सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में दिनांक 26 मार्च से 30 मार्च 2024 तक देवांगगिरी कर्नाटक में 26 वी जूनियर चैंपियनशिप बालक एवम बालिका वर्ग का आयोजन कराया गया। इस में उत्तराखंड के बालक एवम बालिका वर्ग के 11 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें उत्तराखंड की बालक वर्ग की टीम डबल इवेंट में दूसरे तथा बालिका वर्ग की टीम क्वाड इवेंट में तीसरे स्थान में रही। द सेपक टाकरा एसोसिशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष आर.पी.शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संघ के सचिव आनन्द सिंह खांपा ने बताया की उत्तराखंड बालक वर्ग की डबल इवेंट टीम के तेजस्वी कुमार, शिवम् नेगी, शुभ श्रीवास्तव ने रजत पदक प्राप्त किया तथा बालिका वर्ग की क्वाड इवेंट की राशि बिष्ट, पूर्णिमा गोस्वामी,मनस्वी जोशी,प्रियंका, गीता डांगी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। टीम की मैनेजर किरन मौर्य तथा कोच गौरव बिनवाल रहे। कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉक्टर नागेंद्र शर्मा ने बताया इस टीम में कुमाऊं विश्वविद्यालय के तीन खिलाड़ियों तेजस्वी कुमार, शिवम् नेगी, शुभ श्रीवास्तव ने प्रतिभाग किया। तथा बताया इस खेल में उत्तराखंड के खिलाड़ी निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं 37 वे राष्ट्रीय खेल गोवा में भी उत्तराखंड की सीनियर वर्ग की टीम ने भी कांस्य पदक प्राप्त किया था, उन पदक विजेता 3 खिलाड़ियों को उत्तराखंड सरकार द्वारा वन विभाग में दरोगा पद में नियुक्ति दी गई। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत ने समस्त खिलाड़ियों एवम उनके प्रशिक्षको और क्रीडा अधिकारी डॉ नागेंद्र शर्मा को बधाई प्रेषित कि। उक्त उपलब्धि पर कुलसचिव दिनेश चंद्रा, दुर्गेश डिमरी, वित्त नियंत्रक अनीता आर्य, डॉ.संजीव आर्य, परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेंद्र राणा, प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. ललित तिवारी, सुरेश चंद्र पांडेय, मुरकर्जी निर्माण,डॉ. डी.के सिंह, प्रो. डी.डी.जोशी, प्रो. डी.सी.पंत, प्रो. एन.एस.बनकोटी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. सुरेन्द्र नेगी, सहायक खेल निदेशक संजीव पौरी,सहायक खेल निदेशक रसिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कनवाल,उप जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरिश कुमार सहित अनेकों खेल संगठन बधाई दी।

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद् देहरादून के तत्वाधान में 38वें राष्ट्रीय खेल सम्मेलन को बढावा देने हेतु बौर जलाशय गूलरभोज में दिनांक-11 मार्च, 2024 (सोमवार) को मा0 विधायक गदरपुर श्री अरविन्द पाण्डेय जी ने जिला पर्यटन विकास कार्यालय उधमसिंह नगर द्वारा आयोजित वाटर स्पोटर््स (कयाकिंग,कनोइंग) 10 दिवसीय साहसिक खेल प्रशिक्षण का आयोजन किया। मा0 विधायक जी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया गया। उन्होने समस्त प्रशिक्षण में आये प्रतिभागियों को अच्छे से अनुशासन में रहकर व मन लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त करने को कहा। उन्होने सभी प्रशिक्षण में आये हुए प्रतिभागियों से कहा कि मेरे लिए सबसे बड़ा खुशी की मौका उस दिन होगा जिस दिन आप सभी बच्चे गोल्ड मेडल लाओगे और इस जनपद का ही नही वरन् पूरे देश का भी नाम रोशन करोगे। उन्होने कहा आगामी सितम्बर/अक्टूबर माह में बौर जलाशय गूलरभोज में प्रस्तावित वाटर स्पोर्ट्स के दृष्टिगत दिनांक-11 मार्च, से 20 मार्च, 2024 तक चल रहे 10 दिवसीय कयाकिंग/कनोइंग शिविर का जो आयोजन किया जा रहा है इससे बच्चों का वाटर स्पोर्ट्स के प्रति रूझान बढ़ेगा और इससे पर्यटन व रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। श्री पाण्डेय जी ने प्रशिक्षण में आये हुए सभी प्रतिभागियों व वाटर स्पोर्ट्स के कोचों से मिले व उन्हे प्रशिक्षण हेतु शुभकामनाएं दी।जनपद के जिला पर्यटन विकास अधिकारी/जिला साहसिक खेल अधिकारी श्रीमती लता बिष्ट द्वारा वाटर स्पोटर््स (कयाकिंग,कनोइंग) 10 दिवसीय साहसिक खेल प्रशिक्षण के आयोजन में आये प्रतिभागीयों व कोचों को प्रशिक्षण हेतु शुभकामनाएं व जानकारी दी। उन्होने बताया जिसमें 40 युवाओं द्वारा सहभागिता की गयी है। उन्होने साहसिक खेलों की आवश्यकता एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी दी जिसमें वाटरस्पोर्टस की विधांए, कयाकिंग तथा कनोइंग के तकनीकी उपकरणों की जानकारी, एडवेन्चर स्पोर्टस की विधांए, उपकरणों की जानकारी, स्वीमिंग के प्रकार, वाटर सेफ्टी एण्ड रेस्क्यू, कयाक/कनो कैरिंइग एण्ड लाँचिंग, कयाक पैडल/कनो पैडल की जानकारी एवं उपयोग की तकनीक, प्रतियोगिताओं के नियम एवं निर्देश, कैम्प हाइजीन/पर्सनल हाईजीन, पर्यावरणीय स्वच्छता/कूड़े-करकट का समुचित निस्तारण, तकनीकी उपकरणों का रख-रखाव एवं उपयोग की विधि, लिखित/मौखिक/प्रैक्टीकल परीक्षा के आधार पर प्रमाण पत्र में ग्रेड का निर्धारण के विषय में आवश्यक जानकारी दी। उन्होने बताया पर्यावरणीय स्वच्छता/कूड़े-करकट का समुचित निस्तराण भी हमारा उत्तरदायित्व है, जिससे कि पर्यावरण व पर्यटन सुरक्षित रहेगा।इस अवसर पर चेयरमेन नगर पंचायत दिनेशपुर, सीमा सरकार, श्री मुकेश शर्मा सब इंसपेक्टर उ0पुलिस, ओनर रिजार्ट पंकज, कोच मुकेश शर्मा, भूपेन्द्र कोरंगा, अमित कुमार, दिनेश सिंह रावत नाव संचालक जिला आदि उपस्थित थे।

जिला पर्यटन विकास अधिकारीऊधमसिंह नगर।

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले की भागीरथी बिष्ट किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं, पिछले साल सितबंर में आयोजित कश्मीर मैराथन में भी पहाड़ की ये बेटी प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं।

Bhagirathi Bisht won first prize in 42 KM marathonइस साल भी बॉर्डर सिक्यूरिटी फोर्सेज ने अटारी अमृतसर बॉर्डरमैन मैराथन-2024 का आयोजन किया था। इस मैराथन की 42 किलोमीटर दौड़ में […]

रुद्रपुर खेल सचिव अमित सिन्हा ने बृहस्पतिवार को विशेषज्ञों की टीम के साथ वेलोड्रम का स्थलीय निरीक्षण किया। खेल सचिव ने कहा कि वेलोड्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर का ही बनेगा। इसके लिए जरूरी तकनीकी बदलाव किए जाएंगे।

रुद्रपुर में निर्माणाधीन खेल अवस्थापना सुविधाओं का निरीक्षण करने पहुंचे सिन्हा ने निर्माण कार्यों की प्रगति को संतोषजनक बताया। वेलोड्रम के निर्माण में आ रही कमियों पर सिन्हा ने बताया […]

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्री सुरेश चंद पांडे को प्रदेश खेल प्रकोष्ठ का संयोजक बनाए जाने पर बहुत-बहुत बधाइयां और शुभकामनाएं तथा उत्तराखंड सरकार का आभार,,, पूरी खबर हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्री सुरेश चंद पांडे को प्रदेश खेल प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किए जाने पर उत्तराखंड के सभी खेल संगठन एवं खेल प्रेमियों मैं हर्ष व्यक्त किया है श्री […]

Mediaरिपोर्ट के मुताबिक विश्वकप 2023 से 22,000 करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है। इस टूर्नामेट से दिहाड़ी कामगारों और फूड डिलेवरी मार्केट को भी फायदा होने की उम्मीद है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन दोनों को 5 से 6,000 करोड़ रुपये का फायदा हो सकता है।

विश्वकप की वजह से होटल इंडस्ट्री भी काफी खुश है तो वहीं टूरिज्म को भी काफी फायदा होने की उम्मीद है। देसी और विदेशी पर्यटकों की भरमार होने से होटल […]

अप्लाई,उत्तराखंड खेल रत्न और देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे हैं। खेल मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक राज्य के खिलाड़ी और खेल प्रशिक्षक इसके लिए 16 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कारों के लिए खेल विभाग ने मांगे आवेदन, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई अप्लाई खिलाड़ी व प्रशिक्षक,इसके अलावा खिलाड़ियों को हिमालय पुत्र पुरस्कार भी […]

फर्जी तरीके से क्रिकेट एसोसिएशन बनाने का आरोप, सीएयू सदस्य सहित 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस। फर्जी तरीके से एसोसिएशन बनाने का आरोप लगाया है. फर्जी तरीके से एसोसिएशन बनाने का आरोप लगाया है. साथ ही मामले में कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने सीएयू के सदस्य पीसी वर्मा सहित आठ लोगों के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

फर्जीवाड़ा क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सदस्य मदन कोहली ने देवभूमि गोल्ड कप एसोसिएशन नाम की संस्था पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है. मदन कोहली का कहना है कि […]

चंपावत जिले के देवीधुरा में स्थित सुप्रसिद्ध माता बाराही धाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन के अवसर पर पौराणिक पाषाण युद्ध (बग्वाल) का आयोजन किया गया.

इस अवसर पर स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कौशियारी के साथ मां बाराही धाम पहुंचकर माता की पूजा कर बग्वाल युद्ध देखा. इस […]

रुद्रपुर में ट्रैक साइकिलिंग के लिए वेलोड्रोम,उत्तराखंड अगले साल 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने जा रहा है। इसके लिए मैदान तैयार हैं और हर किसी को राज्य के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन का इंतजार है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, राजधानी देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी सहित सात स्थानों पर राष्ट्रीय खेल होने हैं।

राष्ट्रीय खेल रुद्रपुर गूलरभोज देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, हल्द्वानी, व नैनीताल में होंगे।खेलों के आयोजन के लिए अवस्थापना कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं। खेल विभाग के निदेशक जितेंद्र सोनकर बताते […]