रुद्रपुर:- भारत देश को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ व ताकतवर देश बनाने के लिए प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बना अति आवश्यक है तथा कार्यकर्ता “अबकी बार 400 पार” के नारे को मिशन के रूप में लेकर दिन रात जुटे हुए हैं।उक्त अपील उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के रुद्रपुर स्थित आवास शुक्ला फार्म पर कार्यकर्ताओं से मिलते हुए व्यक्त किया। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रामपुर के बिलासपुर में जनसभा को संबोधित करने के पश्चात लौटते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले। यहां रुद्रपुर पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश शुक्ला के आवास पर बड़ी संख्या में रुद्रपुर किच्छा व अन्य क्षेत्रों के तमाम कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक का जोरदार स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री बलदेव औलख एवं रामपुर के भाजपा जिला अध्यक्ष भी मौजूद थे।स्वागत करने वालों में नानकमत्ता के पूर्व विधायक डॉक्टर प्रेम सिंह राणा, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, जिला मंत्री राकेश सिंह, सुभाष तनेजा, किच्छा मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, तरुण दत्ता, जिला कोषाध्यक्ष विकास बत्रा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा, मुकेश कोली, राजेश कोली, चंदन जायसवाल, रजत दिक्षित, मयंक तिवारी, नारायण पाठक, नरेंद्र ठुकराल, आत्मा परियोजना अध्यक्ष रविकांत वर्मा, अजीत पाठक, खड़क बहादुर सिंह, अखिलेश यादव, वीरेंद्र यादव, शिवकुमार यादव, नंदलाल यादव, इफ्तार मियां, खेमकरण कश्यप, किसान मोर्चा जिला मंत्री धीरज सिंह, फरजाना बेगम, पूरन भट, अविरल तिवारी, राजेश प्रताप सिंह रिंकू, मनीष गुप्ता, महेंद्र वाल्मीकि, पंतनगर मंडल अध्यक्ष अनिल यादव, अमर खान, रोहित भट्ट, बलजीत गाबा, विशाल गुप्ता, विनोद कोहली, धनीराम, बिजेंद्र यादव, डीएन यादव समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Spread the loveरुद्रपुर,बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे भीषण अत्याचार और #हिंदू_नरसंहार के विरोध में कार्यक्रम स्थल रुद्रपुर गांधी पार्क में #विशाल_धरना_ एवं #आक्रोश_प्रदर्शन कर माननीय जिलाधिकारी महोदय के प्रतिनिधि […]
Spread the loveमेष संक्रान्ति पुण्य काल सुबह 05:57 से 12:22 तक रहेगा। वहीं महा पुण्य काल समय सुबह 05:57 से 08:05 तक रहेगा। चलिए जानते हैं सोलर नववर्ष किन राशियों […]
Spread the loveरूद्रपुर। भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने पार्टी चुनाव कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में निकाय चुनाव को लेकर पार्टी के संकल्प पत्र का विमोचन किया।इस मौके पर […]