दावा किया कि कुल मतदान का 75 प्रतिशत मत भाजपा के पक्ष में हुआ। कम मतदान की एक वजह उन्होंने कांग्रेस की निराशा को बताया। कहा, प्रतिस्पर्धा के अभाव में […]
Category: राजनीति
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रविरोधी ताकतें नहीं चाहती हैं कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें। यह निर्णय आपको करना है कि देश को राष्ट्रविरोधी ताकतों के हाथों में देना है या राष्ट्रनिर्माण और देश का गौरव बढ़ाने वाले नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।
राजनीतिक विश्लेषक भी मान चुके हैं कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। विपक्ष विदेशी ताकतों के इशारे पर चुनाव लड़ रहा है। नरेंद्र मोदी के निर्देशन में देश […]
उत्तराखंड मतदान के बाद राजनीतिक हलकों में जीत-हार को लेकर गुणा-भाग शुरू हो गया है। कम मतदान के बावजूद भाजपा और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत की संभावना जता रहे हैं। जातिगत आंकड़ों, कैडर वोट के आधार पर लगाए जा रहे इन अनुमानों के बीच यह मतदान प्रतिशत में आई बड़ी गिरावट को लेकर चिंता भी उभरी है।
खासतौर पर पहाड़ की संसदीय सीटों पर जिनमें 30 फीसदी यानी 21 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत 50 फीसदी से भी कम रहा है। अल्मोड़ा की सल्ट सीट पर प्रदेश […]
टिहरी में टूट पाएगा राजपरिवार का तिलिस्म ?टिहरी लोस सीट पर 11 उम्मीदवारों में से मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और एक निर्दलीय प्रत्याशी के बीच ही माना जा रहा है। हालांकि, इस सीट पर मतदान प्रतिशत कम होने से राजनीतिक दल अपने-अपने हिसाब से निहितार्थ टटोल रहे हैं, लेकिन लगातार दो बार राजपरिवार की प्रतिनिधि भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह टिहरी की सांसद चुनी गई हैं। सवाल यही है कि इस बार कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला और निर्दलीय बॉबी पंवार इस सीट पर राजपरिवार का तिलिस्म तोड़ पाएंगे या नहीं।
गंगा नगरी हरिद्वार में किसकी नैया होगी पारगंगा नगरी हरिद्वार लोकसभा में किस प्रत्याशी की चुनावी नैया पार होगी। चुनाव मैदान में उतरे 14 उम्मीदवारों में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस […]
उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने लोकतंत्र के महापर्व पर शांतिपूर्वक चुनाव के लिए देवभूमि के मतदाताओं और मतदान कार्मिकों एवं सुरक्षा बलों को बधाई दी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश भर से कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में प्राप्त मतदान के रुझान से स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी को पांचों लोकसभा क्षेत्रों में सफलता हासिल […]
उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर मतदान प्रतिशत के जो रुझान आए हैं, उसने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की पेशानी पर बल पड़ गए हैं। प्रचार और जागरूकता की तमाम कोशिशों के बावजूद उत्तराखंड का मतदाता बड़ी संख्या में अपने घरों से बाहर नहीं निकला।
नतीजा यह है कि लोकसभा चुनाव में 55.89% प्रतिशत मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 2019 के लोस चुनाव में पांचों सीटों पर 58.01 प्रतिशत वोट पड़े थे। […]
देवभूमि उत्तराखंड के साथ ही चारों धाम, हेमकुंड साहिब व देवभूमि के अनगिनत तीर्थ मंदिरों को प्रणाम कर अपना संबोधन शुरू करने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पल भर में ही अपार जनसमूह को अपने साथ जोड़ लिया।2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार जोरों पर है। मतदान कुल 7 चरणों में होगा, लेकिन उत्तराखंड की सभी पांच सीटों के लिए पहले ही चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा।
देवभूमि में प्रचार अपने अंतिम चरण में है। तमाम नेता प्रचार में उतर आए हैं। वरिष्ठ नेता जो स्वयं चुनाव नहीं लड़ रहे हैं वह अपनी पार्टी के नेताओं के […]
बॉबी पंवार नाम का युवा जो खुद को बेरोजगार लिखता है उसने प्रदेश की टिहरी लोकसभा सीट पर निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है. पहले नामांकन और फिर उसके प्रचार में जुट रही भारी भीड़ और जनता के समर्थन ने सबको चौका दिया है. आइए आपको बताते हैं आखिर कौन है बॉबी पंवार? साथ ही टिहरी लोकसभा सीट का क्या है चुनावी गणित.उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है। 19 अप्रैल को पहले चरण में चुनाव को लेकर अब प्रदेश में घमासान तेज हो गया है। प्रदेश की विपक्षी पार्टी कांग्रेस अग्निवीर जैसे मुद्दे को जोर-शोर से उठा रही है। वहीं, भाजपा पीएम मोदी के चेहरे के साथ चुनावी मैदान में है।
बीजेपी ने टिहरी से राज्यलक्ष्मी शाह को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं कांग्रेस ने इस बार जोत सिंह गुनसोला पर दांव खेला है और बसपा ने नेमचंद को प्रत्याशी बनाया […]
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भाजपा के हेडक्वार्टर में संकल्प पत्र का अनावरण किया. उन्होंने बताया कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो आने वाले अगले 5 साल के लिए क्या-क्या काम किए जाएंगे और देश के नागरिकों को 5 साल के लिए क्या-क्या फ्री में मिलने वाला है.
पीएम मोदी ने कहा है कि चार ‘जातियां’ हैं- युवा, महिलाएं, किसान और गरीब को ध्यान में रखकर संकल्प पत्र बनाया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत […]
