रूद्रपुर 02 अप्रैल, 2024 (सू.वि.)- लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष व पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु सामान्य प्रेक्षक गगनदीप सिंह बरार व रिटर्निंग आफिसर उदयराज सिंह की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बीयू, सीयू, वीवी पैट (ईवीएम) का द्वितीय रेण्डमाईजेशन कलेक्टेªट स्थित वीसी रूम में किया गया। इस द्वितीय रेण्डमाईजेशन से वीयू, सीयू एवं वीवी पैट का विधानसभाओं में बूथ आवंटित हो गये है।रिटर्निंग आफिसर ने बताया कि 04-नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के 14 विधानसभाओं में कुल 3212 बीयू, 3212 सीयू व 3427 वीवी पैटों का द्वितीय रेंडमाईजेशन किया गया। जिन्हे अब बूथ आवंटित हो गये है। उन्होने बताया कि 07 अप्रैल को जनपद के 1901 बीयू, 1901 सीयू व 2047 वीवी पैट को वेयर हाउस से बगवाड़ा मंडी स्ट्रांग रूम में स्थानान्तरित किये जायेगें, जहां पर सभी मशीनों को मतदान के लिए तैयार किया जायेगा। उन्होने सभी प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों से अपील किया कि वे अवश्य उपस्थित रहे।रेण्डमाईजेशन के दौरान मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी, नैनीताल फिंचा राम चौहान, नोडल ईवीएम टीएस मर्तोलिया, नोडल प्रेक्षक बीएस चलाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी लक्ष्मी चौहान सहित प्रत्याशी जीवन चन्द्र उप्रेती, भाजपा प्रतिनिधि प्रमोद मित्तल, कांग्रेस प्रतिनिधि संजय किरौला, महानगर महामंत्री कांग्रेस सुनिल आर्य, महानगर सचिव मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद थे व सीसी के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना जुड़ी थी।
Prime Minister Narendra Modi, (Hindustan Global Times, Avtar Singh Bisht) is celebrating his 73rd birthday today, September 17, 2023, and wishes have started pouring in from people across the country and the world.PM Modi’s Birthday: Here’s How You Can Wish The Prime Minister Directly Through NaMo App
ख़बर शेयर करें – Hindustan Global Times On this occasion, the Bharatiya Janata Party (BJP) has launched ‘Express your Seva Bhaav’, a ‘Seva Pakwada’ initiative, on the NaMo App, allowing […]
ख़बर शेयर करें – इसकी जानकारी अमेरिकी संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) ने शुक्रवार को दी। यह स्पेसएक्स प्रक्षेपण का दूसरा लगातार असफल परीक्षण था। प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान […]
ख़बर शेयर करें – उत्तराखण्ड राज्य की परिकल्पना यहाँ के लोगों ने अपनी बेहतरी के लिए की थी। इस हिमालयी क्षेत्र की विषय भौगोलिक परिस्थिति, सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक पिछड़ेपन […]