अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड

कुमाऊ प्रदेश स्तरीय सम्मेलन श्रमजीवी पत्रकार यूनियन,

कुमाऊ प्रदेश स्तरीय सम्मेलन श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/ प्रिंट मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स/ अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड बाजपुर सुल्तानपुर पट्टी/श्रमजीवी पत्रकार यूनियन बाजपुर का शपथ ग्रहण समारोह […]

दिल्ली/ किच्छा:- गुजरात के बड़ोदरा के दहेज में स्थित इ-पैक फैक्ट्री में टैंक फटने से 20 लोग झुलस गए, हादसे में वार्ड चार बंडीया किच्छा निवासी सूरज पुत्र राजकुमार व विशाल पुत्र कल्याण राय दो लड़के झुलस गए जिससे उनकी मौत हो गई। इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रभारी मंत्री गणेश जोशी एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने शोक व्यक्त किया।लोकसभा चुनाव में उत्तरी पूर्वी लोकसभा के दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा में प्रवासी प्रभारी पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि चुनाव के दृष्टिगत पार्टी ने उन्हें दिल्ली चुनाव प्रचार में जिम्मेदारी दी है, किच्छा के स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा टेलीफोन से अवगत कराया कि कल गुजरात में प्राइवेट फैक्ट्री में हुए हादसे में किच्छा के बंडीया निवासी दो बच्चों की जान चली गई है उक्त संवेदनशील मामले का संज्ञान लेकर पीड़ित परिवारों से बात की जिस पर परिजनों ने अवगत कराया की गुजरात से मृतक बच्चों का शव लाने में कठिनाई हो रही है, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उक्त हादसे से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराया एवं मृतक के शव को घर तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था करने का आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव रणजीत सिंह एवं शैलेश बगोंली को गुजरात सरकार में वार्ताकर दोनों मजदूरों के शव को किच्छा पहुंचाने की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश के बाद सचिव आपदा से टेलिफोनिक वार्ता हुई जिस पर उन्होंने आश्वस्त किया कि दोनों शव को हवाई जहाज से जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर शाम तक पहुंचाने की संभावना है तथा सरकारी व्यवस्था से शव को देहरादून से बंडीया किच्छा भिजवाया जाएगा। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि दुःखद घटना है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार पूरे घटनाक्रम का निगरानी की जा रही है, पीड़ित परिवार के साथ हम सभी खड़े है एवं परिवार को हरसंभव मदद की जाएगी।