रूद्रपुर 19 मार्च/सू0वि0।जिलाधिकारी उदयराज ने कहा कि आदर्श आचार संहिता 16 मार्च 2024 से प्रभावी हो गई है। 04 नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के ऊधमसिंह नगर के जिलाअधिकारी को रिर्टनिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। 20 मार्च बुधवार से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ्भ होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 27 मार्च है।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक होगा। नामांकन जिला अधिकारी उधमसिंह नगर के न्यायालय कक्ष में होगें । उन्होनें कहा कि नामांकन हेतु जिला अधिकारी परिसर का एआरटीओ कार्यालय रोड पर स्थिति गेट न0 3से प्रवेश किया जाएगा। नामांकन कक्ष के 100 मीटर के दायरे में केवल अनुमन्य व्यक्ति को ही प्रवेश की अनुमति होगी। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के नामांकन में नामांकन कक्ष में प्रत्याशी साहित कुल 5 व्यक्ति अनुम्नय होगें। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी के नामांकन हेतु 10 प्रस्तावक अनुमन्य होंगें। उन्होंने बताया कि उपजिलाधिकारी मनीश बिष्ट डेजिकनेटेड रिटर्निग ऑफिसर नामित किये गये है।प्रैस वार्ता में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल मौजूद थे।
लोकसभा 20 मार्च से 27 मार्च तक होगी नामांकन प्रक्रिया/ जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह/ प्रिंट मीडिया : शैल ग्लोबल टाइम्स/हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /अवतार सिंह बिष्ट रूद्रपुर उत्तराखंड
Spread the loveबौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। धर्नाजन होगा, जोखिम न लें। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। जोखिम के कार्यों में सावधानी रखें। प्रिंट […]
Spread the loveआवास विकास क्षेत्र की जर्जर सड़कों से परेशान क्षेत्रवासियों के साथ व्यापारियों का रोष आज उभर कर सड़क पर उतर आया। भारी संख्या में लोगों ने नगर निगम […]