रुद्रपुर:- भारत देश को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ व ताकतवर देश बनाने के लिए प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बना अति आवश्यक है तथा कार्यकर्ता “अबकी बार 400 पार” के नारे को मिशन के रूप में लेकर दिन रात जुटे हुए हैं।उक्त अपील उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के रुद्रपुर स्थित आवास शुक्ला फार्म पर कार्यकर्ताओं से मिलते हुए व्यक्त किया। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रामपुर के बिलासपुर में जनसभा को संबोधित करने के पश्चात लौटते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले। यहां रुद्रपुर पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश शुक्ला के आवास पर बड़ी संख्या में रुद्रपुर किच्छा व अन्य क्षेत्रों के तमाम कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक का जोरदार स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री बलदेव औलख एवं रामपुर के भाजपा जिला अध्यक्ष भी मौजूद थे।स्वागत करने वालों में नानकमत्ता के पूर्व विधायक डॉक्टर प्रेम सिंह राणा, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, जिला मंत्री राकेश सिंह, सुभाष तनेजा, किच्छा मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, तरुण दत्ता, जिला कोषाध्यक्ष विकास बत्रा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा, मुकेश कोली, राजेश कोली, चंदन जायसवाल, रजत दिक्षित, मयंक तिवारी, नारायण पाठक, नरेंद्र ठुकराल, आत्मा परियोजना अध्यक्ष रविकांत वर्मा, अजीत पाठक, खड़क बहादुर सिंह, अखिलेश यादव, वीरेंद्र यादव, शिवकुमार यादव, नंदलाल यादव, इफ्तार मियां, खेमकरण कश्यप, किसान मोर्चा जिला मंत्री धीरज सिंह, फरजाना बेगम, पूरन भट, अविरल तिवारी, राजेश प्रताप सिंह रिंकू, मनीष गुप्ता, महेंद्र वाल्मीकि, पंतनगर मंडल अध्यक्ष अनिल यादव, अमर खान, रोहित भट्ट, बलजीत गाबा, विशाल गुप्ता, विनोद कोहली, धनीराम, बिजेंद्र यादव, डीएन यादव समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नेपाल बार्डर से पकड़े गए फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले राहुल करीब एक दर्जन से ज्यादा गैंगस्टर के नकली दस्तावेज बनवा कर उन्हें विदेश भागने में मदद कर चुका है।

हालांकि पूछताछ में आरोपित ने कहा कि अब तक उसने कितने लोगों के पासपोर्ट बनवाए है, यह उसे याद नहीं है। लेकिन कई नामी बदमाशों की जानकारी आरोपित ने पुलिस […]

वहीं मतदान दिवस के 48 घंटे पूर्व के समय पर ओपिनियन पोल करना प्रतिबंधित है।

मंगलवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। […]

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 10 वर्षों में जो विकास हुआ वो तो सिर्फ ट्रेलर है। अभी तो बहुत कुछ करना है। देश के साथ उत्तराखंड को बहुत आगे लेकर जाना है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि 60 साल तक देश पर राज करने वाले 10 साल सत्ता से बाहर क्या रह गए, अब देश में आग लगने की बात कह रहे हैं। उनका इशारा राहुल के उस बयान की ओर था कि अगर तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी तो देश में आग लग जाएगी।

उत्तराखंड में चुनावी शंखनाद करते हुए मोदी ने कहा, आपातकाल की मानसिकता वाली कांग्रेस का भरोसा अब लोकतंत्र पर नहीं बचा है। इसलिए वह जनादेश के विरोध में लोगों को […]

रूद्रपुर 02 अप्रैल, 2024 (सू.वि.)- लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष व पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु सामान्य प्रेक्षक गगनदीप सिंह बरार व रिटर्निंग आफिसर उदयराज सिंह की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बीयू, सीयू, वीवी पैट (ईवीएम) का द्वितीय रेण्डमाईजेशन कलेक्टेªट स्थित वीसी रूम में किया गया। इस द्वितीय रेण्डमाईजेशन से वीयू, सीयू एवं वीवी पैट का विधानसभाओं में बूथ आवंटित हो गये है।रिटर्निंग आफिसर ने बताया कि 04-नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के 14 विधानसभाओं में कुल 3212 बीयू, 3212 सीयू व 3427 वीवी पैटों का द्वितीय रेंडमाईजेशन किया गया। जिन्हे अब बूथ आवंटित हो गये है। उन्होने बताया कि 07 अप्रैल को जनपद के 1901 बीयू, 1901 सीयू व 2047 वीवी पैट को वेयर हाउस से बगवाड़ा मंडी स्ट्रांग रूम में स्थानान्तरित किये जायेगें, जहां पर सभी मशीनों को मतदान के लिए तैयार किया जायेगा। उन्होने सभी प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों से अपील किया कि वे अवश्य उपस्थित रहे।रेण्डमाईजेशन के दौरान मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी, नैनीताल फिंचा राम चौहान, नोडल ईवीएम टीएस मर्तोलिया, नोडल प्रेक्षक बीएस चलाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी लक्ष्मी चौहान सहित प्रत्याशी जीवन चन्द्र उप्रेती, भाजपा प्रतिनिधि प्रमोद मित्तल, कांग्रेस प्रतिनिधि संजय किरौला, महानगर महामंत्री कांग्रेस सुनिल आर्य, महानगर सचिव मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद थे व सीसी के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना जुड़ी थी।

आज देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने जिला उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में भाजपा द्वारा चुनावी सभा का आयोजन किया गया ।जो कि वि्गत वर्षो की चुनाव की अपेक्षा भीड कम थी । जो भी भीड का जुम्मा स्कूल व कॉलेज बंद करके , स्कूल की गाड़ियों को भीड़ व सिडकुल को भी बंद कर के कार्यरत सभी कर्मचारियों व अधिकारियों जिम्मा भाजपा सरकार ने भीड जुटाने का कार्य किया गया ।उसका पर्दाफाश हो चुका है। यह आरोप प्रदेश प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय ने कहते हुए कहा कि आज मोदी जी ने अपने भाषण में भ्रष्टाचार खत्म करने की बात कही है । बड़ा जुमला लगता है क्योंकि 60 अरब रुपये ईलक्ट्रोरल फंड के माध्यम खुली लुट से भाजपा सरकार ने इस चुनाव में लड़ने का पूरी धनराशि जमा करके जमा की। जिसे कि देश की सर्वोच्च न्यायालय सुप्रीम कोर्ट ने असवैधानिक करार करने के बाद इस पर प्रतिबंध लगाया। विगत 5 वर्ष पहले भी कहा था कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पंतनगर में बनेगा, कोई कार्य नहीं हो पाया ।जमरानी बांध बनेगा धरातल में कोई प्रगति नहीं हो पाई ।तीसरा कहा था कि किच्छा सैटलाइट एम्स बनेगा, स केवल बॉडीवालों का कार्य चल रहा कोई नया केंद्रीय विश्वविद्यालय नही बनाया, केवल कुमाऊं विश्वविद्यालय के अंतर्गत अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ जो आता था ,उसका नाम बदलकर अलग विश्वविद्यालय का नाम दिया गया। केवल धर्म की राजनीति के बदौलत सत्ता में काबिल होना चाहती है ,क्यों नहीं 10 साल जो सत्ता का सुख भोगा है ।अगर विकास कार्य किए होते, विकास के दम पर देश की जनता से वोट मांगते है। देवभूमि की जनता 19 अप्रैल को आमजनमानस चाहे,बेरोजगार युवक हो या किसान व्यापारी सब परेशान है ।इसका जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।

रुद्रपुर शंखनाद  रैली पिछले दस वर्षों में जितना विकास उत्तराखंड का हुआ है उतना आजादी के बाद के 60-65 साल में भी नहीं हुआ। मंच पर उपस्थित लोगों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायक रुद्रपुर शिव अरोड़ा, गदरपुर विधायक अरविंद पांडे, विधायक सौरभ बहुगुणा, अजय भट्ट नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा प्रत्याशी, अजय टम्टा लोकसभा प्रत्याशी अल्मोड़ा, बलराज पासी, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, आदि भाजपा नेताओं  की मंच पर उपस्थिति में देश के प्रधानमंत्री का संबोधन क्या कुछ कहा प्रधानमंत्री ने हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स कि यह खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुद्रपुर मोदी मैदान पहुंचकर विजय शंखनाद रैली कार्यक्रम में की शिरकत, मोदी को सुनने भारी संख्या में पहुंचे है लोग। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम। सीएम ने […]

ऐतिहासिक होगी पीएम मोदी की विजय शंखनाद रैली- रामपाल सिंह

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2 अप्रैल को प्रस्तावित चुनावी सभा को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान में जुटे निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि 2 अप्रैल को […]

रुद्रपुर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड पीएम नरेंद्र मोदी के हृदय में बसता है। 10 वर्षों के कालखंड में उत्तराखंड राज्य के लिए एक से एक योजनाएं स्वीकृत हुई हैं।

प्रदेश में डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा की धनराशि की योजनाएं आज गतिमान है। हमेशा उत्तराखंड के लोग पीएम मोदी का इंतजार करते हैं और वे कृषि बहुल औद्योगिक नगरी […]

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को रविवार (31 मार्च) को भारत रत्न से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आडवाणी के निवास पर जाकर उन्हें भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया.

इस दौरान सरकार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 10 लोग मौजूद रहे. इस खास मौके पर आडवाणी के परिवार की ओर से भी 10 लोग उपस्थित रहे. कल […]