कल रुद्रपुर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अजय भट्ट का नामांकन एतिहासिक होगा:- शुक्ला

किच्छा:- पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा नैनीताल ऊधमसिंह नगर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय भट्ट का कल 27 मार्च को होने वाला नामांकन कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। […]

रुद्रपुर 26 मार्च 1 / अमर सिंह सैनी पुत्र वीर सिंहपीपुल्स पार्टी आफ इण्डिया डेमोक्रेटिक 2/सुरेन्द्र सिंह पुत्र विरेन्द्र सिंहनिर्दलीय3/ शिव सिंह रावत पुत्र आनंद सिंहयूकेडीद्वारा मंगलवार को नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के लिए जिला अधिकारी न्यायालय कक्ष में रिटर्निंग ऑफिसर उदय राज सिंह के समक्ष अपने नामांकन दाखिल किए । नामांकन दौरान रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रत्याशियों को संविधान की शपथ भी दिलाई।इस अवसर पर डेजिगनेटेड रिटर्निग ऑफिसर मनीष बिष्ट मौजूद थे।

रूद्रपुर 26 मार्च, 2024 (सू.वि.) 04 नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र में 26 मार्च मंगलवार को 08 नामांकन पत्र रिटर्निंग आफिसर उदयराज सिंह से लिये गये। जिसमे जीवन चन्द्र उप्रेती पुत्र […]

2024: नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद संगठन भी सक्रिय हो गया है। 24 मार्च को प्रत्याशी प्रकाश जोशी शहर पहुंचे और छड़ायल सुयाल स्थित एक होटल में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यह लोकसभा सीट ने राजनीति के परिदृश्य से नेपथ्य में चल रहे राजनेताओं को ताज पहनाकर उनके राजनीतिक भविष्य का उदय किया है। भले ही उनकी यहां हार हुई या जीत।

इस दौरान चुनाव को लेकर आगामी रणनीति पर चर्चा भी हुई। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने संगठन के पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनाव संचालन को […]

औद्योगिक नगरी रुद्रपुर उधम सिंह नगर मे टाटा मोटर्स और टाटा ओटोकोम कंपनी सी एस आर में भी आगरणीय भूमिका निभा रहे हैं इसके चलते कल दोनो टीमों के अधिकारियों के साथ ग्राम छतरपुर में ग्रामीणों के साथ वृक्षारोपण किया गया और उसके पश्चात अमरपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जाकर बच्चों के साथ सांस्कृतिक प्रोग्राम में भाग लिया और होली मनाई। ज्ञात रहे इससे पहले टाटा ग्रुप इस विद्यालय में इनवर्टर टॉयलेट्स शौचालय ,फर्स्, स्मार्ट क्लासेस, दीवारों पर रंग-रोगन, स्कूल बैग्स, जूते ,यूनिफॉर्म और अन्य कई तरह की सुविधा बच्चों को प्रदान करवा चुका है जिससे कि वह अपना उज्जवल भविष्य बना सके ।इस समारोह के दौरान टाटा मोटर्स के प्लांटेड की धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी श्रीनाथ टाटा मोटर्स से डी जी एम प्रदीप सांगवान , अनिल वत्स, नीतिका जोशी,निशा नेगी व टाटा ओटोकोम ग्रुप के कॉरपोरेट एचआर हेड श्री संजीव तोमर, प्लांट हेड प्लांट हेड दीपक आहूजा जी, अनूप जी, आनंद जोशी,भूपेंद्र, मानसी तोमर, अर्जुन रावत ,हेमाऔर विद्यालय की तरफ से जिला अध्यक्ष श्री गुलाब सिंह सिरोही प्रधानाचार्य हिमाल चंद्र, कमल यादव ,तरन विश्वास गुरमीत कौर उपस्थित थे समारोह के अंत में बच्चों को पुरस्कार और उनके साथ हर्बल गुलाल से होली खेलकर समापन किया गया।

औद्योगिक नगरी रुद्रपुर उधम सिंह नगर मे टाटा मोटर्स और टाटा ओटोकोम कंपनी सी एस आर में भी आगरणीय भूमिका निभा रहे हैं इसके चलते कल दोनो टीमों के अधिकारियों […]

खेल निदेशालय उत्तराखंड एवं जिला क्रीड़ा कार्यालय उधम सिंह नगर रुद्रपुर के तत्वाधान में दिनाक 17 मार्च से 24 मार्च तक सात दिवसीय जूनियर बालक वर्ग का विशेष प्रशिक्षण विशेष शिविर जो स्टेडियम की सफलता का प्रशिक्षक हमारी प्रगति दुमका के अधीन लगाया गया था का आज समापन सत्र स्पोर्ट्स स्टेडियम रूद्रपुर में किया गया। इस सत्र के मुख्य अतिथि नरेश चंद्र दुर्गपाल नगर आयुक्त रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर थे। उन्होने कहा की उत्तराखंड की सेपक टाकरा टीम के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, तथा उन्होने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की है। सेपक टाकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा 27 वी जूनियर बालक/बालिका चैम्पियनशिप प्रतियोगिता कर्नाटक में दिनाक 26 से 30 मार्च 2024 तक आयोजित की जा रही है। जूनियर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आज रात्रि उत्तराखंड प्रदेश की टीम रुद्रपुर से प्रस्थान करेगी। यहां पर देश के 28 राज्य की टीमें इसमें प्रतिभाग करेंगे। बालक टीम में तेजस्वी कुमार,शुभ सिंह,शिवम सिंह नेगी, हिमांशु गढ़िया, और मोहित शामिल है टीम के मैनेजर गौरव बिनवाल को बनाया गया है। सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष आर.पी. शर्मा ने बताया की उत्तराखंड प्रदेश की बालिका वर्ग की टीम भी प्रतिभाग करने जा रही है। बालिका वर्ग टीम में गीता डांगी, प्रियंका, पूर्णिमा गोस्वामी,मनस्वी जोशी और राशि बिष्ट को शामिल किया गया है, टीम का मैनेजर किरण मौर्य को बनाया गया है। जिला उधम सिंह नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम के उपजिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि सेपक टाकरा खेल उत्तराखंड में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, और सेपक टाकरा का खेल से ही तीन खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार ने वन विभाग में नियुक्ति दी है। उक्त अवसर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा,भूपेश चंद दुमका, योगेश पांडे प्रशिक्षक गौरव जोशी प्रगति दुमका, तथा सुरेश बिष्ट, रघुवीर विर्क, मोहित रावत, सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे।

रूद्रपुर 23 मार्च, 2024 (सू.वि.) लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सुचारू, निर्वाध सम्पन्न कराने हेतु प्रथम चरण के ईवीएम प्रशिक्षण में अनुपस्थित एवं नये तैनात 170 पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को विकास भवन सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह के निर्देशन में ईवीएम का व्यवहारिक व सैद्धांतिक प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनरो द्वारा दिया गया।शनिवार को प्रशिक्षण में मौजूद पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान प्रक्रियां अति महत्वपूर्ण है पीठासीन व मतदान अधिकारी रीढ़ होते है इसलिए प्रशिक्षणों को गम्भीरता  दक्ष होकर निर्वाध, निष्पक्ष, पारदर्शिता से मतदान कराना सुनिश्चित करे। उन्होने कहा जो भी शंका हो उनका सामाधान प्रशिक्षण में ही कर ले ताकि मतदान दिवस पर किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।   प्रिंट मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /अवतार सिंह बिष्ट, रुद्रपुरप्रिंट मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /अवतार सिंह बिष्ट, रुद्रपुरनिर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि क्षम्य नहीं होती है, इस हेतु ईवीएम वीवीपैट के प्रशिक्षण में जो भी जानकारी दी जा रही है उनको भलीभांति सीख लें। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक आर्दश आचार संहिता का पूर्ण पालन करें तथा मतदान पार्टियां मतदेय स्थल तक पंहुचने की तत्काल सूचना सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को देंगे। उन्होंने कहा कि मॉक पोल अनिवार्य रूप से कराना हैं व मॉक पोल कराकर निर्धारित समय पर मतदान प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदेय स्थल के 100 मीटर की परिधि में प्रचार-प्रसार की साम्रगी कतई न लगने दी जाए व मतदाताओं के फोटो पहचान पत्र के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य अन्य दस्तावेजों का सावधानी से परीक्षण कर नामावलियों से मिलाकर मतदान कराएं। ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो।मास्टर ट्रेनरों ने सैद्धान्तिक प्रशिक्षण में बारीकियों को समझाते हुए ईवीएम प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिक को विभिन्न प्रपत्र भरने, ईवीएम को ऑन व ऑफ करने व सील करने के साथ ही बीयू, सीयू तथा वीवीपैट को संयोजित करने, खोलने और सील करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण में नोडल निर्वाचन मनीष कुमार, नोडल प्रशिक्षण नरेश चन्द्र दुर्गापाल, नोडल ईवीएम टीएस मर्तोलिया, परियोजना निदेशक अजय सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा सहित पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम उपस्थित थे।

रूद्रपुर 21 मार्च, 2024 (सू.वि.) व्यय तंत्र में तैनात सभी अधिकारी व टीमे तटस्थ होकर सक्रियता से कार्य करना सुनिश्चित करेगें तथा निर्वाचन आयोग की गाइडलाईन का अक्षरसह पालन करना सुनिश्चित करेगें। यह निर्देश भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र में तैनात व्यय प्रेक्षक टी0 शंकर ने कलेक्टेªट सभागार में बैठक लेते हुए व्यय अनुविक्षण तंत्र के अधिकारियों को दिये।प्रेक्षक श्री शंकर ने कहा कि निर्वाचन आयोग का मुख्य उद्देश्य मतदाताओ को प्रलोभन देने वाले वस्तुओ मदिरा, धन-बल को रोकना है ताकि सभी प्रत्याशियों को समान मंच मिल सकें। उन्होने कहा कि निर्वाचन में लगे सभी अधिकारी कर्मचारी तटस्थ होकर अपने दायित्वो का निर्वहन करें। उन्होने कहा तटस्थ होकर कार्य करना धरातल पर दिखना भी चाहिए। उन्होने कहा सभी अधिकारी पारदर्शिता से कार्य करे तथा हस्तपुस्तिका का पूर्ण अध्ययन कर लें ताकि निर्वाचन के दौरान किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पडें़। उन्होने कहा सभी एसएसटी, एफएसटी, वीएसटी, एलएमटी, एमसीएमसी टीमे सतर्क होकर पैनी नजर रखते हुए कार्य करें तथा समय पर अपनी-अपनी रिर्पोट प्रतिदिन नोडल व्यय को देना सुनिश्चित करें ताकि प्रत्याशी व्यय का ससमय अंकन किया जा सकें। उन्होने कहा कि प्रत्याशी की रैलियों की वीडियोग्राफी भलिभांति करें ताकि वीवीटी टीम रैली की वीडियों देखकर व्यय का सही से आंकलन कर सकें।व्यय प्रेक्षक ने कहा कि एसएसटी व एफएसटी टीमें सक्रियता से काम करे व नाकों पर पैनी नजर रखे व संसदीय क्षेत्र में प्रवेश करते समय वाहनों की गहनता से जांच करें, जांच व किसी प्रकार की सामाग्री मिलने पर सीजर की वीडियोग्राफी भी अवश्य करायी जाये। उन्होने कहा कि प्रत्येक प्रत्याशी नामांकन से पूर्व अपना नया बैंक खाता खोलेगें, निर्वाचन के दौरान इसी बैंक खाते से धनराशि का लेन-देन होगा। उन्होने कहा कि स्टार प्रचारकों के भ्रमण, हैलीपैड, सभास्थलों पर भी पैनी नजर रखी जाये। उन्होने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी अथव समस्या आने पर वे उनसे सीधे बात कर सकते है।बैठक में नोडल व्यय डॉ0 पंकज कुमार शुक्ल, नोडल एमसीएमसी आरडी पालीवाल ने प्रेक्षक को विस्तृत जानकारियां दी।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी, नोडल अधिकारी तेज सिंह, नोडल अधिकारी इएमएस अनिल सिंह चौहान, सहायक व्यय प्रेक्षक अरविन्द्र कुमार, रतनेश कुमार, राजीव वर्मा, मोहन सिंह […]

किच्छा:- भारतीय जनता पार्टी नैनीताल उधमसिंहनगर से सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट के आगामी 27 मार्च को रुद्रपुर में आयोजित नामांकन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किच्छा चुनाव कार्यालय में विधानसभा के चुनाव संचालन समिति एवं तीनों मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा संयोजक पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, विधानसभा विस्तारक दर्जा मंत्री दिनेश आर्य एवं लोकसभा क्लस्टर प्रमुख प्रदीप बिष्ट ने बैठक कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी।विधानसभा संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व के सबसे बड़े महापर्व का उदगार हो चुका है आगामी 27 मार्च को लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट जी का नामांकन रुद्रपुर में होगा नामांकन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में किच्छा से उत्साहित कार्यकर्ता प्रतिभा करेंगे। किच्छा विधानसभा क्षेत्र से अजय भट्ट की ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ता उत्साहित है, किच्छा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मन बना लिया है कि अबकी बार 400 पार के नरेंद्र मोदी के नारे को सार्थक करते हुए नैनीताल उधमसिंहनगर सीट से प्रत्याशी अजय भट्ट जी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएंगे।क्लस्टर प्रमुख प्रदीप बिष्ट एवं विधानसभा प्रभारी दिनेश आर्य ने तीनों मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ 27 मार्च को नामांकन कार्यक्रम में पहुंचने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी। कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने बूथ को 2019 से अधिक मतों से विजयी बनाने के लिए उत्साहित हैं, जिसकी झलक आगामी नामांकन कार्यक्रम में देखने को मिलेगा।बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, अक्षय अरोड़ा, अनिल यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मराज जायसवाल, संजीव खन्ना, श्रीकांत राठौर, दिग्विजय खाती, संदीप अरोड़ा, सांसद प्रतिनिधि विपिन जलहोत्रा, हरीश खंडवानी, मूलचंद राठौर, दिव्यांश लूथरा, राजीव सक्सैना, ओम तनेजा, सुभाष तनेजा, सुरेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य बंटी खुराना, पूरन भट, राजेश कोली रज्जी, देवेंद्र शर्मा, कमलेश राठौर, नितिन चरण वाल्मीकि, मयंक तिवारी, सुशील यादव, तारा कोरंगा, पूनम अग्रवाल, सुरेंद्र चौधरी, लता सिंह, शैली फुटेला, रीता पांडे, आरती दुबे, पिंकी डिमरी, दीपा राय, दया दसीला, बलकेश चौधरी समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रूद्रपुर 19 मार्च/सू0वि0।जिलाधिकारी उदयराज ने कहा कि आदर्श आचार संहिता 16 मार्च 2024 से प्रभावी हो गई है। 04 नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के ऊधमसिंह नगर के जिलाअधिकारी को रिर्टनिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। 20 मार्च बुधवार से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ्भ होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 27 मार्च है।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक होगा। नामांकन जिला अधिकारी उधमसिंह नगर के न्यायालय कक्ष में होगें । उन्होनें कहा कि नामांकन हेतु जिला अधिकारी परिसर का एआरटीओ कार्यालय रोड पर स्थिति गेट न0 3से प्रवेश किया जाएगा। नामांकन कक्ष के 100 मीटर के दायरे में केवल अनुमन्य व्यक्ति को ही प्रवेश की अनुमति होगी। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के नामांकन में नामांकन कक्ष में प्रत्याशी साहित कुल 5 व्यक्ति अनुम्नय होगें। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी के नामांकन हेतु 10 प्रस्तावक अनुमन्य होंगें। उन्होंने बताया कि उपजिलाधिकारी मनीश बिष्ट डेजिकनेटेड रिटर्निग ऑफिसर नामित किये गये है।प्रैस वार्ता में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल मौजूद थे।

लोकसभा 20 मार्च से 27 मार्च तक होगी नामांकन प्रक्रिया/ जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह/प्रिंट मीडिया : शैल ग्लोबल टाइम्स/हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /अवतार सिंह बिष्ट रूद्रपुर उत्तराखंड

पंतनगर 19 मार्च, 2024 (सू.वि.) जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह के निर्देशन में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष, पारदर्शिता, सुचारू व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पंतनगर के गॉधी हॉल में प्रथम चरण प्रशिक्षण के दूसरे दिन 915 पीठासीन व 85 मदतान अधिकारी प्रथम को मतदान एवं ईवीएम वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया।मंगलवार को प्रशिक्षण में मौजूद पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों को संबोधित करते हुए नोडल प्रशिक्षण नरेश चन्द्र दुर्गापाल ने कहा कि लोकतंत्र की रीढ़ पीठासीन व मतदान अधिकारी होते है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचन अति महत्वपूर्ण कार्य है निर्वाचन प्रक्रिया को शान्तिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी मतदान कार्मिक निष्पक्षतापूर्वक निर्वाचन सम्पन्न कराएं।उन्होने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि क्षम्य नहीं होती है, इस हेतु ईवीएम वीवीपैट के प्रशिक्षण में जो भी जानकारी दी जा रही है उनको भलीभांति सीख लें। प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारियों को पूरी गंभीरता से लें तथा जो भी शंका हो उसका अवश्य समाधान कर लें, ताकि निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक आर्दश आचार संहिता का पूर्ण पालन करें तथा मतदान पार्टियां मतदेय स्थल तक पंहुचने की तत्काल सूचना सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को देंगे। उन्होंने कहा कि मॉक पोल अनिवार्य रूप से कराना हैं व मॉक पोल कराकर निर्धारित समय पर मतदान प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा मतदान प्रारम्भ होने की सूचना तत्काल अपने सेक्टर एवं जोनल के साथ ही कन्ट्रोल रूम व सहायक रिटर्निंग आफिसर को देंगे व प्रति दो घण्टें मतदान की सूचना भी अनिवार्य रूप से देगें। उन्होंने निर्देश दिए कि ईवीएम वीवीपैट मशीन को लाने व ले जाने में पूर्ण सावधानी बरती जाए। उन्होंने कहा कि मतदेय स्थल के 100 मीटर की परिधि में प्रचार-प्रसार की साम्रगी कतई न लगने दी जाए व मतदाताओं के फोटो पहचान पत्र के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य अन्य दस्तावेजों का सावधानी से परीक्षण कर नामावलियों से मिलाकर मतदान कराएं। ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो।मास्टर ट्रेनरों ने सैद्धान्तिक प्रशिक्षण में बारीकियों को समझाते हुए ईवीएम प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिक को विभिन्न प्रपत्र भरने, ईवीएम को ऑन व ऑफ करने व सील करने के साथ ही बीयू, सीयू तथा वीवीपैट को संयोजित करने, खोलने और सील करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही मास्टर ट्रेनरों ने मतदान हेतु सामग्री प्राप्त के तरीके, मतदान से पूर्व बूथ पर की जाने वाली कार्यवाही, मतदान शुरू करने, मतदान समाप्ति सहित सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी।

प्रशिक्षण में नोडल ईवीएम टीएस मर्तोलिया, परियोजना निदेशक अजय सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा सहित पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम उपस्थित थे।