2024: वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा  वैशाख पूर्णिम हिंदू धर्म में वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima Shubh muhurat) का खास महत्व होता है.

इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने से घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है, इसके अलावा पूर्णिमा के दिन व्रत, स्नान और दान […]

देहरादूनः AIIMS Rishikesh: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में महिला चिकित्सक से छेड़छाड़ के आरोपित नर्सिंग अधिकारी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की गाड़ी छठवें फ्लोर में बने वार्ड में पहुंच गई।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंटिंग मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स /संपादक अवतार सिंह बिष्ट , रूद्रपुर, उत्तराखंड इससे मरीज हक्के-बक्के रह गए। पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने गाड़ी के लिए रास्ता बनाया। […]

देहरादून: EWS reservation: राज्य की अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सूची में शामिल युवाओं को अब केंद्र में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (इडब्लूएस) के लिए तय आरक्षण का लाभ मिल सकेगा।

यह लाभ राज्य की ओबीसी सूची में शामिल उन्हीं व्यक्तियों को मिलेगा जो केंद्र की ओबीसी सूची में नहीं हैं। हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंटिंग मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स /संपादक अवतार […]

हाईकोर्ट नैनीताल ने उत्तराखंड सरकार को एक वर्ष के भीतर उत्तराखंड में राजस्व पुलिस व्यवस्था को पूरी तरह खत्म कर रेगुलर पुलिस व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को इस मामले में सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रितु बाहरी एवं न्यायाधीश न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने प्रदेश सरकार को रिपोर्ट पेश करने के निर्देश देते हुए याचिका निस्तारित कर दी।

देहरादून की ‘समाधान’ संस्था ने प्रदेश में राजस्व पुलिस व्यवस्था समाप्त करने को लेकर जनहित याचिका दायर की थी। इस याचिका में कहा गया कि हाईकोर्ट ने इस संबंध में […]

हल्द्वानी में एक परिवार नशे का लंबे समय से कारोबार कर रहा था। पुलिस उस परिवार के दो सदस्यों को नशे के इंजेक्शन के साथ जेल भेज चुकी है। मंगलवार को एसओजी और बनभूलपुरा पुलिस की टीम ने गफूर बस्ती निवासी युवक को 32.36 ग्राम स्मैक के साथ हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।

युवक यूपी के बहेड़ी से स्मैक खरीदकर लाया था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।Haldwani: नशे के कारोबार में […]

उत्तराखंड में मानसून के दस्तक देने से पहले मूसलाधार बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। पौड़ी जिले के राठ क्षेत्र में बारिश के बाद गदेरे उफान पर आ गए। बारिश की वजह से क्षेत्र में 25 से 30 गांव प्रभावित हुए हैं।

बुधवार शाम को अचानक मौसम के बदले मिजाज ने राठ क्षेत्र के कई गांवों मे तबाही मचा दी। हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंटिंग मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स /संपादक अवतार सिंह बिष्ट […]

हाईकोर्ट नैनीताल शिफ्टिंग को लेकर पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेटर लिखने के बाद पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पूर्व सीएम रावत का कहना था कि शिफ्टिंग के विवाद से हम सभी को बचना चाहिए क्योंकि हम एक राज्य हैं। हिन्दुस्तान ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व राज्यपाल […]

रामपुर तिराहा कांड की सीबीआई बनाम राधा मोहन द्विवेदी पत्रावली में चश्मदीद बुजुर्ग महिला ने अदालत में वारदात की बर्बरता बयान की। हालांकि वह आरोपियों को नहीं पहचान पाई । दस आरोपी अदालत में हाजिर हुए।

अपर जिला जज/विशेष पॉक्सो एक्ट कोर्ट संख्या-दो के पीठासीन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने सुनवाई की। उत्तराखंड संघर्ष समिति के अधिवक्ता अनुराग वर्मा और बचाव पक्ष के अधिवक्ता श्रवण कुमार […]

रूद्रपुर, 22 मई, 2024/ जनपद के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का अकादमिक वर्ष 2023-24 में बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम पर समीक्षा करते हुए प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि जिन विषयों में छात्रों का प्रदर्शन खराब रहा है, उन विषयों के शिक्षकों पर कार्यवाही करें व उन्हें बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्ति के लिए प्रेरित करें, यह निर्देश विकास भवन स्थित गांधी हॉल में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेते हुए दिए।मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से विषयवार व संकायवार परीक्षाफल पर चर्चा की, खराब प्रदर्शन के कारण जानें व उनकी समीक्षा की जिसमें विद्याार्थियों की कम उपस्थिति, विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, शिक्षण का माध्यम अंग्रेजी होना जैसे कारणों पर चर्चा की गई। उन्होंने परीक्षाफल में सुधार के लिए कम्पार्टमेंट प्राप्त छात्रों पर अगले दो माह में अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए साथ ही कहा कि जिन विद्यालयों का परीक्षाफल अच्छा रहा है उनसे समन्वय कर बेहतर शिक्षण तरीकों को अपनाएं तथा ऐसे तरीकों को अपनाएं जो बच्चों के लिए रूचिकर हों। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा उनकी काउंसलिंग करें व उन्हें बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करें साथ ही पीटीए मीटिंग करते हुए उनके परिजनों को भी प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि ऐसे कारक जो बच्चों के ज्ञान, कौशल, योग्यताएं व मूल्यों में वृद्धि के लिए अच्छे हैं उन पर विशेष ध्यान दें। कहा कि जो छात्र लगातार विद्यालय नहीं आ रहे हैं, उनके परिजनों से बात करें साथ ही उनकी सूची बनाकर खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से हमें प्रेषित करें ताकि छात्रों व अभिभावको की काउंसलिंग की जा सके। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है उन विद्यालयों में ऑनलाईन पीएम ई-विद्या चैनल के द्वारा कक्षाएं संचालित की जाएं।मुख्य विकास अधिकारी ने डायट के प्राचार्य को निर्देश दिए कि जो एनजीओ शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं, उनसे शिक्षण कौशल व पठन-पाठन के तरीकों का आदान-प्रदान करें साथ ही शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी के.एस.रावत, जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. राजपूत, खंड शिक्षा अधिकारी, डायट प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र सिंह सहित संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद थे।

उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में प्रारंभिक कक्षाओं के बच्चे राज्य आंदोलन के इतिहास के साथ ही कारगिल के अमर शहीदों के बलिदान को पढ़ेंगे। सीएम की घोषणा के बाद राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने हमारी विरासत और विभूतियां पुस्तक तैयार की है, जिसे कक्षा छह से आठ तक सामाजिक विज्ञान विषय की सहायक पुस्तिका के रूप में पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में हुई विभाग की बैठक में इसका प्रस्तुतीकरण किया गया। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की निदेशक वंदना गर्ब्याल ने बताया, बाल साहित्य […]