डीजीपी अशोक कुमार ने सख्त लहजे में कहा किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा एसआईटी मामले की जांच कर रही है. आगे अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो सकती है.

अभी तक इस मामले में 9 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. उत्तराखंड के देहरादून रजिस्ट्रार कार्यालय में जमीन से जुड़े दस्तावेजों से छेड़छाड़ का मामला सुर्खियों में है. […]

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार शाम को कहा कि इसी साल उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर दी जाएगी। एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए धामी (Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने कहा- हमने 2022 के चुनावों में लोगों से वादा किया था कि सूबे में समान नागरिक संहिता लागू करेंगे।

सरकार बनने के बाद हमने सबसे पहले इस संबंध में एक कमेटी बनाने का निर्णय लिया। समिति ने राज्य के 2.33 लाख लोगों, संगठनों और संस्थानों के साथ-साथ आदिवासी समुदायों […]

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) कोर्ट ने अंकिता हत्याकांड के मामले में आपराधिक षड्यंत्र और सामान्य आशय (कामन इंटेशन) की धाराएं जोड़ने के लिए दिया गया प्रार्थनापत्र खारिज

अदालत ने कहा कि प्रार्थनापत्र में इन धाराओं को जोड़ने के उद्देश्य स्पष्ट नहीं किए गए हैं। अब इस मामले में अगली सुनवाई एक सितंबर को होगी। अंकिता हत्याकांड के […]

बदरीनाथ मंदिर समिति की ओर से नियमविरुद्ध तरीके से महालक्ष्मी मंदिर का अधिकार डिमरी पंचायत को किराये पर देने के मामले में दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने मुख्य सचिव सहित दो अन्य को दो सप्ताह में शपथपत्र पेश करने के निर्देश दिए हैं।

कोर्ट ने कहा कि शपथपत्र पेश नहीं करने पर उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा। कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी […]

उत्तराखंड में सशक्त भू कानून और मूल निवास 1950 लागू करने की मांग हो रही है. जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में काम कर रही है.

उत्तराखंड में मूल निवास 1950 और सशक्त भू कानून पर कही ये बातः विधानसभा अध्यक्ष , उन्होंने विधानसभा मॉनसून सत्र की तैयारी की भी जानकारी दी. साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की […]

काले रंग की पॉलीथिन का रहस्य,दो सगी बहनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आई बहनें पुलिस को देखकर सकपका गई और उन्होंने काली पन्नी में लपेट कर रखे हुए 90 हजार रुपये खाली प्लॉट में फेंक दिए।

स्मैक की तस्करी के कई मुकदमे दर्ज काले रंग की पॉलीथिन का रहस्य ।पुलिस को उनकी हरकतों पर शक हुआ तो उनसे पूछताछ की और काली पन्नी की जांच की, […]

मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु ने सभी जिलाधिकारियों को उन सरकारी जमीनों के पिछले 70 से 80 वर्ष पुराने रिकॉर्ड खंगालने के निर्देश दिए हैं, जिनपर विवाद और आपत्तियां हैं। उन्होंने सरकारी भूमि को चिह्नित करने और उनका रिकॉर्ड ठीक करने के लिए टीमें बनाने के निर्देश भी दिए

70 या 80 वर्षों के रिकॉर्ड की भी जांच करवाई जाए। उन्होंने इनके निराकरण के लिए सुझाव भी मांगे। कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण से बचाने के लिए डिजिटल […]

हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 11 अक्तूबर को दोपहर एक बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। गुरुद्वारा हेमकुंड ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 20 मई को श्रदालुओं के लिए खोले गए थे।

बता दें कि इस वर्ष कपाट खुलने के समय से ही हेमकुंड में भारी बर्फबारी थी। वहीं, सेना के जवानों ने बर्फ के बीच से श्रद्धालुओं के लिए रास्ता बनाया […]

आक्रामक टाइगर,खटीमा की सुरई वन रेंज में झाड़ू बनाने वाली घास लेने जंगल गए एक शख्श को बाघ ने मार डाला. बताया जा रहा है कि बाघ शव को नोचता रहा. ऐसे में बाघ को भगाने के लिए वन विभाग की टीम को हवाई फायरिंग करनी पड़ी.

टाइगर का आक्रमक अटैक ,सुरई वन रेंज में अब तक बाघ के हमले में 6 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि, घायलों की संख्या 20 पहुंच गई है. खटीमाः […]

विजडम पब्लिक स्कूल,पब्लिक फ्रैंडली पुलिसिंग एवं आमजनता की पुलिस से सम्बन्धित समस्याओं के तुरन्त निस्तारण हेतु आज दिनांक 27.08.2023 को थाना ट्रांजिट कैम्प क्षेत्रान्तर्गत विजडम पब्लिक स्कूल में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन

एसएसपी डा मंजुनाथ टी सी द्वारा ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में किया जनसंवाद कार्यक्रम। आमजन से रुबरु होकर सुनी उनकी समस्याएं, निस्तारण का दिलाया भरोसा। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजुनाथ […]