उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी और अल्मोड़ा जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम आज फिर बिगड़ गया। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। वहीं, केदारनाथ में दोपहर बाद से जमकर बर्फबारी हुई। इससे बर्फ साफ करने का काम प्रभावित हुआ।

जबकि प्रदेश के चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। छह अप्रैल के बाद प्रदेश […]

वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने माना है कि कांग्रेस सुस्त हो गई है. कांग्रेस आलसी हो गई है. मगर, उनके साथ आए गठबंधन के लोग उनको जगा रहे हैं. कह रहे हैं- उठो, जागो, लड़ो और जीतो.

उनका दावा है कि हम हरिद्वार सीट जीत रहे हैं और उत्तराखंड की चार अन्य सीटों पर भी जीत रहे हैं. टिहरी में हम आगे हैं और अल्मोड़ा में कांटे […]

पुलिस द्वारा की गई जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा की गई जांच के उपरांत यह तथ्य प्रकाश में आया कि घटना को जिन दो लोगों के द्वारा कारित किया गया […]

रुद्रपुर 04 अप्रैल सूचना।

गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह के निर्देशन में स्वीप टीम द्वारा एसबीएस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत महाविद्यालय की एनसीसी के छात्र-छात्राओं […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में अपने बूथ के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लक्ष्य के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में अपनी मेहनत से रिकॉर्ड बना रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखकर बाकी पार्टियों के नेता पहले ही ठंडे पड़ जाते हैं।मोदी ने उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के तहत आने वाली 10 लोकसभा सीटों के सभी 22,648 बूथ के कार्यकर्ताओं को ‘नमो ऐप’ के माध्यम से संबोधित किया।

अपना पोलिंग बूथ जीतने और रिकॉर्ड तोड़ने का संकल्प पीएम मोदी, ‘हम चुनाव में कितनी ही बड़ी विजय प्राप्त करने की इच्छा रखते हों लेकिन जब तक पोलिंग बूथ नहीं […]

2024: चुनावी तपिश से बढ़ने लगा उत्‍तराखंड के गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र का राजनीतिक पारा, इनके बीच माना जा रहा मुख्य मुकाबलाउच्च हिमालयी और सीमांत नीति-माणा से लेकर रामनगर के तराई और यमकेश्वर व नरेंद्रनगर में गंगा व सहायक नदियों के तटीय क्षेत्र तक पसरे इस भू-भाग में इन दिनों प्रत्याशी आरोप-प्रत्यारोपों, वार-पलटवार, वायदों को लेकर जनता की अदालत में जमकर पसीना बहा रहे हैं।

चुनावी दंगल में भाग्य आजमा रहे 13 प्रत्याशियों में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, उत्तराखंड क्रांति दल, बहुजन समाज पार्टी, अखिल भारतीय परिवार पार्टी, बहुजन मुक्ति पार्टी, उत्तराखंड समानता पार्टी, सोशलिस्ट […]

इंडिया गठबंधन की सहयोगी दल आम आदमी पाटी ने प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों का समर्थन करने की घोषणा की है। आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि भाजपा की तानाशाही खत्म करने और लोकतंत्र बचाने को विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन बनाया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और आप प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने बुधवार को संयुक्त प्रेसवार्ता में भाजपा पर निशाना साधा। माहरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के आने […]

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने सरकारी नौकरियों में राज्य की मूल निवासी महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर बुधवार को राज्य सरकार से जवाब मांगा।

मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ सत्यदेव त्यागी की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिका में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण) […]

रूद्रपुर 03 अप्रैल, 2024 (सू.वि.)- लोकसभा सामान्य निर्वाचन में आगामी 08 से 10 अप्रैल तक दिव्यांग व बुजुर्ग (85 प्लस) अपसेंटी मतदाताओं को घर-घर मतदान कराने हेतु विकास भवन सभागार में मास्टर टेªनरो द्वारा मतदान टीमों को सैद्धांतिक व व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।नोडल कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जनपद मंे बुजुर्ग अपसेंटी मतदाता 580 व दिव्यांग अपसेंटी मतदाता 253 है और घर-घर मतदान कराने हेतु विधानसभावार तीन टीमें लगायी गयी है, इस तरह 09 विधानसभाओं में 27 टीमे घर-घर जाकर मतदान करायेगी। उन्होने मतदान टीमों से कहा कि मास्टर टेªनरों द्वारा जो भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है उसे गहनता से सीखे ताकि मतदान कराने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होने कहा कि दिव्यांगो व बुर्जुगो को उनके घर पर सावधानी से मतदान कराये व उसकी वीडियोग्राफी अवश्य करायी जाये। मतदान की गोपनीयता कतई भंग न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये। मतदान कराने से पूर्व प्रत्याशी अथवा उनके अभिकर्ताओं को सूचना अवश्य दी जाये।नोडल प्रशिक्षण नरेश चन्द्र दुर्गापाल, नोडल अपसेंटी वोटर्स विवेक राय ने बताया कि मतदान से पूर्व मतदाता की आईडी जांच कर ली जाये, उसके उपरांत मतदान अधिकारी मतदान की घोषणा करेगें उसके बाद सभी प्रपत्र सावधानी से भरेगें तद्दपश्चात मतदान करायेगें, मतदान की गोपनीयता बनाये रखेगें। इसलिए प्रशिक्षणों को गम्भीरता से ले व दक्ष होकर निर्वाध, निष्पक्ष, पारदर्शिता से मतदान कराना सुनिश्चित करे। उन्होने कहा जो भी शंका हो उनका सामाधान प्रशिक्षण में ही कर ले ताकि मतदान में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होने कहा भारत निर्वाचन आयोग की गाईड लाईन का अनुपालन करेगें तथा आयोग द्वारा मान्य दस्तावेजों का सावधानी से परीक्षण कर नामावली से मिलाकर मतदान कराएं, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो। उन्होने बताया कि मतदान के उपरांत वैग को सील कर एआरओ कार्यालय में जमा करायेगें।प्रशिक्षण में नोडल परियोजना निदेशक अजय सिंह, नोडल वैलेट सुभाष गुप्ता, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा सहित मतदान अधिकारी, वीडियोग्राफर आदि उपस्थित थे।

मोदी की रैली में भीड़ ने तोड़े रिकार्डः रामपालरुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली की सफलता पर निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं एवं रैली में पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त किया है। मीडिया को जारी बयान में रामपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली की तैयारियों के लिए इस बार बहुत कम समय मिला था। इसके बावजूद भीड़ ने सारे रिकार्ड तोड़ दिये। प्रधानमंत्री की चुनावी शंखनाद दैली उम्मीद से अधिक सफल रही। पूरे लोकसभा क्षेत्र से भारी संख्या में लोग प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए मोदी मैदान पहुंचे थे। लोगों की भारी भीड़ के चलते मोदी मैदान छोटा पड़ गया। रामपाल सिंह ने कहा कि मोदी की ऐतिहासिक रैली से कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ गया है। रैली की सफलता ने भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को बढ़त दिलाने का काम किया है। रैली को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट प्रचंड बहुमत के साथ इस नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र को जीतने जा रहे हैं । रामपाल सिंह ने कहा कि मोदी की इस रैली के बाद नैनीताल सीट के साथ साथ प्रदेश की पांचों सीटों पर भाजपा की जीत का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं आम जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तपती धूप में जो लोग भी रैली में पहुंचे हैं उनका यह त्याग बेकार नहीं जायेगा।