भाजपा नेता और उत्तराखंड में OBC आयोग के सदस्य आदित्य राज सैनी का नाम एक गैंगरेप और मर्डर केस में सामने आया है (Uttarakhand Gangrape Murder BJP Leader). उनके साथ एक और शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

भाजपा नेता और उत्तराखंड में OBC आयोग के सदस्य आदित्य राज सैनी का नाम एक गैंगरेप और मर्डर केस में सामने आया है (Uttarakhand Gangrape Murder BJP Leader). उनके साथ एक और शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

भाजपा नेता और उत्तराखंड में OBC आयोग के सदस्य आदित्य राज सैनी का नाम एक गैंगरेप और मर्डर केस में सामने आया है (Uttarakhand Gangrape Murder BJP Leader). उनके साथ एक और शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, 24 जून की सुबह को पीड़िता का शव रूड़की-हरिद्वार हाईवे पर मिला था. मृतक लड़की की मां ने पुलिस में आदित्य राज सैनी और उसके साथी अमित सैनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

शिकायत में क्या है?

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायत में कहा गया कि आरोपी अमित सैनी ने पिछले छह महीने से लड़की को बहला-फुसलाकर रिश्ते में फंसा कर रखा, उसके साथ बलात्कार किया और परिवार को धमकी भी दी थी. पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि अमित सैनी 23 जून को शाम लगभग 7 बजे उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर उनके घर से ले गया. पीड़िता की मां ने बेटी को फोन किया तो कथित तौर पर अमित सैनी ने फोन उठाया और कहा कि लड़की उसके पास है. आरोप है कि इसके बाद फोन बंद हो गया.

शिकायत के मुताबिक, 24 जून की सुबह को पीड़िता की मां आदित्य राज सैनी के घर गई और पूरी घटना के बारे में बताया. इस पर आदित्य राज ने कथित तौर पर महिला से पुलिस के पास न जाने के लिए कहा.

25 जून को बहादराबाद पुलिस स्टेशन में दोनों के खिलाफ IPC की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश), 302 (हत्या), 363 (अपहरण), 366 (अपहरण, अपहरण या महिला को शादी के लिए मजबूर करना आदि), 376-ए, 376-डी (गैंगरेप), 506 (आपराधिक धमकी) और POCSO एक्ट की धारा 5 जी और 6 के तहत FIR दर्ज की गई है.

खबर है कि आदित्य राज को BJP के साथ-साथ राज्य के OBC आयोग से भी हटा दिया गया है.

पुलिस क्या कर रही है?

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने कहा कि मामले में सबूत जुटाने के लिए टीमें बनाई गई हैं और निष्पक्षता से जांच की जा रही है. कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. SP सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने द इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि फिलहाल मामले में जिन लोगों के नाम हैं, वो संदिग्ध हैं और जांच के नतीजों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि लड़की की मौत की वजह की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में होगी.

कांग्रेस ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

इधर, उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं. राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति पटरी से बाहर हो गई है. बोलीं- ऐसा लग रहा है कि पुलिस प्रशासन कुंभकरण की नींद सो रहा है.

– महिला पर हाउस हेल्प का गैंगरेप करवाने के आरोप, कुछ बोल ना सके तो जुबान कटवा दी!

इधर, BJP के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पार्टी ने आदित्य राज सैनी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है. बोले- BJP इस तरह के कृत्यों को कभी बर्दाश्त नहीं करती है.