लोस की पांचों सीटों पर मतदान संपन्न होने के बाद अब भाजपा में कतिपय विधायकों और नेताओं के बीच खटपट के मामले सामने आ रहे हैं। अभी टिहरी में पार्टी विधायक किशोर उपाध्याय और पार्टी में शामिल हुए पूर्व मंत्री व विधायक दिनेश धनै के बीच का विवाद ठंडा भी नहीं पड़ा कि रानीखेत के विधायक प्रमोद नैनवाल और दायित्वधारी कैलाश पंत में ठन गई है।

दोनों मामलों को लेकर भाजपा नेतृत्व असहज है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक-दायित्वधारी मामले का संज्ञान लेने की बात कही है। टिहरी में विवाद ने तब तूल पकड़ा, जब […]

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण से पहले यूपी से बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अमेठी-रायबरेली सीट से अपनी उम्मीदवारी दाखिल कर सकते हैं.हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/प्रिंट मीडिया :शैल ग्लोबल टाइम्स/संपादक: अवतार सिंह बिष्ट,रूद्रपुर, उत्तराखंड

हालांकि, 30 अप्रैल से पहले इसकी घोषणा नहीं की जाएगी. दूसरे चरण में केरल की वायनाड सीट पर भी वोटिंग होगी. इस सीट पर राहुल गांधी का मुकाबला बीजेपी के […]

पीएम मोदी के बार-बार मंगलसूत्र को लेकर इंडिया गठबंधन पर हमला बोलने के बाद अब प्रियंका गांधी ने इसपर पलटवार किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी मां का मंगलसूत्र इस देश पर कुर्बान हुआ है।

कांग्रेस इतने सालों तक सत्ता में रही, क्या कभी किसी ने मंगलसूत्र छिना? प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के सबसे बड़े नेता ने […]

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, कम मतदान और इसके बहिष्कार के मामलों का सरकार ने संज्ञान लिया है। उन्होंने यह बात भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से वार्ता के दौरान कही।

दावा किया कि कुल मतदान का 75 प्रतिशत मत भाजपा के पक्ष में हुआ। कम मतदान की एक वजह उन्होंने कांग्रेस की निराशा को बताया। कहा, प्रतिस्पर्धा के अभाव में […]

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रविरोधी ताकतें नहीं चाहती हैं कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें। यह निर्णय आपको करना है कि देश को राष्ट्रविरोधी ताकतों के हाथों में देना है या राष्ट्रनिर्माण और देश का गौरव बढ़ाने वाले नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।

राजनीतिक विश्लेषक भी मान चुके हैं कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। विपक्ष विदेशी ताकतों के इशारे पर चुनाव लड़ रहा है। नरेंद्र मोदी के निर्देशन में देश […]

उत्तराखंड मतदान के बाद राजनीतिक हलकों में जीत-हार को लेकर गुणा-भाग शुरू हो गया है। कम मतदान के बावजूद भाजपा और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत की संभावना जता रहे हैं। जातिगत आंकड़ों, कैडर वोट के आधार पर लगाए जा रहे इन अनुमानों के बीच यह मतदान प्रतिशत में आई बड़ी गिरावट को लेकर चिंता भी उभरी है।

खासतौर पर पहाड़ की संसदीय सीटों पर जिनमें 30 फीसदी यानी 21 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत 50 फीसदी से भी कम रहा है। अल्मोड़ा की सल्ट सीट पर प्रदेश […]

टिहरी में टूट पाएगा राजपरिवार का तिलिस्म ?टिहरी लोस सीट पर 11 उम्मीदवारों में से मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और एक निर्दलीय प्रत्याशी के बीच ही माना जा रहा है। हालांकि, इस सीट पर मतदान प्रतिशत कम होने से राजनीतिक दल अपने-अपने हिसाब से निहितार्थ टटोल रहे हैं, लेकिन लगातार दो बार राजपरिवार की प्रतिनिधि भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह टिहरी की सांसद चुनी गई हैं। सवाल यही है कि इस बार कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला और निर्दलीय बॉबी पंवार इस सीट पर राजपरिवार का तिलिस्म तोड़ पाएंगे या नहीं।

गंगा नगरी हरिद्वार में किसकी नैया होगी पारगंगा नगरी हरिद्वार लोकसभा में किस प्रत्याशी की चुनावी नैया पार होगी। चुनाव मैदान में उतरे 14 उम्मीदवारों में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस […]

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने लोकतंत्र के महापर्व पर शांतिपूर्वक चुनाव के लिए देवभूमि के मतदाताओं और मतदान कार्मिकों एवं सुरक्षा बलों को बधाई दी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश भर से कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में प्राप्त मतदान के रुझान से स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी को पांचों लोकसभा क्षेत्रों में सफलता हासिल […]

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर  मतदान प्रतिशत के जो रुझान आए हैं, उसने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की पेशानी पर बल पड़ गए हैं। प्रचार और जागरूकता की तमाम कोशिशों के बावजूद उत्तराखंड का मतदाता बड़ी संख्या में अपने घरों से बाहर नहीं निकला।

नतीजा यह है कि लोकसभा चुनाव में 55.89% प्रतिशत मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 2019 के लोस चुनाव में पांचों सीटों पर 58.01 प्रतिशत वोट पड़े थे। […]

देवभूमि उत्तराखंड के साथ ही चारों धाम, हेमकुंड साहिब व देवभूमि के अनगिनत तीर्थ मंदिरों को प्रणाम कर अपना संबोधन शुरू करने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पल भर में ही अपार जनसमूह को अपने साथ जोड़ लिया।2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार जोरों पर है। मतदान कुल 7 चरणों में होगा, लेकिन उत्तराखंड की सभी पांच सीटों के लिए पहले ही चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा।

देवभूमि में प्रचार अपने अंतिम चरण में है। तमाम नेता प्रचार में उतर आए हैं। वरिष्ठ नेता जो स्वयं चुनाव नहीं लड़ रहे हैं वह अपनी पार्टी के नेताओं के […]