अगर आपकी कार की आरसी या फ‍िर आपके डीएल पर अभी तक पुरान एड्रेस या मोबाइल नंबर दर्ज है तो अब इसे बदलवाना होगा. जी हां, सड़क परिवहन मंत्रालय (Road Transport Ministry) की तरफ से नया न‍ियम लाने की तैयारी की जा रही है.

अब क‍िसी भी वाहन मालिक और डीएल होल्‍डर को अपना पता, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी अपडेट करनी जरूरी होगी. इस कदम का मकसद नियम तोड़ने वालों को बिना सजा […]

आज यानी 29 जनवरी 2025 का दिन सभी राशियों के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है। किसी के लिए यह दिन खुशी और सफलता का होगा, तो किसी के लिए थोड़ी परेशानियों और तनाव का कारण भी बन सकता है।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार आज कुछ जातक कार्यक्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं, तो कुछ जातक परिवार के साथ पिकनिक पर भी जा सकते हैं। आइए जानते हैं प्रत्येक राशि के […]

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने का विशेष महत्व है। इस दिन मां सरस्वती की प्रतिमा को घर में स्थापित करते समय वास्तु के कुछ नियमों का पालन करना चाहिए।

मान्यता है कि ऐसा करने से देवी मां की असीम कृपा बरसती है और शिक्षा के मार्ग पर आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं, तो आज हम आपको अपने […]

: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर्स वरुण चक्रवर्ती शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज में भी उनका प्रदर्शन काफी बेहतरीन देखने को मिल रहा है।

मंगलवार को राजकोट में खेले गए श्रृंखला के तीसरे मुकाबले में वरुण ने 5 विकेट लेकर इंग्लैंड की बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ कर रख दी थी। प्रिंट मीडिया, शैल […]

उत्तराखंड से प्रेमी के घर रामपुर जिले में अजीमनगर क्षेत्र में प्रेमिका पहुंची तो हंगामा हो गया। प्रेमी का हाथ पकड़ युवती ने उसके परिजनों से शादी के लिए गुहार लगाई। करीब पांच घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा चला।

प्रेमिका के इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद परिजन शादी के लिए तैयार हो गए। इसके बाद तैयारी की गई और देर रात को ही दोनों का निकाह करा दिया […]

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता(यूसीसी) लागू हो चुका है। अब अगर कोई तत्काल में विवाह का रजिस्ट्रेशन कराता है तो उसे सामान्य रजिस्ट्रेशन से 10 गुना अधिक शुल्क अदा करना होगा। 2500 रुपये देकर तीन दिन के भीतर विवाह का रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

जबकि, सामान्य में यह शुल्क 250 रुपये होगी। जहां तक लिव-इन की बात है तो इसके रजिस्ट्रेशन और खत्म करने में शुल्क सामान्य रजिस्ट्रेशन से दोगुना होगा। हालांकि, जुर्माने को […]

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून लागू हो गया है। दरअसल, प्रदेश में अनुसूचित जनजातियों को छोड़कर सम्पूर्ण उत्तराखंड राज्य और साथ ही राज्य से बाहर रहने वाले उत्तराखंड के निवासियों पर यूसीसी लागू होगा।

मिली जानकारी के अनुसार यूसीसी लागू करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में एसडीएम रजिस्ट्रार और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सब रजिस्ट्रार होंगे। जबकि नगर पंचायत – नगर पालिकाओं में संबंधित […]

उत्तराखंड में खानपुर से विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच विवाद के बाद गिरफ्तार किए गए चैंपियन को आज कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद चैंपियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

उमेश कुमार को कोर्ट से मिली जमानत प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड) खानपुर विधायक उमेश शर्मा को भी पुलिस […]

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनाक 27 जनवरी को सोनिया होटल मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा एवं श्री मनीष कुमार जी ( मुख्य विकास अधिकारी) की अध्यक्षता मे पल्स अनीमिया महा अभियान

रुद्रपुर 27 जनवरी को रुद्रपुर के एक होटल मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा एवं श्री मनीष कुमार जी ( मुख्य विकास अधिकारी) की अध्यक्षता मे पल्स अनीमिया […]

विकास शर्मा को बधाई देने वालों का लगा तांता रूद्रपुर। निकाय चुनाव में भारी मतों से जीतक मेयर निर्वाचित हुए विकास शर्मा को बधाई देने के लिए उनके आवास पर लोगों का तांता लगा है। आम से लेकर खास तक हजारों लोग अब तक उन्हें बधाई देने पहुंच चुके हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने विकास शर्मा को जीत की बधाई देते हुए फूल मालाओं से और गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। शनिवार देर रात परिणाम घोषित होने के बाद से ही विकास शर्मा के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। रविवार सुबह से ही विकास शर्मा के नंदविहार स्थित आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। बधाई देने के लिए आने वालों की संख्या अधिक होने के चलते घर के पास ही पार्क में टैंट की व्यवस्था कराई गयी साथ ही डीजे का भी इंतजाम किया गया। पार्क में दिन भर लोग जीत की खुशी में डीजे पर थिरकते रहे। विकास शर्मा के स्वागत और बधाई देने का सिलसिला सुबह से लेकर देर शाम तक चलता रहा। आम और खास सभी लोगों ने विकास शर्मा को जीत की बधाई दी। बधाई देने पहुंचे सभी लोगों का विकास शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने जो प्यार और आशीर्वाद उन्हें इस चुनाव में दिया है उसे वह कभी भुला नहीं पायेंगे। उन्होंने कहा कि चुनावी दंगल में उनका यह पहला अनुभव था, इसमें कई दिक्कतें भी सामने आयी लेकिन समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने हर कदम पर उन्हें मजबूती देने का काम किया। उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ उनकी नहीं बल्कि रूद्रपुर की जनता की जीत उन कार्यकर्ताओं और समर्थकों की जीत है जिन्होंने पूरे चुनाव में दिन रात एक कर दिया। नवनिर्वाचित मेयर विकास शर्मा ने कहा कि जनता के एक एक वोट की कीमत विकास के रूप में चुकाने के लिए वह प्रतिबद्ध है, जनता ने जो भरोसा उन पर किया है इस भरोसे को टूटने नहीं दिया जायेगा। जनता से जो भी वायदे किये हैं, उन्हें पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगाई जायेगी। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाना उनका सपना है इसे पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में काम किया जायेगा साथ ही केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी सहयोग लेने का पूरा प्रयास करेंगे। विकास शर्मा ने आगे कहा कि सभी वार्डों में विकास कार्य जनभावनाओं के अनुरूप किये जायेंगे। साथ ही भाजपा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए भी विशेष प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि चार वार्डों के निर्दलीय पार्षदों को भाजपा में लाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं, साथ ही कुछ कांग्रेस पार्षदों को भी भाजपा में शामिल करने के लिए प्रयास किये जायेंगे। पवन अग्रवाल जी पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल जी दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता जी राजकुमार शाह जी दिलीप अधिकारी धर्म सिंह कोहली राजेश जगा अनुज पाठक जी अमनदीप सिंह विर्क दिलजोत बाजवा जी शालिनी बोरा रश्मि रस्तोगी स्वाति शर्मा हिमांशु शुक्ला धीरेंद्र मिश्रा मनोज छाबड़ा सोम मुंजाल सचिन मुंजाल राजू चौहान सुशील चौहान अनिल चौहान देवेंद्र सिंह बमल कपिल दत्त महेंद्र छाबड़ा जितेंद्र संधू अशोक विश्वास हरजीत राठी देव शर्मा मुकेश शर्मा ललित नारंग फरजाना बेगम आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे ।।

विकास शर्मा को बधाई देने वालों का लगा तांता प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड) रूद्रपुर। निकाय चुनाव में भारी […]