रुद्रपुर। वार्ड नंबर 27 स्थित गांधी कॉलोनी के दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में विधायक निधि से स्वीकृत 5 लाख रुपये की धनराशि से निर्मित हाल का लोकार्पण विधायक शिव अरोरा ने स्थानीय लोगों एवं मंदिर समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में किया। इस अवसर पर मंदिर समिति एवं क्षेत्रवासियों ने विधायक शिव अरोरा का फूल-मालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक शिव अरोरा ने मंदिर परिसर में आयोजित रामायण कथा में भी सहभागिता की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि गांधी कॉलोनी का दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिवर्ष विशाल श्रीबालाजी दरबार सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मंदिर समिति द्वारा हाल निर्माण की मांग रखी गई थी, जिसे विधायक निधि के माध्यम से पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि हाल के निर्माण से श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को बैठने की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में भी सुविधा होगी।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी हैं। सड़कों और नालियों के निर्माण के साथ-साथ धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि ये स्थल और अधिक भव्य एवं आकर्षक दिखाई दें।
कार्यक्रम में मंदिर समिति अध्यक्ष सुनील यादव सहित सोनू यादव, प्रीतम यादव, अंशु अरोरा, संजय राजपूत, ललित यादव, मिंटू यादव, विष्णु यादव, विशाल यादव, राजेश यादव, मेघा यादव, रीता यादव, कुसुम, प्रेमलता एवं शीला समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
