चारधाम यात्री पंजीकरण के लिए तपती गर्मी में खड़े नहीं रहेंगे। पंजीकरण करने वाली कंपनी की ओर से यात्रियों को इलेक्ट्राॅनिक टोकन दिए जाएंगे। इन टोकन को लेकर तीर्थयात्री वातानुकूलित टेंट के अंदर बैठकर पंजीकरण के लिए अपनी बारी का इंतजार करेंगे।

112 बेड की डोरमेट्री में भी एयर कंडीशनर लगेंगे। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बृहस्पतिवार को चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक की। […]

चारधाम यात्री पंजीकरण के लिए तपती गर्मी में खड़े नहीं रहेंगे। पंजीकरण करने वाली कंपनी की ओर से यात्रियों को इलेक्ट्राॅनिक टोकन दिए जाएंगे। इन टोकन को लेकर तीर्थयात्री वातानुकूलित टेंट के अंदर बैठकर पंजीकरण के लिए अपनी बारी का इंतजार करेंगे।

112 बेड की डोरमेट्री में भी एयर कंडीशनर लगेंगे। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बृहस्पतिवार को चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक की। […]

रूद्रपुर ।एसीजेएम साहिसता बानों ने चैक बाउंस के आरोपी को 6 माह के कारावास और 1 लाख 70 हज़ार रुपये जुर्माने की सज़ा सुना दी ।पत्रकार प्रेमपाल गंगवार के अधिवक्ता सुरेन्द्र गिरधर ने बताया कि वीरपाल पुत्र श्री हरीश कुमार निवासी ग्राम दुगना मजरा पोस्ट शरीफनगर थाना देवरानियाँ तहसील बहेड़ी ज़िला बरेली (यूपी) ने प्रेमपाल से वर्ष 2019 में मकान बनवाने के लिए एक लाख पचास हज़ार रुपये उधार लिए थे और वापिस करने के लिए कुछ समय माँगा था ।कुछ माह बाद रूपये वापिस माँगे तो टालमटोल करने लगा बार बार तकादे करने पर वीरपाल ने एक लाख पचास हज़ार रुपये का एक चैक दिनांक 10.06.2019 का प्रेमपाल को दिया जिसको बैंक खाते में जमा कराया तो वह बाउंस हो गया ।जिसके बाद प्रेमपाल ने अपने अधिवक्ता के ज़रिए एक नोटिस वीरपाल को भेजा पर उसने रूपये नही दिये तो मजबूरन कोर्ट में मुक़दमा दायर किया गया ।मुक़दमा एसीजेएम/अपर सीनियर सिविल जज साहिसता बानों की कोर्ट में चला जिसमें परिवादी के अधिवक्ता सुरेन्द्र गिरधर ने गवाह पेश कर आरोप सिद्ध कर दिया जिसके बाद न्यायाधीश महोदय साहिसता बानों ने दोनों पक्षों की बहस सुनने व तथ्यों का परीक्षण करने के बाद आज गुरूवार को वीरपाल को 6 के कारावास और 1 लाख 70 हज़ार रुपये जुर्माने की सज़ा सुना दी साथ ही कहा कि जुर्माने की धनराशि में से 1 लाख 65 हज़ार रुपये प्रेमपाल को मिलेंगे और 5 हज़ार रुपये राज्य के पक्ष में जमा किए जायेंगे ।———-

गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदयाल ने आज चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने मंगलवार को पर्चा भरा था। 

कांग्रेस से पौड़ी लोकसभा सीट पर प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने आज बुधवार को नामांकन किया। लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांच सीटों पर अब तक 26 उम्मीदवार पर्चा भर चुके हैं।

रूद्रपुर 28 मार्च, 2024 (सू.वि.)- लोकसभा सामान्य निर्वाचन में गुरूवार को नामांकन स्कूटनी (संवीक्षा) के दिन 04 नैनीताल उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र रिटर्निंग ऑफिसर उदयराज सिंह द्वारा सामान्य प्रेक्षक गगनदीप सिंह बरार की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की स्कूटनी (जांच) की गयी। सभी 10 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये।रिटर्निंग ऑफिसर उदयराज सिंह ने नामांकन पत्र स्कूटनी/जांच दौरान मौजूद प्रत्याशियों प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी देते हुये कहा कि सभी प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का अक्षरसह अनुपालन करना सुनिश्चित करें तथा रैली, वाहनों की पूर्व अनुमति ले व अनुमति पत्र को वाहन के मुख सीसे पर लगाना भी सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी टीमें पैनी नजर रखे हुये है इसलिए प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि प्रचार के दौरान आचार संहिता का अनुपालन करें व पेड, हेड न्यूज से बचें। उन्होने कहा कि निर्वाचन में प्रचार सम्बन्धित व्यय को निर्धारित पंजीका में नियमित अंकन करें व नियत तिथियों में व्यय प्रेक्षक को अवलोकन भी कराये। उन्होने कहा कि सभी प्रत्याशी पोलिंग व काउंटिग एजेन्ट को तैनात करते हुए उनकी सूची उपलब्ध करा दें तथा मत की गोपनियता बनाये रखे। उन्होने सभी प्रत्याशी प्रतिनिधियों से वेयर हाउस से ईवीएम लाने-लेजाने तथा ईवीएम स्ट्रांग रूम के निरीक्षण व रंेडमाईजेशन के दौरान उपस्थित रहने की अपील की। उन्होने कहा कि निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को प्रलोभन देने वाली सभी वस्तुए जैसे मदिरा, धन, बल अन्य सामाग्री पूर्णतह प्रतिबन्धित है व सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग भी पूर्णतह प्रतिबन्धित है इसलिए प्लास्टिक का उपयोग कतई न करेें। उन्होने कहा कि प्रत्याशी को निर्वाचन से सम्बन्धित जिज्ञासा व शंका हो तो वे कन्ट्रोल रूम, सुविधा एप व उनसे भी जानकारी ले सकते है।सामान्य प्रेक्षक गगनदीप ने कहा भी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए सभी प्रत्याशी निर्वाचन की मर्यादा को बरकरार रख़ंे। उन्होने कहा कि निर्वाचन से सम्बन्धित किसी प्रकार जानकारी या शंका हो तो वे उनसे फोन पर वार्ता भी कर सकते है।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी/नोडल निर्वाचन मनीष कुमार, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मनीष बिष्ट आदि मौजूद थे।

रूद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखण्ड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह के आवास पर पहुंचे इस दौरान उन्होंने रामपाल सिंह सहित पार्टी के कुछ अन्य लोगों के साथ राजनैतिक परिदृश्य को लेकर चर्चा की। भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम गुरूवार सुबह अचानक निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह के शक्ति विहार स्थित निवास पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर रामपाल सिंह और उनके परिजनों ने उनका स्वागत किया और उन्हें सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी ने पूर्व मेयर रामपाल सिंह सहित पार्टी के कुछ अन्य पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव और आगामी निकाय चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा की और चुनाव को लेकर आवश्यक मार्ग दर्शन भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रचण्ड बहुमत से केन्द्र में एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है, लेकिन संभावित जीत से अति उत्साह में आने के बजाय कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जी जान से जुटें। हर कार्यकर्ता को प्रयास करना है कि जीत रिकार्ड मतों से हों।

नाग नागिन को नए घर की नीव पर रखने की प्राचीन परंपरा है, जो कि हिंदू धर्म में अत्यधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है. नाग नागिन हिंदू धर्म में देवता के रूप में पूजे जाते हैं उन्हें संसार की रक्षा कल्याण का प्रतीक माना जाता है.

नाग नागिन को नए घर की नीव पर रखने की प्राचीन परंपरा है, जो कि हिंदू धर्म में अत्यधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है. नाग नागिन हिंदू धर्म में देवता के […]

28 March 2024: आज का पंचांग – 28 मार्च 2024 गुरुवार फाल्गुन कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि है. हिन्दू पंचांग के अनुसार आज स्वाति नक्षत्र है. हर दिन पंचांग के अनुसार अगर आप कोई भी शुभ कार्य करते हैं तो आपको उसमें लाभ भी मिलता है.

हिंदू धर्म शास्त्रों में ग्रहों नक्षत्रों की दशा के अनुसार कई कार्यों को करने की सलाह दी जाती है, ऐसे ही कुछ कार्यों से बचने की सलाह भी दी जाती […]

हिंदू धर्म में भगवान गणेश का बहुत महत्व है. लोग किसी भी धार्मिक गतिविधि या समारोह को शुरू करने से पहले उनकी पूजा करते हैं क्योंकि वह बाधाओं को दूर करने में मदद करते हैं.

जब गणेश प्रसन्न होते हैं, तो वे समस्याएं दूर कर देते हैं अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं. बुधवार के दिन लोग भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए […]

रुद्रपुर 28 मार्च सूचना विभाग।

जनपद में शत प्रतिशत मतदान हेतु ज़िला निर्वाचन अधिकारी / ज़िलाधिकारी उदय राज सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में 31 बटैलियन पीएसी ऊधम सिंह नगर के […]