व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ होगा रुद्रपुर का बाजार बंद। रुद्रपुर के सभी व्यापारियों को सूचित किया जाता है कि व्यापारियों के उत्पीड़न व छापेमारी के विरोध में 24 मई […]
Category: News
Your blog category
रूद्रपुर 23 मई, 2024/जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने आज गुरूवार को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम बागवाला रूद्रपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आर्थिक कमजोर वर्ग के लोगों हेतु निर्मित किए जा रहे भवनों का निरीक्षण किया व अधिशासी अभियंता जिला विकास प्राधिकरण से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।जिलाधिकारी को उक्त योजना के संबंध में अधिशासी अभियंता प्राधिकरण द्वारा अवगत कराया गया कि योजना की लागत 128.93 करोड़ है। जिसमें 4 मंजिल 23 ब्लॉक के अन्तर्गत 1872, ईडब्लूएस भवनों का निर्माण किया जाना प्रस्तावित हैै। वर्तमान तक 560 भवनों के स्ट्रक्चर निर्मित हो गये हैं तथा ब्लॉक ‘सी‘ को छोडकर शेष 22 ब्लाकों की ‘प्लिंथ‘ तक कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है। योजना में भवनों के निर्माण के साथ-साथ बाह्य विकास कार्य भी सम्मिलित हैं जिसमें एसटीपी, पार्क आदि का भी प्रावधान रखा गया है।जिलाधिकारी द्वारा कार्य में और तेजी लाये जाने के निर्देश संबंधित फर्म एवं संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीण मार्ग को समीपस्थ स्थित ट्यूबवेल तक बढाये जाने हेतु, उक्त का आगणन तैयार कराये जाने के निर्देश अधि0 अभियंता को दिए ताकि सडक का लाभ ग्रामीणों को भी मिल सके साथ ही कच्ची सडक को तत्काल भरान करने के भी निर्देश दिए ताकि मानसून सीजन में आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या न आए।जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि प्रस्तावित योजना के समीप स्थित भूमि में हाईस्कूल तक स्कूल भवन, सामुदायिक भवन तथा खेल मैदान का प्रस्ताव तैयार कराया जाये ताकि योजनान्तर्गत पात्र निवासियों के बच्चों को पास में ही स्कूल आदि की सुविधा भी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि वाहन पार्किंग, पार्क, खेल मैदान आदि के साथ ही प्रोविजन स्टोर व मेडिकल स्टोर जैसी मूलभूत सुविधाओं हेतु भूमि की उपलब्धता का भी ध्यान रखें।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, अधिशासी अभियंता जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, अवर अभियंता विकास प्राधिकरण, कार्यदायी संस्था मैसर्स अभिलाषा इंटरप्राइजेज के साइट इंजी0 व योजना हेतु चयनित थर्ड […]
हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्कू के साथ वहां से विधानसभा के उम्मीदवार देवेंद्र जग्गी के पक्ष में प्रचार में शामिल हुए यहां के कांग्रेस पर्यवेक्षक और उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री धीरेंद्र प्रताप 23 मई 2024
धीरेंद्र प्रताप ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में मिलने वाले छह विधायकों को जयचंद बताया हुए आज हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखवीर सिंह सुखों के साथ धर्मशाला में एक जनसभा को संबोधित […]
पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच का विवाद आपसी सहमति के बाद सुलझा,संरक्षक हुकम सिंह कुंवर सहित सभी पदाधिकारी अप्रैल 2025 तक बने रहेंगे, हल्द्वानी, पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच का विवाद आपसी सहमति से सुलझा,संस्थापक सदस्य भुवन जोशी एवम हरीश मेहता मेहता की उपस्थिति मैं संरक्षक हुकम सिंह कुंवर ने अपनी बात रखी,उन्होंने कहा कि 1982 से वह मंच से जुड़े हैं,वह मंच की भूमि के लिए जेल भी गए थे,उनका मंच के लिए बड़ा योगदान रहा था, उनको एक तरफा पद मुक्त करने का निर्णय विधि संगत नहीं था,क्यों कि पूरी कार्यकारणी कार्यकाल अप्रैल 2024 तक विद्यमान है,अध्यक्ष खड़क सिंह बगड़वाल ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कुंवर का योगदान मंच के लिए कम नही था,कुछ गलत फहमी हो गई थी ,जिसे अब सुधार लिया गया है,संस्थापक सदस्य भुवन जोशी एवम हरीश मेहता ने दोनों पक्षों को सुना और उन्होंने पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच के हित मैं विवाद खत्म करने के लिए सहमति। बनाने को कहा, बैठक मैं पूर्व अध्यक्ष पृथ्वी पाल रावत, एवंम पूर्व कोषाध्यक्ष एन बी गुणवंत ने कहा कि संस्था व पर्वतीय समाज के हित मैं विवाद खत्म कर आगे की सोचें, आम सहमति जताते हुए निर्णय लिया गया संरक्षक हुकम सिंह कुंवर सहित अन्य सभी पदाधिकारी अप्रैल 2025 तक बने रहेंगे,
अप्रैल 2025 से पहले आम चुनाव करा लिए जायेंगे, दोनों पक्ष अपने अपने दावे वापस ले लेंगेयह भी निर्णय लिया गया मंच को अधिक सक्रिय करने हेतु 4 जीवित आजीवन […]
रुद्रपुर संभावित मेयर प्रत्याशी मोहनखेड़ा ने बताया कि शहर के एक वार्ड में फर्जी तरीके से बाहरी लोगों के वोट बनाने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। कांग्रेस कार्यकर्ता, व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विरोध कर हंगामा कर , भाजपा नेता पर फर्जी वोट बनाने का आरोप मढ़ा। हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में संभावित प्रत्याशी मोहनखेड़ा ने पार्वतीय वोटरों की संख्या 15000 के आसपास बताइ है ।तो क्या इस बार पार्वतीय समाज होगा राजनीतिक पार्टियों के टारगेट पर। राजनीतिक विशेषण के अनुसार मुस्लिम, पर्वतीय एवं कुर्मी वोटरों की संख्या लगभग समान है।
उत्तराखंड सरकार द्वारा इस बार राज्य के नगर निगमों में मेयर पद के लिए आरक्षण में बदलाव होगा. कुछ जगहों पर महिलाओं की सीटें पुरुषों के पास जाएंगी, जबकि कुछ […]
2024: वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा वैशाख पूर्णिम हिंदू धर्म में वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima Shubh muhurat) का खास महत्व होता है.
इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने से घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है, इसके अलावा पूर्णिमा के दिन व्रत, स्नान और दान […]
देहरादूनः AIIMS Rishikesh: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में महिला चिकित्सक से छेड़छाड़ के आरोपित नर्सिंग अधिकारी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की गाड़ी छठवें फ्लोर में बने वार्ड में पहुंच गई।
हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंटिंग मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स /संपादक अवतार सिंह बिष्ट , रूद्रपुर, उत्तराखंड इससे मरीज हक्के-बक्के रह गए। पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने गाड़ी के लिए रास्ता बनाया। […]
देहरादून: EWS reservation: राज्य की अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सूची में शामिल युवाओं को अब केंद्र में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (इडब्लूएस) के लिए तय आरक्षण का लाभ मिल सकेगा।
यह लाभ राज्य की ओबीसी सूची में शामिल उन्हीं व्यक्तियों को मिलेगा जो केंद्र की ओबीसी सूची में नहीं हैं। हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंटिंग मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स /संपादक अवतार […]
हाईकोर्ट नैनीताल ने उत्तराखंड सरकार को एक वर्ष के भीतर उत्तराखंड में राजस्व पुलिस व्यवस्था को पूरी तरह खत्म कर रेगुलर पुलिस व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को इस मामले में सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रितु बाहरी एवं न्यायाधीश न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने प्रदेश सरकार को रिपोर्ट पेश करने के निर्देश देते हुए याचिका निस्तारित कर दी।
देहरादून की ‘समाधान’ संस्था ने प्रदेश में राजस्व पुलिस व्यवस्था समाप्त करने को लेकर जनहित याचिका दायर की थी। इस याचिका में कहा गया कि हाईकोर्ट ने इस संबंध में […]
हल्द्वानी में एक परिवार नशे का लंबे समय से कारोबार कर रहा था। पुलिस उस परिवार के दो सदस्यों को नशे के इंजेक्शन के साथ जेल भेज चुकी है। मंगलवार को एसओजी और बनभूलपुरा पुलिस की टीम ने गफूर बस्ती निवासी युवक को 32.36 ग्राम स्मैक के साथ हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।
युवक यूपी के बहेड़ी से स्मैक खरीदकर लाया था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।Haldwani: नशे के कारोबार में […]
