गदरपुर  आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री श्रेष्ठता पुरस्कार हेतु भारत सरकार की टीम द्वारा आवेदन में दर्शाए बिंदुओं का सत्यापन कर जमीनी हकीकत को परखा

गदरपुर आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री श्रेष्ठता पुरस्कार हेतु भारत सरकार की टीम द्वारा आवेदन में दर्शाए बिंदुओं का सत्यापन कर जमीनी हकीकत को परखा। भारत सरकार से आए […]

रुद्रपुर रोडवेज क्षेत्र में दुकानों पर बुलडोजर चलाने से पहले उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन को गंभीरता से विचार करना चाहिए, क्योंकि इनमें राज्य आंदोलनकारियों की दुकानें भी शामिल हैं। यदि आंदोलनकारियों को उचित पुनर्वास दिए बिना उनकी आजीविका छीनी गई, तो वे आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो सकते हैं, जिससे सरकार को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। राज्य आंदोलनकारी अवतार सिंह बिष्ट ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि पहले विस्थापन की व्यवस्था की जाए, फिर कार्रवाई हो। अन्यथा, यह सरकार की संवेदनहीनता और उत्तराखंड राज्य निर्माण के मूल उद्देश्य के साथ विश्वासघात होगा।

संपादकीय रुद्रपुर,उत्तराखंड में बुलडोजर राजनीति: स्मार्ट सिटी की आड़ में उजड़ते हिंदू परिवार? उत्तराखंड में हिंदूवादी सरकार के रहते हुए भी हिंदू समाज के कई परिवारों के घर और दुकानों […]

देहरादून शहर कोतवाली क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी को पड़ोस में रहने वाला एक युवक डरा-धमकाकर हवस का शिकार बनाता रहा। पेट दर्द होने पर स्वजन किशोरी को अस्पताल ले गए तो उसके चार माह की गर्भवती होने का पता चला।

जिसके बाद किशोरी ने स्वजन को पड़ोसी युवक की करतूत बताई। स्वजन की शिकायत पर शहर कोतवाली में आरोपित के विरुद्ध नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज […]

उत्तराखंड में एक बार फिर करोड़ों रुपयों का घोटाला सामने आया है। राज्यकर विभाग ने बिजली लाइन बिछाने वाली फर्म के दफ्तर पर छापा मारकर बुधवार को करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा पकड़ा। आरोप है संचालकों ने फर्जी ई-वे बिल लगाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लिया।

डिप्टी कमिश्नर-एसआईबी दून अजय बिरथरे ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रानीपोखरी स्थित इलेक्ट्रिकल ट्रांसमिशन लाइन बिछाने वाली फर्म के ई-वे बिलों की जांच में पता चला […]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी बहन शशि पयाल सिफारिश से नहीं बल्कि अपने दम पर आत्मनिर्भर बनी हैं। उनकी बहू शिवानी पयाल भी अब उनके नक्शे कदम पर हैं। जो पहाड़ में महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक कर रही हैं।

उनकी बहुउद्देशीय सहकारी समिति किमसार से 400 से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। सहकारिता विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में अपनी बहू […]

पिछले 10 सालों में भारत का विदेशी कर्ज बढ़कर 250 अरब डॉलर से भी ज्यादा हो गया है। यह जानकारी वित्त मंत्रालय ने लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में दी है।

वित्त मंत्रालय से पूछा गया था कि 31 मार्च 2014 को देश पर कितना विदेशी कर्ज था और 31 दिसंबर 2024 तक यह कितना हो जाएगा। इस सवाल का जवाब […]

कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वो जब भी सदन में कुछ भी बोलने के लिए खड़े होते हैं तो उनको बोलने नहीं दिया जाता है। उन्होंने ये बात तब कही, जब सदन में राहुल बोलने के लिए खड़े हुए थे और कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था।

राहुल ने क्या आरोप लगाया? लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में राहुल गांधी को नियमों का पालन करने की नसीहत दी थी। इस नसीहत पर राहुल गांधी कुछ बोलना […]

प्रयागराज में इस साल आयोजित हुए महाकुंभ में संगम नोज के पास हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई थी. हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के लिए सरकार ने 25 लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया था.

दो महीने बीतने के बाद भी कई परिवार ऐसे हैं, जिन्हें अब तक एक भी पैसा नहीं मिला है. कई लोगों ने बताया है कि उन्हें सिर्फ ढाई लाख रुपये […]

सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर के प्रमोशन के आखिरी फेज में काफी बिजी हैं. 26 मार्च को हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने फिल्म के बारे में कुछ मजेदार बातें शेयर कीं. सिर्फ फिल्म ही नहीं बल्कि भाईजान ने कई टॉपिक पर भी बात की जिनमें उन्हें मिली कई मौत की धमकियां भी शामिल हैं.

मीडिया से बात करते हुए, सलमान खान ने उन्हें मिली जान से मारने की धमकियों के बारे में खुलकर बात की. सलमान ने कहा, “अल्लाह और भगवान हैं… वो संभालेंगे.” […]

इस वर्ष महिला वनडे विश्व कप 2025 का आयोजन भारत में होने जा रहा है, जिसका फाइनल मैच चंडीगढ़ के बाहर मुलनपुर स्थित महाराजा यादविंदर सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

महाराजा यादविन्दर सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पर 230 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। इस स्टेडियम में 38,000 दर्शक बैठ सकते हैं। इस स्टेडियम में जल निकासी की उत्कृष्ट […]