राज्यपाल गुरमीत सिंह पहुँचे नैनीताल।रिपोर्ट। ललित जोशी/ हर्षित जोशी।नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल राजभवन में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ग्रीष्मकालीन प्रवास पर पहुंचे। राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राजभवन पहुंचने पर आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत, जिलाधिकारी  वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. एन. मीणा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया।

आयुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों की ली बैठक दिये निर्देश। रिपोर्ट। ललित जोशी/हर्षित जोशी नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में विकास प्राधिकरण कार्यालय सभागार […]

रूद्रपुर शहर के फर्नीचर व्यवसायी गुलशन नारंग, उनके पुत्र रौनिक नारंग और पार्टनर सौरभ गावा के प्रतिष्ठान और घरों में छापेमारी दूसरे दिन भी जारी रही। छापेमारी के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान किसी को व्यापारी और उनके परिवारजनों से नहीं मिलने दिया गया। बता दें लखनऊ से आयकर विभाग की टीम बृहस्पतिवार सुबह 12 वाहनों में यहां पहुंची। टीमों ने गल्ला मण्डी स्थित गुलशन नारंग के नारंग फर्नीचर मार्ट के साथ ही उनके घर और पुत्र रौनिक नारंग एवं पार्टनर सौरभ गावा के मॉडल कालोनी स्थित विनायक प्लाई के कारपोरेट ऑफिस , सौरभ गावा के एलायंस कालोनी स्थित घर मे ंएक साथ छापेमारी की। टीमों ने फर्नीचर मार्ट में गुलशन नारंग से दुकान के स्टॉक, बैंक खातों का ब्योरा, खरीद बिक्री के रिकार्ड लेने के साथ ही कारोबार के संबंध में पूछताछ की। गुलशन नारंग से टीम ने उनकी पत्नी और बेटे विकास के नाम संचालित विनायक ट्रांसपोर्ट कंपनी के बारे में जानकारी ली। जांच की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। छापेमारी के दौरान पुलिस फोर्स ने किसी को अंदर नहीं जाने दिया। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम तमाम दस्तावेजों को खंगाल रही है। तीनों जगहों से काफी दस्तावेज अब तक कब्जे में लिए जा चुके हैं जिनके बारे में जांच की की जा रही है। इसके अलावा कारोबारियों और उनके परिवार के बैंक खातों के अलावा फर्मों के बैंक खातों व लेनदेन का भी ब्योरा लिया जा रहा है। बताया जाता है कि आयकर विभाग की टीम गुलशन नारंग के पुत्र विकास नारंग की ट्रांसपोर्ट कंपनी की जांच के सिलसिले में आई थी। बाद में टीम ने नारंग परिवार की अन्य संपत्तियों की भी जांच शुरू कर दी। आयकर विभाग की टीम विकास नारंग का इंतजार कर रही है। बताया जा रहा है कि विकास नारंग का फोन कल से ही बंद आ रहा है। समाचार लिखे जाने तक तीनों स्थानों पर आयकर विभाग की टीम जमी हुई थी।

नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्टिंग करने संबंधी आठ मई के हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे, नया अपडेट । जानें

नैनीताल से हाईकोर्ट को स्थानांतरित करने संबंधी आठ मई के हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे आ गया है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की याचिका पर जस्टिस नरसिम्हन और […]

कुमायूं विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने जीते पदक…. अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वुडबॉल महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन दिनांक 8 मई से 11 मई 2024 तक जे.एन.सी.टी. प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी,भोपाल में कराया गया। कुमाऊं विश्वविद्यालय,नैनीताल के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया इस प्रतियोगिता में कुमाऊं विश्वविद्यालय के महिला एवं पुरुष वर्ग मे कुल 14 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर कुमाऊं विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। इस टीम के टीम मैनेजर एवं कोच आर ए एन पब्लिक स्कूल की अध्यापिका श्रीमती जया पांडे एवं अभय बिष्ट रहे। डॉ नागेंद्र शर्मा ने बताया की इस प्रतियोगिता में स्ट्रोक एवं फेयरवे दोनों ही इवेंट्स में विश्वविद्यालय की टीम ने प्रतिभाग कर विश्वविद्यालय के लिए एक स्वर्ण एक रजत तथा एक कांस्य पदक अर्जित किया। पुरुष वर्ग में स्ट्रोक इवेंट के डबल्स इवेंट मे योगेश पाण्डेय एवं तेजस्वी कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया। महिला वर्ग में फेयरवे इवेंट के डबल्स इवेंट में वैशाली पांडे एवं कशिश शर्मा ने रजत पदक तथा स्ट्रोक इवेंट के सिंगल इवेंट मे मनजोत कौर मैं कांस्य पदक हासिल किया। उक्त अवसर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत ने समस्त पदक विजेता खिलाड़ियों एवं क्रीडा परिषद को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। उक्त अवसर पर कुलसचिव दिनेश चंद्र,उपकुल सचिव दुर्गेश डिमरी,अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वुडबॉल महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन दिनांक 8 मई से 11 मई 2024 तक जे.एन.सी.टी. प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी,भोपाल में कराया गया। कुमाऊं विश्वविद्यालय,नैनीताल के क्रीड़ा अधिकारी डॉक्टर नागेंद्र शर्मा ने बताया इस प्रतियोगिता में कुमाऊं विश्वविद्यालय के महिला एवं पुरुष वर्ग मे कुल 14 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर कुमाऊं विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। इस टीम के टीम मैनेजर एवं कोच आर्यन पब्लिक स्कूल की अध्यापिका श्रीमती जया पांडे एवं अभय बिष्ट रहे।

डॉ नागेंद्र शर्मा ने बताया की इस प्रतियोगिता में स्ट्रोक एवं फेयरवे दोनों ही इवेंट्स में विश्वविद्यालय की टीम ने प्रतिभाग कर विश्वविद्यालय के लिए एक स्वर्ण एक रजत तथा […]

रूद्रपुर 24 मई, 2024-  प्रदेश के श्री राज्यपाल ले0 ज0(रि0) गुरमीत सिंह अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार 10.40 बजे जोलीग्राड एयरपोर्ट देहरादून से स्टेड प्लेन द्वारा प्रस्थान कर 11.50 पंतनगर एयपोर्ट पहुचे। मा0 श्री राज्यपाल  ने अल्प विश्राम के उपरांत पंतनगर एयरपोर्ट से कार द्वारा नैनीताल के लिये प्रस्थान किया।महामहिम राज्यपाल के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर जिलाधिकारी उदयराज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोड़के, कुलपति पंतनगर विश्वविद्यालय मनमोहन सिंह चौहान ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। राज्यपाल को एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।इस अवसर पर एसपी सीटी मनोज कत्याल, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, सीएमओ डॉ0 मनोज कुमार शर्मा, सीओ निहारिका तोमर आदि मौजूद थे।

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने में 30 दिन होते हैं जिनकी गणना सूर्य और चंद्रमा की गति के आधार पर की जाती है. इसी पंचांग के आधार पर भारत के अधिकतर राज्यों में व्रत और त्योहार आदि मनाए जाते हैं. पंचाग के मुताबिक पूर्णिमा के बाद यानी कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नया महीना शुरू होता है. चंद्रमा की कलाओं के ज्यादा या कम होने के अनुसार ही हर महीने को कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष के आधार पर दो भागों में बांटा जाता है. इसमें 15 दिनों के एक पक्ष को कृष्ण पक्ष, तो बाकी के 15 दिनों का दूसरा शुक्ल पक्ष कहा जाता है.

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंटिंग मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स /संपादक अवतार सिंह बिष्ट , रूद्रपुर, उत्तराखंड ऐसे होती है कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की गणनापूर्णिमा से अमावस्या के बीच के […]

24 मई  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव का रण जीतने के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और पंजाब में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:15 बजे मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे। हिंदुस्तान ग्लोबल […]

SRH vs RR Dream11 Prediction, Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Playing XI: आईपीएल 2024 में दूसरा क्वालिफायर शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

हैदराबाद को पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ हार मिली है वहीं राजस्थान रॉयल्स एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी को मात देकर यहां पहुंची है। इस मैच को जीतने वाली टीम […]

शिक्षा विभाग ने अनिवार्य तबादलों के लिए पात्र शिक्षकों और अधिकारियों की सूची जारी कर दी है। सुगम से दुर्गम और दुर्गम से सुगम क्षेत्र में अनिवार्य तबादलों के लिए पात्रता सूची में 35 अधिकारियों और 3,301 प्रवक्ताओं के नाम शामिल हैं।

शिक्षा विभाग ने खंड शिक्षा अधिकारियों के दुर्गम से सुगम क्षेत्र में अनिवार्य तबादलों के लिए पात्र अधिकारियों की जो सूची जारी की है, उसमें 17 बीईओ भी शामिल हैं, […]