कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने अपनी जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा याचिका दायर की है. इस याचिका के जरिए आशंका जताई गई है कि सोशल मीडिया पर उसके हालिया पोस्ट के कारण पाकिस्तान में बैठा शहजाद भट्टी उसे जान से मार सकता है.

इसी बीच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम कर रहे टेरर मॉड्यूल के तीन आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है. ये सभी […]

“रुद्रपुर 4 दिसंबर को देगा इतिहास को सलाम — पंडित रामसुमेर शुक्ल स्मृति समारोह बनेगा तराई की गौरवगाथा का भव्य अध्याय”

संपादकीय :रुद्रपुर की सरज़मीं एक ऐतिहासिक क्षण की दहलीज़ पर खड़ी है। आगामी 4 दिसंबर को पंडित राम सुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित होने वाला पंडित रामसुमेर […]

मेट्रोपोलिस सोसायटी विवाद पर हाईकोर्ट का निर्णय – लोकतंत्र की जीत, बंद दरवाजों की हार? मेट्रोपोलिस सोसायटी मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सभी 1600 घरों को मिलेगी सदस्यता

मेट्रोपोलिस सोसायटी मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सभी 1600 घरों को मिलेगी सदस्यता रूद्रपुर। मेट्रोपोलिस रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (एमआरडब्लूए) के उपनियमों और चुनाव प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद […]

दिल्ली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बारात में नोट लूट रहे एक लड़के की सीआईएसएफ में तैनात हेड कांस्टेबल ने गोली मारकर हत्या कर दी। उसे उत्तर प्रदेश में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी दूल्हे की बुआ का बेटा है। वह छुट्टी लेकर शादी में शामिल होने आया था। दिल्ली के शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क इलाके में शनिवार रात बारात में 14 […]

मानवता की मिसाल: रम्पुरा के दर्द को अपनाने वाले विधायक शिव अरोड़ा?गुरु का दृष्टिकोणः मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म – विधायक शिव अरोड़ा का उदाहरण

यह कठिन समय का सत्य है कि समाज का असली चरित्र संकट के क्षणों में दिखाई देता है — और जनप्रतिनिधि का असली मूल्य भी। रुद्रपुर के विधायक शिव अरोड़ा […]

गन्ने का मूल्य बढ़ाकर धामी सरकार ने किया किसानों की भावनाओं का सम्मानः मिश्रा

रूद्रपुर। उत्तराखण्ड में गन्ने का मूल्य बढ़ाने के ऐतिहासिक निर्णय पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र मिश्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त किया। […]

सड़क हादसों ने छीन ली चार घरों की खुशियाँ — उत्सव की रात मातम में बदल गई

रुद्रपुर।शनिवार की रात चार परिवारों के लिए ऐसी काली साबित हुई, जिसकी कल्पना तक किसी ने नहीं की थी। एक ओर घर में शहनाइयाँ बज रही थीं, वरमाला की तैयारियाँ […]

मनुष्य जन्म लेते ही किसी अदृश्य शक्ति की शरण में चला जाता है। सांसें शरीर को जीवित रखती हैं, पर जीवन की दिशा वह दिव्य ऊर्जा संचालित करती है जिसे हम इष्ट देव कहते हैं। इष्ट देव वही हैं जिनके नाम से मन शांत होता है और आत्मा सुरक्षित महसूस करती है। जब मन स्मरण व भक्ति में स्थिर रहता है, तब निर्णयशक्ति मजबूत होती है, आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन सहज दिशा पकड़ लेता है। पर जब जीवन की व्यस्तता, अहंकार या भौतिकता व्यक्ति को इष्ट से दूर ले जाती है, तब बेचैनी, भ्रम, अवरोध और असंतोष बढ़ने लगते हैं। इष्ट देव कोई बाहरी सत्ता नहीं, आत्मा की मौलिक शक्ति हैं। उनका स्मरण प्रार्थना से ज़्यादा मन की ऊर्जा को जागृत करने का माध्यम है। भक्ति प्रदर्शन में नहीं, समर्पण में बसती है। जब मन प्रेम से अपने इष्ट की ओर लौटता है, तो भाग्य, शांति और समृद्धि स्वयं लौट आती है — यही जीवन का सनातन सत्य है।

30 November 2025): 30 नवंबर 2025, रविवार का दिन, हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रात 9 बजकर 29 मिनट तक रहेगी, फिर एकादशी […]

गूलरभोज। सिंचाई विभाग की भूमि पर काबिज 26 अतिक्रमणकारियों के कच्चे- पक्के आवासों पर आखिरकार प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिया। इस बीच प्रशासनिक टीम को महिलाओं के हल्के विरोध का सामना करना पड़ा,बावजूद पहले से मुस्तैद प्रशासन ने तीन घंटे के भीतर कार्रवाई को अंजाम देकर अतिक्रमित सरकारी भूखंड को खाली करवा संबंधित विभाग की जिम्मेदारी में सुपुर्द कर दिया।

हरिपुरा जलाशय की डाउन स्ट्रीम की सेकेंड बर्म ठंडा नाला पर पिछले कुछ वर्षों से मुस्लिम कलंदर समुदाय के लोगों ने अतिक्रमण कर कच्चे पक्के आवास बना लिए थे। डेमोग्राफिक […]

विधायक शिव अरोरा ने अधिकारियों संग किया रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

रुद्रपुर। निर्माणाधीन रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में सोमवार को विधायक शिव अरोरा ने अधिकारियों संग स्थलीय निरीक्षण किया। इंजीनियरों ने मैप के माध्यम से एडमिन ब्लॉक, ऑफिस, कक्षाएं, लेब ब्लॉक और […]