मुख्यमंत्री धामी का कल हल्द्वानी दौरा, भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति में करेंगे शिरकत

Spread the love


हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार, 9 सितंबर को हल्द्वानी दौरे पर रहेंगे। जारी भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह खटीमा स्थित अपने निजी आवास नगला तराई से रवाना होकर लोहियाहेड हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए हल्द्वानी के एफटीआई हेलीपैड पहुंचेंगे।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड


मुख्यमंत्री सुबह करीब 10:25 बजे रामपुर रोड स्थित होटल विंटेज ग्रीन पहुंचेंगे, जहां वे भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद दोपहर में वे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर 3:10 बजे मुख्यमंत्री दोबारा होटल विंटेज ग्रीन पहुंचेंगे और शाम 4:30 बजे तक भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद देवलचौड़ चौराहा स्थित होटल अमरदीप में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद रात में हल्द्वानी में विश्राम करेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश कार्यसमिति, प्रदेश पदाधिकारियों और कोर कमेटी की बैठकों में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी रणनीति और चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा होने की संभावना है।


Spread the love