देहरादून 04 मई 2024पत्रकार गजेन्द्र सिंह रावत के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने की धीरेन्द्र प्रताप ने की निंदा

उत्तराखण्ड कंाग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप ने बयान जारी करते हुए जानेमाने पत्रकार गजेन्द्र सिंह रावत के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने की निंदा की हैं, धीरेन्द्र प्रताप ने […]

बोर्ड परीक्षा के बेहतर परिणाम में अतिथि शिक्षकों की भूमिका, अतिथि शिक्षकों के कार्य की पूरे प्रदेश में हो रही है प्रशंसा! जहां-जहां अतिथि शिक्षक नियुक्त थे, या पूर्ण रूप से जिम्मेदारी अतिथि शिक्षकों की थी, वहां का रिजल्ट अन्य स्कूलों की अपेक्षा उत्कृष्ट रहा, खबर हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स प्रिंट मीडिया शैल ग्लोबल टाइम से,

अल्मोड़ा जिले के ताकुला ब्लॉक में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मंसारीनाला चौड़ा में विगत कुछ समय पहले शिक्षकों की कमी की खबर प्रकाशित हुई थी , जिसमें रिक्त पदों और […]

सुगम और शहरों में तैनाती के लिए जद्दोजहद के बजाय अध्यापक बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए मशक्कत करते तो परीक्षार्थियों का परिणाम बेहतर होता। इस बार उत्तराखंड बोर्ड में हाईस्कूल का परीक्षाफल 89.14 प्रतिशत और इंटर का 82.62 प्रतिशत रहा, जबकि हल्द्वानी विकासखंड के कई स्कूल का परीक्षा 50 फीसदी से भी कम रहा।

हल्द्वानी विकासखंड के 34 राजकीय विद्यालयों में हाईस्कूल में सफलता प्रतिशत 84.98 और इंटर में 87.79 प्रतिशत रहा। राइंका बनभूलपुरा में हाईस्कूल में 57 प्रतिशत बच्चे फेल हो गए। यहां […]

बादशाहपुर विधानसभा के घर-घर पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बरगुड़गांव – लोकसभा चुनाव के दो चरण समाप्त हो चुके हैं। देश की लगभग 200 से अधिक सीटों पर मतदान हो चुका है ऐसे में अभी देश भर में पांच चरणों का मतदान बाकी है। जहां सभी राजनीतिक दलों के लोग चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं ।गुड़गांव सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी और फिल्म अभिनेता राज बब्बर भी अपने चुनाव प्रचार में जोरों शोरों से लगे हुए हैं। आज उन्होंने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ बादशाहपुर विधानसभा में जनसंपर्क किया और घर-घर जाकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान उन्होंने गठबंधन सरकार की उपलब्धियां बताई। उन्होंने कहा यदि इस बार केंद्र में गठबंधन की सरकार बनेगी तो सर्व समाज का विकास किया जाएगा। जनसंपर्क के दौरान रूद्रपुर उत्तराखंड के युवा कांग्रेसी नेता सौरभ राज बेहड भी उनके जनसंपर्क अभियान में उनके साथ डटे हुए नजर आए ।जहां उन्होंने घर-घर जाकर राज बब्बर के पक्ष में मतदान की अपील की। जहां कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर ने सौरव राज बेहड को पटका पहनकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा उत्तराखंड के युवा नेता बेहड लगातार अपना चुनाव प्रचार में सहयोग दे रहे हैं जिससे प्रतीत होता है कि आज का युवा कांग्रेस और गठबंधन की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है। उन्होंने बादशाहपुर विधानसभा में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साधा। इस मौके पर वर्धन यादव, संजय मक्कड़, वीरेंद्र सिंह, संजय यादव, रोहित गुर्जर, डॉक्टर धीरज देसाई समेत सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्राकृतिक आपदाओं का दंश झेल रहे उत्तराखंड में 400 से ज्यादा ऐसे गांव हैं, जहां आसमान में उमड़ते मेघों को देखकर ग्रामीणों की सांस अटक जाती है।

विशेषकर, वर्षाकाल तो इसी प्रार्थना में गुजरता है कि वर्षा कब बंद होगी। असल में ये आपदा प्रभावित गांव हैं, जिनकी संख्या साल-दर-साल बढ़ती जा रही है। अब जिलों से […]

चारधाम यात्रा 2024 शुरू होने से पहले हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर श्रद्धालुओं को ठगने के लिए बनाई 12 वेबसाइट को साइबर सेल ने बंद करवा दिया है। पिछले साल 64 फर्जी वेबसाइट।  हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/प्रिंट मीडिया : शैल ग्लोबल टाइम्स/ संपादक ;अवतार सिंह बिष्ट ,रूद्रपुर उत्तराखंड

चारधाम यात्रा 2024 शुरू होने से पहले हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर श्रद्धालुओं को ठगने के लिए बनाई 12 वेबसाइट को साइबर सेल ने बंद करवा दिया है। पिछले साल […]

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे पारे में वृद्धि होने लगी है। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से एक-दो डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है।

जबकि, न्यूनतम पारा सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे है। जिससे सुबह-शाम मौसम सुहावना है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और वर्षा के […]

उत्तराखंड में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। कार के गहरी खाई में गिरने से पांच छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई है। मरने वालों में एक छात्रा भी शामिल है। दर्दनाक सड़क हादसा शनिवार सुबह हुआ है।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के समीप शनिवार सुबह एक कार के खाई में गिरने से देहरादून के अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ रहे एक छात्रा समेत पांच छात्रों की मौत हो […]

महानगरों में तापमान बढ़ने से सैलानियों का रुख अब पहाड़ की ओर है। हालांकि जंगलों के जलने की वजह से धुंध का असर है, मगर मौसम में मैदान जितनी तपिश नहीं है।

इसीलिए कम तापमान वाले इलाके पर्यटकों की पसंद हैं। कौसानी में पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। साहसिक यात्रा के शौकीन इससे आगे पिंडारी ग्लेशियर का रुख कर रहे हैं। […]

आज दिनांक-03.05.2024 को शहर रूद्रपुर में विभिन्न जगहों का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण दौरान गतिमान निम्न निर्माणों को उच्च अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में प्राधिकरण की टीम द्वारा तार बाड के सहायता से सील किया गया।